Responsive Scrollable Menu

भारत ने रचा इतिहास, बना डाला देसी हीलियम क्रायोकूलर!

दुनिया की कुछ चुनिंदा महाशक्तियों का एक और बड़ा और दशकों पुराना टेक्नोलॉजिकल एकाधिकार भारत ने हमेशा हमेशा के लिए ध्वस्त कर दिया। जब भी क्रिटिकल और डीप टेक साइंस की बात आती है तो पश्चिमी देशों और अमेरिका का रुख हमेशा से टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने और महंगे दामों पर बेचने का रहा है। लेकिन आज भारत के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद पश्चिमी देशों ने कभी की ही नहीं थी। इंदौर स्थित राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी यानी आरआरसीएटी जो डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी डीएई के तहत आता है। वहां के वैज्ञानिकों ने -23 डिग्री सेल्सियस का एक्सट्रीम डीप फ्रीज तापमान हासिल करने वाला स्वदेशी हीलियम बेस्ड गिफर्ड मैकमोहन क्रायो कूलर और इंडीजीनियस हीलियम कंप्रेसर पूरी तरह तैयार कर लिया है।  

इसे भी पढ़ें: बलूचिस्तान में BLA का भीषण तांडव, 28 ऑपरेशनों में 52 Pakistani Soldiers के मारे जाने का दावा

दरअसल क्रायोजेनिक्स कोई साधारण विज्ञान नहीं होता है। 1990 के दशक में भारत ने देखा था कि कैसे क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन की तकनीक को लेकर हमारे ऊपर प्रतिबंध लगाए गए थे। ठीक उसी तरह डीप क्रायोजेनिक रिसर्च और क्वांटम लेवल की कूलिंग टेक्नोलॉजी पर भी केवल कुछ ही देशों जैसे कि अमेरिका, जापान, जर्मनी और फ्रांस का दबदबा था। अब विदेशी निर्भरता और 16 साल का कड़ा संघर्ष भी जान लीजिए। भारत को जब भी अपनी एडवांस रिसर्च न्यूक्लियर लैब या सुपर कंडक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए यह क्रायो कूलर चाहिए होते थे तो हमें अमेरिका या जापान की कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता था। एक-एक सिंगल यूनिट की कीमत 40 लाख से 50 लाख से ज्यादा वसूली जाती थी। साथ ही इन सेंसिटिव मशीनों के स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस के लिए भी हमें उन्हीं देशों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन आरआरसीएटी इंदौर के वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी। साल 2010 में हीलियम लिक्विफायर पर काम शुरू हुआ और पिछले 16 सालों के अनगिनत परीक्षणों और कठिन रिसर्च के बाद अब यह टेक्नोलॉजी 100% सफल होकर सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Diplomacy: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में फेल हुआ इस्लामाबाद, अब US-Iran तनाव ने बढ़ाई मुश्किलें

सबसे बड़ी बात है भारत में बनने के बाद इसकी लागत 50% कम होकर लगभग 20 लाख रह जाएगी। अब सवाल उठता है कि हीलियम से कूलिंग करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम क्यों माना जाता है? तो चलिए जान लेते हैं इसे मुश्किल काम क्यों माना जाता है? पॉइंट्स में वो भी। पहला पॉइंट है अत्यंत सूक्ष्म मॉलिक्यूल्स। सामान्य एयर कंडीशनर या फ्रिज में इस्तेमाल होने वाली गैसों के मुकाबले हीलियम के एटम्स इतने छोटे और हल्के होते हैं कि उन्हें कंप्रेस करना और किसी भी तरह के लीकेज से बचाना एक इंजीनियरिंग चमत्कार माना जाता है। दूसरा पॉइंट है क्लोज लूप सिस्टम। हीलियम पृथ्वी पर एक बेहद दुर्लभ और महंगी गैस है। आप इसे एक बार इस्तेमाल करके हवा में नहीं छोड़ सकते हैं। भारत के वैज्ञानिकों ने जो सिस्टम बनाया है उनमें वही हीलियम बार-बार कंप्रेस होती है। सिस्टम की गर्मी सूखती है। एक्सपेंड होकर -243 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी होती है और फिर से रिसर्कुलेट हो जाती है। यानी हीलियम की बर्बादी 0% है। तीसरा पॉइंट है -243° सेल्सियस का महत्व। यह तापमान एब्सोल्यूट जीरो के बेहद करीब है। इस तापमान पर पहुंचते ही पदार्थ अपनी सामान्य भौतिक अवस्था छोड़ देती है और सुपर कंडक्टिंग स्टेट में चली जाती है। जहां बिजली का रेजिस्टेंस शून्य हो जाता है। इस स्वदेशी तकनीक के आने से भारत के किन-किन क्षेत्रों में क्रांति आने वाली है? चलिए पॉइंट्स में समझ लेते हैं। पहला है नेशनल क्वांटम मिशन। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के Karachi और Lahore पर Climate Change का बड़ा संकट, दुनिया के सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल

क्वांटम कंप्यूटर केवल तभी काम करते हैं जब उनका प्रोसेसर लगभग एब्सोल्यूट जीरो पर ठंडा रहे। इस क्रायो कूलर के बिना भारत अपने क्वांटम कंप्यूटर का सपना पूरा नहीं कर सकता था। अब भारत का क्वांटम मिशन पूरी तरह सुरक्षित और स्वदेशी हो चुका है। दूसरा पॉइंट है हेल्थ केयर और सस्ती एमआरआई जांच। अस्पतालों में मौजूद एमआरआई मशीनों के सुपर कंडक्टिंग मैग्नेट को ठंडा करने के लिए भारी मात्रा में लिक्विड हीलियम की जरूरत होती है। जिससे एमआरआई स्कैन काफी महंगे होते हैं। स्वदेशी क्लोज लूप क्रायो कूलर से भविष्य में मेडिकल डायग्नोस्टिक काफी सस्ता हो जाएगा। तीसरा पॉइंट है डिफेंस रडार और स्पेस एक्सप्लोरेशन। डीप स्पेस सेटेलाइट के इंफ्रारेड सेंसर और मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम को एक्सट्रीम हीट से बचाने और उनकी रेंज बढ़ाने के लिए इस क्रायोजेनिक कूलर का इस्तेमाल होता है। खैर कुल मिलाकर केवल आरआरसीएटी इंदौर ही नहीं बल्कि इंस्टट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च यानी आईपीआर गांधीनगर के साथ मिलकर भारत ने हीलियम प्यूरिफिकेशन, हीट एक्सचेंजेस और लिक्विड हीलियम प्रोडक्शन का पूरा का पूरा इकोसिस्टम देश के भीतर ही खड़ा कर लिया है। 

Continue reading on the app

कभी 1000 रुपये और पुराने लैपटॉप लेकर निकले थे घर से, आज विदेश से मिली 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप

बिहार के मोतिहारी के आदर्श कुमार ने कठिन परिस्थितियों से निकलकर इतिहास रचा है। 14 साल की उम्र में 1000 रुपये लेकर निकले आदर्श को अब जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से 3.5 करोड़ रुपये की 100% स्कॉलरशिप मिली है। 

Continue reading on the app

  Sports

BCCI का बड़ा ऐलान: Harshit Rana एशियन गेम्स और Afghanistan T20I से बाहर, Yash Thakur को मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को कन्फर्म किया कि हर्षित राणा अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाली तीन T20I सीरीज़ और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। तेज़ गेंदबाज़ के बारे में एक ऑफिशियल अपडेट में, भारतीय बोर्ड ने बताया कि वह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रोग्रेस कर रहे थे। हालांकि, 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें 'रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन' (जांघ की मांसपेशी में खिंचाव) हो गया और इसके बाद उन्हें आने वाले मैचों से बाहर कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली


पुरुष चयन समिति ने गुरुवार को हर्षित की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया। विदर्भ के लिए खेलने वाले 27 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने हाल ही में भारत के ज़िम्बाब्वे दौरे पर अपना T20I डेब्यू किया था और दो मैचों में चार विकेट लिए थे। उन्होंने 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी मैच खेले हैं और 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ से पहले, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने फ़िटनेस मंज़ूरी मिलने की शर्त पर चार खिलाड़ियों - हर्षित, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी - के नामों की घोषणा की थी।

दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित को छोड़कर, बाकी तीनों खिलाड़ी फ़िटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I और एशियन गेम्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस साल की शुरुआत में, न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ में चोट लगने के कारण हर्षित IPL नहीं खेल पाए थे, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर उन्होंने वापसी की। हालांकि, सीरीज़ के बीच में ही वे चोटिल हो गए और वनडे तथा उसके बाद ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ सीरीज़ में नहीं खेल पाए।
 

इसे भी पढ़ें: Akash Madhwal ने खोला IPL राज: Dhoni और Rohit की टीमें क्यों बनीं CHAMPION


बुमराह ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भारत के लिए खेला था। उन्होंने शुरुआती दो मैच खेले, लेकिन आखिरी समय में लगी चोट के कारण वह लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मैच से बाहर हो गए। इसके बाद, यह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भी नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई है और वह अफ़गानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह सीरीज़ 13 सितंबर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 14:12:00 +0530

  Videos
See all

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन LIVE | HIndi News | Nitin Nabin | BJP President #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:12:45+00:00

"भारत की नीयत साफ है" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T09:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers