iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानिए 3 लाख में क्या दे रहा ऐप्पल, जो सैमसंग में नहीं
pple के फोल्डेबल का डिजाइन Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा ही किताब जैसा खुलने वाला है, लेकिन यह Galaxy फोन के मुकाबले ज्यादा मोटा और भारी है। आईफोन डुओ अपनी कीमत की वजह से भी चर्चा में है। चलिए जानते हैं कि 3 लाख रुपये में ऐप्पल ऐसा क्या दे रहा है, जिससे लोग सैमसंग के बजाए ऐप्पल पर दांव लगाएंगे...
MP शराबकांड- करणी सेना नेता के घर पर चला बुलडोजर:सागर में 3 आरोपियों के 6 मकानों पर एक्शन; 3 JCB के साथ फोर्स तैनात
सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर पहुंची। यहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर 3 JCB और पुलिस फोर्स तैनात है। बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। आरोपी चंद्रभान सिंह ततरवारा के 1 मकान, आशीष साहू के 1 मकान और मनीष लोधी के 3 मकानों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस, प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। जहरीली शराब से अब तक 28 मौतें बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है, लेकिन प्रशासन अब तक 15 मौतों की पुष्टि कर रहा है। कई मरीजों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर पहुंचकर मामले की समीक्षा की थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी। गुरुवार को आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची टीम जिला प्रशासन के मुताबिक, वार्ड नंबर 11 और 12 में शराब मामले से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माण को पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी दौरान टीम करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के बंडा स्थित घर पहुंची। यहां अवैध निर्माण को हटाने के लिए 3 JCB लगाई गईं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 5 सितंबर से अस्पताल पहुंचने लगे थे मरीज बंडा सिविल अस्पताल में 5 सितंबर की शाम से मरीज पहुंचना शुरू हुए थे। इलाज के दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ गई। मरीजों में शरीर में अकड़न, उल्टी, शरीर का नीला पड़ना और कुछ लोगों में आंखों की रोशनी कम होने जैसे लक्षण सामने आए थे। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बंडा पहुंचे। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर किया गया। मरीजों ने शराब पीने की बात बताई अधिकारियों ने मरीजों से उनकी तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी ली। ज्यादातर मरीजों ने बताया कि उन्होंने शराब पी थी। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब की बिक्री रुक गई और नए मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला भी कम हो गया। अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए 9 सितंबर तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें गांवों में लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों को शराब से दूर रहने के लिए मुनादी कराकर भी जागरूक किया जा रहा है। ……………………………………. सागर शराब कांड: 28 मौतें, 16 गिरफ्तार, 17 पर इनाम सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में नकली और जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जमीनी जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रशासन ने 15 मौतों की पुष्टि की है। 46 मरीज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan





