Responsive Scrollable Menu

Jadavpur University में देशविरोधी नारों पर सरकार देगी सख्त जवाब, Suvendu Adhikari की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय में ‘‘देश विरोधी ताकतों’’ के हिमायतियों का ‘‘इलाज’’ करना जरूरी हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर परिसर में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगाए गए, तो सरकार महात्मा गांधी की नहीं बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की में जवाब देगी। शुभेंदु ने मांसाहार को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दिए गए बयान पर हालिया विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान शास्त्री के पुतले जलाने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के अंतर-विश्वविद्यालय तबादले को सक्षम बनाने वाले एक संशोधन विधेयक को विधानसभा में पेश किए जाने के दौरान कहा कि इस प्रस्तावित कानून के जरिए ‘‘तथाकथित पंडितों’’ को नए स्थापित संस्थानों में भेजा जाएगा, जिससे उन नए संस्थानों को फायदा होगा। शुभेंदु ने कहा, ‘‘यह विधेयक संस्थानों की स्वायत्तता और सरकार के प्रति जवाबदेही के बीच संतुलन बनाएगा... इससे पीएचडी पर्यवेक्षण और परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा... जो लोग इस विधेयक के प्रावधानों से खुश नहीं हैं, वे अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यादवपुर विश्वविद्यालय को 1,300 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा, लेकिन ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लगाने वालों के ‘‘टुकड़े-टुकड़े’’ कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गोपाल सेन की 1970 में हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो सरकार इस घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन करेगी।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को भगवा रंग का ‘अनादर’ करने के कारण पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनावों में भी विपक्षी दलों की हार तय है।

Continue reading on the app

CM Chandrababu Naidu का अधिकारियों को कड़ा संदेश, समीक्षा नहीं, 'Proactive Governance' से आएगा Swarna Andhra

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा कि समीक्षा से ज़्यादा नतीजे मायने रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों से पिछली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में चर्चा किए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने को भी कहा।
सचिवालय में आयोजित आठवीं ज़िला कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को काम पूरा करने और जवाबदेही पर ध्यान देना चाहिए। नायडू ने ज़िला कलेक्टरों से खुद को जनसेवक के तौर पर देखने को कहा और कहा कि लीडरशिप की शुरुआत ज़िम्मेदारी लेने से होती है। 10 और 11 सितंबर को हो रही इस दो-दिवसीय कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार को अब अपने काम के साफ़ नतीजे चाहिए। नायडू ने कहा कि आइए अहंकार से दूर रहकर जनसेवक बने रहें। हमें नतीजों की ज़रूरत है, समीक्षाओं की नहीं।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में जब भी होंगे चुनाव, राजग ही जीतेगा: चंद्रबाबू नायडू

उन्होंने बताया कि पिछले 27 महीनों में राज्य में कई संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं और इन पहलों के नतीजे अब दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने IAS अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 'रिएक्टिव गवर्नेंस' (प्रतिक्रिया-आधारित कामकाज) से हटकर 'प्रोएक्टिव गवर्नेंस' (सक्रिय कामकाज) अपनाएं; उन्होंने कहा कि लंबित फाइलों का मतलब है रुका हुआ विकास। इसी तरह, उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का मतलब है लोगों को न्याय मिलने में देरी। नायडू ने कहा कि बिना अमल के विज़न (सोच) सिर्फ़ एक इच्छा बनकर रह जाता है। उन्होंने आगे कहा कि समय बदल गया है और काम पूरा करने के साथ-साथ 'झूठे प्रचार' का मुकाबला करना भी ज़रूरी है। जिसे उन्होंने झूठा प्रचार बताया, उसके बीच TDP प्रमुख ने अधिकारियों से गलत जानकारी का मुकाबला करने में आगे रहने को कहा। उन्होंने कलेक्टरों से यह भी कहा कि वे ऐसी रिपोर्ट न सौंपें जिनसे सरकार गुमराह हो, बल्कि उनके सामने सही तथ्य रखें।

इसे भी पढ़ें: Chandrababu Naidu: सुशासन से सुधरेंगी पिछली गलतियां, Blockchain तकनीक से सुरक्षित होंगी जमीनें

नायडू ने सरकारी विभागों और ज़िलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आह्वान किया और कहा आइए हम बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा करें और सबसे अच्छी नीतियों को लागू करें, क्योंकि हम इरादे से अमल की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी सरकार के नज़रिए को संक्षेप में बताते हुए नायडू ने कहा, "एक राज्य, एक विज़न, एक मिशन - यानी स्वर्ण आंध्र।

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

Iran-backed Houthis claim major advance in Yemen | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:15+00:00

Iran America War Updates: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी बेस! US Base पर भीषण हमला | Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers