Responsive Scrollable Menu

Uttrakhand Weather Update: पहाड़ी राज्य में आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो

Continue reading on the app

'जीवित रहने तक लोगों की सेवा करना चाहता हूं', अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अन्ना हजारे

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ समाजसेवी और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरे अन्ना हजारे को गुरुवार को बॉम्बे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें करीब 10 दिन पहले मूत्र संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अन्ना हजारे ने कहा कि उनका जीवन का एकमात्र उद्देश्य अंतिम सांस तक लोगों की सेवा करना है।

पत्रकारों से बातचीत में 90 वर्षीय अन्ना हजारे ने कहा, अभी मेरी तबीयत ठीक है। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ गया था, लेकिन अब पहले से बेहतर हूं। मेरी उम्र 90 साल हो गई है और मैं 100 साल पूरे करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, आज तक 90 साल की उम्र तक मैंने लोगों और देश की सेवा की है। अब भी 100 साल की उम्र तक सेवा जारी रखना चाहता हूं। सेवा का मतलब निस्वार्थ कर्म है। निस्वार्थ भाव से किया गया कर्म भगवान की पूजा के समान है। पूजा सिर्फ मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है।

अन्ना हजारे ने कहा, जब तक जिंदा हूं, लोगों की सेवा करना चाहता हूं। मैंने अपना पूरा जीवन सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। मुझे अपने बैंक बैलेंस की कोई चिंता नहीं है। योजनाओं का लाभ मिलने के बावजूद मैंने अपने लिए कोई धन नहीं रखा। मेरे लिए धन-दौलत नहीं, बल्कि लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा उद्देश्य है।

वहीं, बॉम्बे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि अन्ना हजारे पहले वायरल बुखार और दस्त की शिकायत के चलते शिरूर के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका उपचार हुआ था।

उन्होंने कहा, वायरल बीमारी और गंभीर डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें पेशाब संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं। उनका क्रिएटिनिन स्तर काफी बढ़ गया था, जिससे मूत्र संक्रमण हो गया। इसी कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

अन्ना हजारे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद देशभर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

अन्ना हजारे देश के प्रमुख समाज सुधारकों और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि को जल संरक्षण, वनीकरण, ग्रामीण आत्मनिर्भरता और नशामुक्ति जैसे अभियानों के जरिए आदर्श गांव के रूप में विकसित किया।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने ईशान किशन की अगुआई में जीता दलीप ट्रॉफी

: 13 साल बाद ईस्ट जोन ने ईशान किशन की अगुआई में जीता दलीप ट्रॉफी. कप्तान ने 65 साल के इतिहास में बनाए सबसे ज्यादा 350 रन बने मैन आफ द मैच Thu, 10 Sep 2026 18:43:19 +0530

  Videos
See all

IRCTC Scam Case: कोर्ट से लालू परिवार को झटका, Tejashwi Yadav क्या बोले?| Hindi News | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:16:09+00:00

Mumbai-Goa Highway:पर गडकरी का बड़ा एक्शन! 15 साल की देरी पर बोले- शर्म आती है | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T13:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers