Responsive Scrollable Menu

ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन

13 साल के लंबे इंतजार के बाद ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के तूफानी शतक की बदौलत टीम ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया और साउथ जोन को दबाव में ला दिया. जानें इस ऐतिहासिक जीत की कहानी.

The post ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड; बोलीं- मुंबई ने मुझे पहचान दी

Maharashtra State Film Awards: रानी मुखर्जी मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंच पर उन्हें यह सम्मान दिया। रानी को यह सम्मान फिल्मों में उनके लंबे योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी रानी ने करीब तीन दशक से हिंदी सिनेमा में काम किया है।

राज कपूर के नाम से मिला सम्मान
अवॉर्ड मिलने के बाद रानी ने कहा कि यह पल उनके लिए इसलिए खास है, क्योंकि सम्मान उन्हें उनके अपने लोगों और उनकी जन्मभूमि महाराष्ट्र से मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर के नाम पर दिया जाने वाला अवॉर्ड मिलना उनके लिए बड़ी बात है। रानी ने उम्मीद जताई कि वह इस सम्मान के लायक बनी रहेंगी।

बोलीं- मुंबई ने मुझे पहचान दी

रानी ने अपने करियर में मुंबई की भूमिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मुंबई ने उन्हें पहचान, दर्शक और करियर दिया। यही शहर उनके लिए घर और सुरक्षित जगह रहा है। रानी ने कहा कि इस अवॉर्ड को देखकर उन्हें सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि अपना मुंबई और महाराष्ट्र नजर आएगा। इसी वजह से यह सम्मान उनके दिल में हमेशा खास जगह रखेगा।

मजबूत महिला किरदार निभाए
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके किरदारों को खूब पसंद किया गया। ‘Black’, ‘No One Killed Jessica’, ‘Hichki’, ‘Mardaani’ और ‘Mrs Chatterjee vs Norway’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। अपने किरदारों के बारे में रानी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ऐसी महिलाओं की कहानियां चुनने की कोशिश की, जो मजबूत होने के साथ-साथ अपनी परेशानियों का खुद सामना करती हैं। 

महाराष्ट्र को समर्पित किया सम्मान
रानी ने अपना यह अवॉर्ड महाराष्ट्र और वहां काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कलाकारों, टेक्नीशियंस, फिल्ममेकर्स और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो सिनेमा के पीछे रहकर काम करते हैं। रानी ने उन पुराने कहानीकारों को भी याद किया, जिन्होंने महाराष्ट्र की फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया और आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बनाया। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से उनके जैसी लड़की के लिए सिनेमा में सपने देखना संभव हुआ।

यह भी पढ़े- हेलेन ने दी सलीम खान की सेहत की जानकारी, जानिए क्या कहा

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: सड़क हादसे में खोया दायां हाथ, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, 13 साल की केसर ने 6 मेडल जीत रचा इतिहास

Shooter Kesar Parikh Success Story: राजस्थान की 13 वर्षीय निशानेबाज केसर पारिक ने अपनी मेहनत और जज्बे से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बचपन में सड़क हादसे में दायां हाथ गंवाने के बावजूद केसर ने हौसला नहीं खोया और शूटिंग को अपना जुनून बना लिया. महज 6 से 8 महीने पहले शूटिंग शुरू करने वाली केसर ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत 6 मेडल जीते. जयपुर की एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में वह रोजाना 6 से 8 घंटे ट्रेनिंग करती हैं. उनके कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में केसर तकनीक, शरीर का संतुलन और मानसिक मजबूती पर लगातार काम कर रही हैं. योगेश शेखावत पैरा शूटिंग से जुड़े हैं और उनके मार्गदर्शन में मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. केसर की सफलता साबित करती है कि शारीरिक चुनौती सपनों की राह रोक नहीं सकती. Sun, 13 Sep 2026 06:08:08 +0530

  Videos
See all

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00

BRICS Gala Dinner 2026: भारत मंडपम में PM Modi का शाही डिनर! पहुंचे Putin, देखिए तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers