Responsive Scrollable Menu

एआई बैंकिंग सेक्टर की बढ़ा सकता है दक्षता, एआई एजेंट्स के लिए स्पष्ट ढांचा बनाना आवश्यक :एसबीआई चेयरमैन

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बैंकों को हजारों ग्राहकों के लिए व्यक्तिगत वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद कर सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे यह तकनीक सिफारिशें देने से आगे बढ़कर फैसलों को लागू करने की दिशा में बढ़ रही है, वित्तीय संस्थानों को एआई एजेंट्स के लिए स्पष्ट ढांचा तैयार करना होगा। यह बयान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने गुरुवार को दिया।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में बोलते हुए शेट्टी ने कहा कि बैंक एआई अपनाने के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं। वित्तीय सेवाओं में एआई एजेंट्स की तैनाती एक बड़ा अवसर प्रदान करती है।

शेट्टी ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को हमेशा मानव संसाधनों की क्षमता बढ़ाने का काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि एजेंटिक एआई को लागू करने की शुरुआती स्थिर लागत अधिक हो सकती है, लेकिन इसके बड़े पैमाने पर अपनाए जाने के साथ अतिरिक्त लागत कम हो सकती है, जिससे बैंकों के लिए आर्थिक दक्षता बढ़ सकती है।

शेट्टी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रणनीतिक क्षमताएं विकसित करने के लिए बुनियादी एआई मॉडल तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एजेंटिक एआई बैंकों को बड़े पैमाने पर ग्राहकों के लिए अधिक व्यक्तिगत सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम बना सकता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि बैंक इस तकनीक को एक ऐसे बाजार में अपना रहे हैं, जो काफी विविध और जटिल है। इससे वित्तीय संस्थानों के सामने कई चुनौतियां भी पैदा हो रही हैं।

शेट्टी ने कहा कि बैंक पिछले कई वर्षों से मशीन लर्निंग (एमएल) मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अगला बड़ा अवसर वित्तीय सेवाओं में एआई एजेंट्स की तैनाती में है।

उन्होंने कहा कि एसबीआई बैंकिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को शुरुआती दौर में अपनाने वाले संस्थानों में रहा है। बैंक पहले से ही क्रेडिट आकलन और कैश फ्लो आधारित ऋण देने के लिए पारंपरिक एआई आधारित तरीकों का इस्तेमाल करता है।

शेट्टी ने तकनीक को अपनाने में भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सफलतापूर्वक भरोसे में बदला और फिर उस भरोसे को बड़े पैमाने पर विस्तार में बदला है।”

उनके अनुसार, जैसे-जैसे एजेंटिक एआई बैंकिंग का अधिक अभिन्न हिस्सा बनता जाएगा, वित्तीय संस्थानों को एआई एजेंट्स की पहचान और प्रमाणीकरण, ग्राहकों की सहमति तथा लेनदेन की सीमाओं को नियंत्रित करने वाले स्पष्ट नियम बनाने होंगे।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एआई सिस्टम केवल सिफारिशें देने से आगे बढ़कर फैसलों को लागू करना शुरू करेंगे, जवाबदेही का महत्व भी लगातार बढ़ता जाएगा।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यश ठाकुर की लगी लॉटरी! अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के स्क्वाड में हुए शामिल, टीम इंडिया में ली हर्षित राणा की जगह

Yash Thakur Replaces Harshit Rana : भारतीय क्रिकेट टीम में यश ठाकुर को मौका मिला है. हार्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से अनफिट होने के चलते बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर को इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG : हर्षित राणा हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज से बाहर तो कौन करेगा उनको रिप्लेस, खिलाड़ी का नाम आया सामने

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत का दबदबा, 10वीं बार फाइनल में एंट्री, बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा

Womens Asia Cup 2026 SemiFinal: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने लगातार 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई. Thu, 10 Sep 2026 23:11:44 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: दिल्ली में महाशक्तियों का मिलन.. दुनिया हैरान ! #shorts #pmmodi #putin #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:10:47+00:00

News Ki Pathshala:2030 तक भारत के इन सेक्टर्स को मिलेगा ग्रोथ #shorts #industrialrevolution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers