एक गलत ओवरटेक और बुझ गए 5 चिराग! मुजफ्फरनगर में बस ने दो बाइकों को रौंदा, 3 साल की मासूम समेत 5 की मौत
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब तीन साल की बच्ची समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई.
The post एक गलत ओवरटेक और बुझ गए 5 चिराग! मुजफ्फरनगर में बस ने दो बाइकों को रौंदा, 3 साल की मासूम समेत 5 की मौत appeared first on Prabhat Khabar.
Salim Khan Health: हेलेन ने दी सलीम खान की सेहत की जानकारी, जानिए क्या कहा
Salim Khan Health: इस साल फरवरी महीने में बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका एक महीने तक इलाज चला। हाल ही में सलीम खान को प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेलेन ने उनकी ओर से पुरस्कार लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान हेलेन ने सलीम खान की सेहत को लेकर भी जानकारी साझा की।
सलीम खान की ओर से हेलेन ने स्वीकार किया सम्मान
अवॉर्ड लेने पहुंचीं हेलेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड मिलना सलीम खान के लिए एक खास पल था, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हेलेन ने कहा, "आज मुझे जो अवॉर्ड मिल रहा है, वह सलीम साहब की तरफ से है। आप सभी जानते हैं कि सलीम साहब कौन हैं।"
‘सलीम साहब की तबीयत बहुत अच्छी है’
सलीम खान की सेहत के बारे में पूछे जाने पर हेलेन ने फैंस को राहत देने वाली जानकारी दी। उन्होंने कहा- “मैं सलीम साहब को मिले इस अवॉर्ड के लिए आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं और आप सभी को, पूरे महाराष्ट्र और भारत को भी अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।”
#WATCH | Mumbai: On behalf of veteran screenwriter in the Indian film industry Salim Khan, his wife and actor Helen accepted the Raj Kapoor Lifetime Achievement Award.
— ANI (@ANI) September 9, 2026
She says, "I am grateful for this award for Salim sahab. He says thank you very much all you lovely people who… pic.twitter.com/xHbeA3Y2yW
सलीम-जावेद की जोड़ी ने बदला हिंदी सिनेमा का अंदाज
सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं।
सलीम-जावेद की जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, त्रिशूल और दोस्ताना जैसी चर्चित फिल्मों की कहानियों और पटकथाओं पर काम किया। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में ‘एंग्री यंग मैन’ जैसे किरदारों को लोकप्रिय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिल्म ‘डॉन’ के दौरान करीब आए थे हेलेन और सलीम खान
हेलेन और सलीम खान की कहानी भी बॉलीवुड के चर्चित रिश्तों में शामिल रही है। दोनों की पहली मुलाकात 1963 की फिल्म काबिल खान के दौरान हुई थी। इस फिल्म में हेलेन मुख्य भूमिका में थीं, जबकि सलीम खान ने नकारात्मक किरदार निभाया था।
इसके कई साल बाद दोनों की मुलाकात फिल्म डॉन के निर्माण के दौरान फिर हुई। 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी और हेलेन भी फिल्म का हिस्सा थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जाती है।
1981 में हुई थी दोनों की शादी
सलीम खान और हेलेन ने 1981 में शादी की। उस समय सलीम खान पहले से ही सलमा खान के साथ शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। शुरुआत में इस रिश्ते को परिवार की तरफ से स्वीकार करने में मुश्किलें आईं, लेकिन समय के साथ हेलेन खान परिवार का अहम हिस्सा बन गईं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






