Responsive Scrollable Menu

Sweet Kaise Banaen: Festive Season में घर आए Guests के लिए बनाएं ये 5 Easy Dessert Recipes, सब करेंगे तारीफ

सितंबर के महीने में कई पर्व और त्योहार आते हैं। जिस दौरान घर में पूजा-पाठ, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, झूले और स्वादिष्ट पकवान आदि बनते हैं। वहीं महिलाएं घर आने वाले मेहमानों के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर आने वाले मेहमानों को कुछ मीठा परोसना चाहती हैं, जोकि देखने में अच्छा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान हो, तो आप कुछ खास डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। वहीं इन डेजर्ट को बनाने के लिए आपको किचन में घंटों नहीं बिताना चाहिए।

इन डेजर्ट को बनाने के लिए दूध-दही, नारियल, मखाना और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामान्य सामग्री से कई बेहद शानदार मिठाइयां तैयार की जा सकती है। ऐसे में अगर आप इन पारंपरिक डेजर्ट को थोड़ा मॉर्डन अंदाज देकर सर्व किया जाए, तो यह मिठाइयां किसी रेस्टोरेंट की डेजर्ट जैसी लग सकती हैं। मेहमानों को खिलाने के बाद भी वह भी आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

केसर मखाना खीर

अगर आप भी पारंपरिक खीर को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो आप मखाना खीर बनाना चाहिए।

खीर बनाने के लिए मखाने को हल्का भूनकर दूध में पकने के लिए रखें।

इसमें स्वाद के मुताबिक इलायची, चीनी और केसर डालें।

ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर सजाएं।

इसके ऊपर से 2-3 धागे केसर के और पिस्ते की कतरन डालें।

अब खीर को अच्छे से ठंडा करके परोसें। यह मेहमानों को खूब पसंद आएगी।

नारियल ड्राई फ्रूट लड्डू

अगर आप भी कोई ऐसा डेजर्ट चाहती हैं, तो जिसको आप पहले से बनाकर रख लें। तो नारियल और ड्राई फ्रूट के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

नारियल, कटे हुए काजू-बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर लड्डू बनाएं।

इस लड्डुओं को छोटे आकार में बनाएं और लड्डू के ऊपर से पिस्ता या फिर नारियल की हल्की कोटिंग करें।

हरे रंग की थोटी सर्विंग प्लेट में इनको सजाने पर यह काफी अच्छे लगेंगे।

हर मेहमान के लिए अलग-अलग मिनी पेपर कप पर एक या दो छोटे लड्डू रखें। इससे सर्विस ज्यादा हाइजेनिक और एलिगेंट लगेगी।

केसरिया रबड़ी कप

अगर आपको भी मेहमानों से तारीफ सुननी है, तो आप अपनी डेजर्ट मेन्यू में केसरिया रबड़ी कप को शामिल कर सकती हैं।

गाढ़ी रबड़ी को छोटे कांच के कप में डालें।

फिर पिस्ता, बादाम, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से इसको गार्निश करें।

अब व्यक्तिगत कप में सर्व करें, इससे डेजर्ट ज्यादा प्रीमियम दिखता है।

इसको आप पहले से तैयार करें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। जिससे कि मेहमानों के आने पर इसको सीधा सर्व कर सकें।

ड्राई फ्रूट श्रिखंड

श्रीखंड दही से बनता है और यह तीज के बाद परोसने के लिए क्रीमी और रिफ्रेशिंग डेजर्ट है।

गाढ़े दही में पिसी चीनी, केसर, इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।

अब इसको थोड़ा रॉयल लुक देने के लिए ऊपर से बादाम, केसर, पिस्ता और कुछ गुलाब की पंखुड़ियां डालें।

श्रीखंड को पहले ठंडा कर लें और फिर परोसने के दौरान इसको गार्निश करें।

नारियल-इलायची बर्फी

तीज पर मेहमानों के लिए ऐसी मिठाई बनाएं जो पारंपरिक लगने से साथ बनाना भी मुश्किल न हो।

इसके लिए आप नारियल-इलायची बर्फी बना सकती हैं।

इसको दूध, नारियल, चीनी और इलायची से बनाकर तैयार कर सकती हैं।

बर्फी को सामान्य चौकोर आकार में न काटें, इसकी जगह छोटे-छोटे डायमेंट शेप में कट करें।

बर्फी के ऊपर पिस्ते की पतली कतरन डालें।

आप चाहें तो चांकी के वर्क की जगह पर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर इसको फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

Continue reading on the app

युद्ध छिड़ा तो कितने काम के होंगे पाकिस्तान के फाइटर जेट और मिसाइल? सऊदी पर हूती हमलों के बीच क्यों हो रही ऐसी चर्चा

Pakistan Yemen war : सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान के सामने बड़ा रणनीतिक सवाल है. अगर रियाद की सुरक्षा को गंभीर खतरा हुआ, तो पाकिस्तान लड़ाकू विमानों, मिसाइल सिस्टम, खुफिया जानकारी और नौसैनिक सहायता के जरिए किस तरह प्रतिक्रिया दे सकता है? समझिए पूरी रणनीति.

The post युद्ध छिड़ा तो कितने काम के होंगे पाकिस्तान के फाइटर जेट और मिसाइल? सऊदी पर हूती हमलों के बीच क्यों हो रही ऐसी चर्चा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हेमांग बदानी, जो बन सकते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले हेड कोच, भारत के लिए खेल चुके 44 मैच

Who is Hemang Badani: चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर सस्पेंस खत्म होने के करीब है. स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमांग बदानी मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय कोच और चेपॉक की परिस्थितियों की समझ पर जोर दिया है. हालांकि, धोनी की नई शर्त के मुताबिक कोच केवल सीएसके के लिए काम करेगा, जिससे अन्य विदेशी लीगों में सक्रिय बदानी के सामने वित्तीय फैसला लेने की चुनौती होगी. Thu, 10 Sep 2026 17:38:39 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya: ईरान का परमाणु अड्डा: पिकैक्स माउंनटेन | #SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:10:56+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi Live: Omar Abdullah | Vande Mataram Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers