Responsive Scrollable Menu

भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया:जूनियर विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन, हाफ टाइम तक 10-0 की बढ़त

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को 19-0 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चीन के मोकी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने हाफ टाइम तक 10-0 की बढ़त बना ली थी। टीम ने ब्रेक के बाद नौ और गोल किए। भारत पहले ही जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा था। सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के मैच के विजेता से होगा। भारत चीन के खिलाफ नॉकआउट से पहले गोलरहित ड्रॉ के बाद मैदान में उतरा था। टीम ने पूरे मुकाबले में पाकिस्तान को दबाव में रखा और लगातार हमले किए। पूजा साहू ने सातवें मिनट में भारत का खाता खोला। इसके बाद गोल का सिलसिला जारी रहा। सानिका माने ने दो गोल किए और भारत ने पहले हाफ में 10 गोल दागे। दूसरे हाफ में नौ गोल ब्रेक के बाद भी भारत का दबदबा कायम रहा। पूजा मलिक ने हैट्रिक पूरी की। सुप्रिया और पूर्णिमा यादव ने दो-दो गोल किए। पाकिस्तान भारतीय टीम के लगातार हमलों का सामना नहीं कर सका। भारत 2023 के बाद लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा।

Continue reading on the app

चैम्पियंस लीग, रियल मैड्रिड और सिटी का जीत से आगाज:एमबापे भाइयों की एंट्री; बड़े भाई का गोल, छोटे को मिला रेड कार्ड

यूरोप के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैम्पियंस लीग के 35वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन फैंस को दिग्गज टीमों का रोमांच देखने को मिला। मंगलवार रात हुए मुकाबलों में 15 बार की चैम्पियन रियल मैड्रिड और 2023 की विजेता मैनचेस्टर सिटी ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। इस दौरान दुनिया भर के फैंस की नजरें एमबापे ब्रदर्स और स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड के दमदार प्रदर्शन पर टिकी रहीं। स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड की ओर से खेलते हुए बड़े भाई किलियन एमबापे ने 14वें मिनट में ही गोल दागकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया। यह चैम्पियंस लीग में किलियन का 99 मैचों में 71वां गोल था। वे टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इसी के साथ उन्होंने रियल मैड्रिड के दिग्गज राउल की बराबरी कर ली है। वहीं, फ्रांस के क्लब लिली के लिए खेल रहे उनके छोटे भाई एथन एमबापे के लिए रात काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। रियल बेटिस के खिलाफ इस मैच में 19 साल के एथन ने 12वें मिनट में एक शानदार असिस्ट किया, लेकिन 56वें मिनट में कोहनी मारने के कारण उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इस कड़े मुकाबले में उनके क्लब लिली को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने पुर्तगाल के क्लब पोर्टो को 2-0 से आसानी से हरा दिया। सिटी के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने हेडर और साइड-फुट से टीम के दोनों गोल दागे। उन्होंने 47वें और 90+1 मिनट में गोल किए। अब चैम्पियंस लीग के 59 मैचों में उनके 59 गोल हो गए हैं। एक अन्य मुकाबले में जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड ने एक बेहद नाटकीय मैच में विलारियल को 3-2 से हराया। डॉर्टमुंड के सेरहौ गुइरासी ने तीन गोल दागे (दो अपनी टीम के लिए और एक आत्मघाती गोल)। इसी मैच में डॉर्टमुंड के युवा खिलाड़ी कोन्स्टेंटिनोस कारेत्सास की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें 25वें मिनट में ही अस्पताल ले जाना पड़ा। एमबापे ब्रदर्स की कोचिंग का दिलचस्प एंसेलोटी कनेक्शन एमबापे ब्रदर्स के बीच एक और खास पारिवारिक कनेक्शन जुड़ गया है। दोनों को ही मशहूर ‘एंसेलोटी परिवार’ का मार्गदर्शन मिला। चैम्पियंस लीग के महान कोच कार्लो एंसेलोटी पिछले सीजन तक रियल मैड्रिड के कोच रहे, जहां उन्होंने किलियन का मार्गदर्शन किया। वहीं, उनके बेटे डेविड एंसेलोटी लिली क्लब में एथन को कोचिंग दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in an innings in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाजों की कई तूफानी पारियों ने खेल की परिभाषा बदल दी. 50 ओवर के फॉर्मेट में 200 से अधिक रनों का आंकड़ा छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए ऐतिहासिक सपना होता है. रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड से लेकर मार्टिन गप्टिल, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और फखर ज़मान के दोहरे शतकों ने मैदान पर नया इतिहास रचा. वनडे क्रिकेट के इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं. Fri, 11 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers