Responsive Scrollable Menu

Sagar Liquor Case: जहरीली शराब पर CM डॉ. मोहन यादव का ‘जीरो टॉलरेंस’, बंडा में आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर

सागर के बंडा में अवैध शराब मामले में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों के पांच ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की है। इस दौरान अनधिकृत निर्माण और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के ठिकानों पर कार्रवाई

प्रशासन के मुताबिक कार्रवाई के दायरे में मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के मकान और गोदाम शामिल हैं। इनसे जुड़े अवैध निर्माण और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कुल पांच प्रमुख ठिकानों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है।

यह कार्रवाई बंडा क्षेत्र में सामने आए अवैध शराब मामले के बाद की जा रही है। प्रशासन अब मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी अनधिकृत संपत्तियों और अतिक्रमण पर भी शिकंजा कस रहा है।

CM ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर पहुंचकर जहरीली शराब से बीमार लोगों से मुलाकात की थी और अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड देते हुए साफ किया था कि अवैध और जहरीली शराब के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद बंडा मामले में गिरफ्तारियों और जांच के साथ अब आरोपियों के ठिकानों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

Continue reading on the app

Bollywood Wrap-up | 'रामायण' की ग्लोबल रिलीज़ डेट से लेकर सलीम खान के सम्मान तक, आज की 5 बड़ी खबरें

भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत में आज का दिन कई बड़े और नए घटनाक्रमों से भरा रहा। एक तरफ जहाँ दो बड़े पौराणिक महाकाव्यों 'रामायण' और 'श्रीमद्भागवतम' पर आधारित भव्य फिल्मों के निर्माण और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ स्ट्रेटेजी से जुड़े बड़े ऐलान किए गए, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सितारों के अनोखे लुक, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के धमाकेदार टीज़र और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों ने पूरे दिन सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचे रखा। आइए एक नज़र डालते हैं आज की बॉलीवुड से जुड़ी उन 5 मुख्य और बड़ी खबरों पर, जो इस समय मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी सुर्खियाँ बनी हुई हैं:
......................................................................................................................
'रामायण: पार्ट 1' का बड़ा धमाका: भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया में होगी रिलीज़
रणबीर कपूर भव्य फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर बड़ा अपडेट आया
मेकर्स ने फैसला किया है कि यह पौराणिक फिल्म भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज़
 होने से पहले, 5 नवंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में दस्तक देगी
नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को 
दुनिया भर में 60,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज़ करने की तैयारी है

......................................................................................................................
'श्रीमद्भागवतम' पर बनेगी 7 फिल्मों की मेगा सीरीज़, 2027 में पहला पार्ट
सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने भारतीय पौराणिक महाकाव्य 'श्रीमद्भागवतम'
पर 7 भागों वाली लाइव-एक्शन फिल्म सीरीज़ का ऐलान किया है।
इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग का नाम 'श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत' रखा गया है
जिसे साल 2027 में बड़े पर्दे (IMAX/प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट) पर रिलीज़ किया जाएगा
 फिल्म का टीज़र पोस्टर भी जारी कर दिया गया है
......................................................................................................................
सिर पर कपड़ा, सफेद दाढ़ी और बदले अंदाज के साथ दिखे अक्षय खन्ना
मुंबई में सामने आए वीडियो में अक्षय खन्ना कैफे से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं
इस दौरान उन्होंने बेहद साधारण कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था
अभिनेता कॉलर वाली टी-शर्ट और जींस में नजर आए 
हालांकि उनके लुक की सबसे खास चीज उनके सिर पर बंधा सफेद कपड़ा था, 
जिसने लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया
अक्षय ने हल्की दाढ़ी रखी हुई थी और उनकी टी-शर्ट में सनग्लासेस भी नजर आए
......................................................................................................................
‘नयी नवेली’ का  टीजर रिलीज, यामी के नए अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
 अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो ने अपनी आगामी थिएट्रिकल
 फिल्म ‘नयी नवेली’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है
 टीजर में फिल्म की फैंटेसी दुनिया के साथ फैमिली ड्रामा, 
ह्यूमर और एक्शन की झलक देखने को मिलती है
फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है
जबकि बालाजी मोहन ने इसका निर्देशन किया है
 फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में नजर आएंगी
......................................................................................................................

Salim Khan को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को बुधवार को मुंबई में आयोजित
 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
यह पुरस्कार उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेलेन ने स्वीकार किया
जिन्होंने इस सम्मान और दर्शकों के प्यार के लिए बहुत आभार व्यक्त किया
देवेंद्र फडणवीस ने प्रभादेवी के रवींद्र नाट्य मंदिर में रानी को यह अवॉर्ड दिया
अभिनेत्री ने राज कपूर के नाम पर बने अवॉर्ड को पाने के बारे में बात की और 
कहा कि अपने ही लोगों से मिली यह पहचान इस पल को और भी खास बनाती है
......................................................................................................................

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers