Responsive Scrollable Menu

Equity Mutual Fund में अगस्त में आया ₹29,329 करोड़ का शुद्ध निवेश, 4 माह के शीर्ष स्तर पर

निवेशकों की मझोली और छोटी कंपनियों के शेयर पर केंद्रित योजनाओं में मजबूत रुचि से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में अगस्त में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह चार महीने में सबसे अधिक है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 24,697 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

इस लिहाज से अगस्त में निवेश करीब 19 प्रतिशत अधिक रहा। म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल शुद्ध निवेश अगस्त में घटकर 41,353 करोड़ रुपये रह गया, जबकि जुलाई में यह 2.36 लाख करोड़ रुपये रहा था। इसकी मुख्य वजह ऋण केंद्रित योजनाएं रहीं, जिनमें अगस्त में 8,127 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई जबकि जुलाई में इनमें 1.88 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया था।

इसके बावजूद, उद्योग की प्रबंधनाधीन संपत्ति (एयूएम) अगस्त के अंत में बढ़कर 87.07 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो जुलाई के अंत में 85.75 लाख करोड़ रुपये थी। आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी केंद्रित योजनाओं में अगस्त में 29,328.62 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह अप्रैल के बाद सबसे अधिक है, तब इन योजनाओं में 38,440 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

जून में शुद्ध निवेश 28,973 करोड़ रुपये और मई में 22,908 करोड़ रुपये रहा था। इक्विटी श्रेणियों में छोटी कंपनियों के शेयर पर केंद्रित फंड में अगस्त में सबसे अधिक 7,973 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मझोली कंपनियों के शेयरों पर केंद्रित फंड में 6,989 करोड़ रुपये का निवेश आया।

हालांकि, बड़ी कंपनियों के शेयरों पर केंद्रित फंड से अगस्त में 1,147 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। आंकड़ों के अनुसार, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भी अगस्त में निवेश जारी रहा और इनमें 2,597 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह जुलाई में आए 1,559 करोड़ रुपये के निवेश से काफी अधिक है।

Continue reading on the app

आत्महत्या की कोशिश या हादसा? आगरा में रेलवे ट्रैक पर 2 टुकड़ों में मिला एयरफोर्स जवान का शव, हावड़ा एक्सप्रेस से जा रहे थे प्रयागराज

आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. हावड़ा एक्सप्रेस से परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे 35 वर्षीय एयरफोर्स जवान का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

The post आत्महत्या की कोशिश या हादसा? आगरा में रेलवे ट्रैक पर 2 टुकड़ों में मिला एयरफोर्स जवान का शव, हावड़ा एक्सप्रेस से जा रहे थे प्रयागराज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा की टी-शर्ट पर मचा बवाल! अजीत अगरकर और BCCI पर बिना बोले साधा निशाना?

Rohit Sharma Viral T-Shirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक एंटरटेनमेंट शो होस्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले उनकी एक टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. Thu, 10 Sep 2026 16:58:23 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Prof. Gaurav Vallabh ने P. Chidambaram को FUFA क्यों कहा? | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:10:52+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi Live: Omar Abdullah | Vande Mataram Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers