Responsive Scrollable Menu

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

BJP President and CM Dhami: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हल्द्वानी में महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचे. साथ में मुख्यमंत्री धामी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश व देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. 

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बेरीपड़ाव, हल्द्वानी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महालक्ष्मी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. कहा कि इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

प्रदेश के लिए कामना

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे.

नितिन ने मंदिर को बताया आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन मंदिर भ्रमण के बाद एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः॥ लिखा कि उत्तराखंड प्रवास के दौरान हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित पवित्र ‘अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर’ में विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया. अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र यह भव्य मंदिर उत्तर भारत में 18 भुजाओं वाली माँ महालक्ष्मी के एकमात्र स्वरूप के रूप में प्रसिद्ध है. माँ महालक्ष्मी से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की. 

 

 

Continue reading on the app

खुशखबरी! जसप्रीत बुमराह समेत फिट घोषित हुए ये 3 खिलाड़ी, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से कटा इस प्लेयर्स का पत्ता

Team India squad : भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का अपडेट हुआ स्क्वाड घोषित कर दिया है. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के लिए भी खुशखबरी सामने आ गई है. भारत के 5 में से 3 खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वहीं 1 खिलाड़ी का पत्ता कट चुका है. तो आइए इन खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम इंडिया के अपडेटेड स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच में सीरीज 13 सिंतबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है, जो 17 सितंबर तक खेली जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. उससे पहले ही टीम के तीन खिलाड़ी फिट हो चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह समते 3 खिलाड़ी हुए फिट घोषित

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. उनके साथ-साथ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी फिट घोषित कर दिए गए हैं. टीम इंडिया का ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को भी पूरी तरह से मैच फिट घोषित किया गया है. जब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था, जब अनफिट प्लेयर्स के नाम के आगे (*) लगा हुआ था. अब अपडेटेड स्क्वाड में उस स्टार को हटा दिया गया है, जिन खिलाड़ियों के नाम के आगे से स्टार हटा है, वो फिट घोषित कर दिए गए हैं.

ये खिलाड़ी अनफिट होने के चलते हुआ बाहर 

टीम इंडिया से हर्षित राणा अनफिट होने के चलते बाहर हो गए हैं. उन्हें फिटनेस टेस्ट के दौरान फिर से चोट लग गई है. अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान तेज़ गेंदबाज हर्षित राणआ की अच्छी प्रोग्रेस हो रही थी. 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया था और इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया है.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.

एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड में पहले हर्षित राणा शामिल थे, जो अब स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. उन्होंने अब उनकी जगह पर टीम में यश ठाकुर को मौका दिया गया है. वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भी जसप्रीत बुमराह फिट होकर टीम इंडिया में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें : फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल और ऐप पर उठा पाएंगे मैच का आनंद

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों की मौज, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, रेखा गुप्ता सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली सरकार ने ग्रासरूट स्तर के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अब खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस को मंजूरी दे दी है. इससे अंडर-14 से अंडर-21 तक के खिलाड़ियों को फायदा होगा. सरकार का मकसद है कि पैसों की कमी से किसी का खेल न छूटे. Thu, 10 Sep 2026 20:54:08 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: जमीन घोटाला केस..अभिषेक के PA सुमित अरेस्ट #shorts #tmc #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:07:44+00:00

News Ki Pathshala: BRICS के लिए तैयार हो गई दिल्ली #shorts #ytshorts #brics #brics2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers