Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली

एक नक्शे ने पूरे पाकिस्तान को रुला दिया। एक नक्शे ने पाकिस्तान के इस्लामिक भाईचारे के फर्जी नारे को मिट्टी में मिला दिया और एक नक्शे ने शहबाज मुनीर की नींद छीन ली है। भारत की सच्चाई से दुनिया एक बार फिर से वाकिफ हो रही है। अब अफगानिस्तान ने दुनिया को भारत का सच दिखाया है। पीओके और बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा है। जहां पाकिस्तान का अवैध कब्जा है और दुनिया यह सच जान गई। यही वजह है कि अफगानिस्तान भी पीओके को भारत का हिस्सा नहीं मान रहा। उसकी नजर में भी पीओके यानी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। इस बार यही बात अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कह दी है। तो पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। दरअसल अफगानिस्तान और भारत के बीच कुछ ही दिन बाद क्रिकेट मैच होने हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एसीबी ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में ही दिखाया गया है जो कि सही भी है। लेकिन इससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। 

इसे भी पढ़ें: BRICS पर Chidambaram को BJP का करारा जवाब, कहा- कांग्रेस को हो रहा 'FOMO' और 'नाराज़ फूफा' जैसी बौखलाहट

पाकिस्तान ने इसको लेकर चिंता डर जाहिर कर दिया। एसीबी यानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह प्रोमो शेयर किया और नई दिल्ली में भारत अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज से कुछ दिन पहले यह प्रोमो रिलीज़ किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद यानी पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का दबाव डाल रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में पाकिस्तान ने कोई औपचारिक बयान नहीं दिया लेकिन ये पूरा डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते बहुत खराब हो चुके हैं। दोनों देश लगातार लड़ते रहे हैं। सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ भी रहा है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच सीमा पर झड़प हवाई हमले हुए हैं। पाकिस्तान ने बेगुनाह अफगानियों को मारा है।

इसे भी पढ़ें: भारत में ऐसा ही होता है! ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने ली शताब्दी की सवारी, बताया कैसा रहा अनुभव

लगातार अफगानिस्तान तालिबान पर पाकिस्तान टीटीपी यानी तहरीक तालिबान पाकिस्तान को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी पाकिस्तान के अंदर होने वाले कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है। लेकिन अफगानिस्तान ने इससे साफ इंकार किया। 
दोनों देशों के बीच इस तरह का तनाव अब सॉफ्ट पावर के जरिए भी सामने आ रहा है। इसमें संस्कृति और खेल जैसे मंच लगातार शामिल है। जहां पाकिस्तान को अफगानिस्तान एक्सपोज कर रहा है। अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रोमो में नक्शे में यह काबुल की ओर से एक डिप्लोमेटिक मैसेज के तौर पर भी देखा जा सकता है। इसका संकेत यह हो सकता है कि अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है और पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं या उसके झूठे दबाव का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai-Goa Project में देरी पर Nitin Gadkari शर्मिंदा, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा!

और भारत के साथ अफगानिस्तान लगातार कदम बढ़ा रहा है। पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं को नज़रअंदाज़ करते हुए रंदते हुए अपनी ब्रांडिंग का इस्तेमाल करना खेलकूट नीति में काबुल के स्वतंत्र विदेश नीति का ये रुख जो है वो उसके अटल इरादों को भी दर्शाता है। इस पोस्ट में अफगानिस्तान ने सीरीज के महत्व को भी बताया है। लिखा कि एक ऐसी सीरीज है जो एक बार फिर से दो देशों को एक साथ लाएगी। एसीबी ने भारत अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को ऐसे दो देशों का मुकाबला बताया जिनका गहरा इतिहास, गहरी संस्कृति और क्रिकेट के प्रति साझा जुनून है। अफगान बोर्ड ने लिखा कि सिर्फ मैच नहीं यह जुनून है, उत्साह है और महत्व से भरे मुकाबले होंगे जहां अफगान अटलान मैदान पर उतरेगा और अपने देश में मौजूद लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर चलेगा।

Continue reading on the app

UP PET 2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान, क्या है एग्जाम पैटर्न, कितने नंबरों के पूछे जाएंगे सवाल?

UP PET 2026 की परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर तक होगी. Group-C भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए PET जरूरी है. परीक्षा OMR आधारित होगी, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers