Responsive Scrollable Menu

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता:सौरव दास-आशुतोष रांका ने HC में दी सहमति; गौरव भाटिया ने ₹2 करोड़ हर्जाना मांगा

भाजपा नेता और सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि क्या वे विवादित सोशल मीडिया पोस्ट खुद हटाने को तैयार हैं। दोनों ने पोस्ट हटाने पर सहमति जताई। भाटिया ने CJP नेताओं के खिलाफ ₹2 करोड़ की मानहानि का केस दायर किया है। मामला एक AI से बने ग्राफिक से जुड़ा है, जिसमें भाटिया की तस्वीर के साथ स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर बयान उनके नाम से शेयर किया गया था। भाटिया ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। कोर्ट बोला- विरोध के कई तरीके, बिना जांचे हमला करना सही नहीं जस्टिस तुषार राव गेडेला ने सुनवाई के दौरान कहा कि विरोध करने के कई तरीके होते हैं। उन्होंने दास और रांका के वकीलों से पूछा कि क्या वे विवादित पोस्ट स्वेच्छा से हटा सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर वे खुद पोस्ट हटा देते हैं तो फिलहाल अदालत की ओर से हटाने का आदेश देने की जरूरत नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन बिना सत्यापन के इस तरह हमला करना सही नहीं है। जज ने कहा कि अपनी बात को ज्यादा स्पष्ट और बेहतर तरीके से रखा जाना चाहिए, ताकि उसका मकसद सही तरीके से सामने आए। दास ने कहा- एक पोस्ट पहले ही डिलीट कर दी सौरव दास की ओर से पेश वकील ने बताया कि विवादित ट्वीट पहले ही डिलीट किया जा चुका है। इस पर कोर्ट ने कहा कि एक और पोस्ट भी डाली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के वकीलों को अपने मुवक्किलों से निर्देश लेने को कहा गया। कोर्ट ने यह भी कहा कि इन युवाओं के सामने पढ़ाई और दूसरे काम हैं, फिर उन्हें अदालत में मुकदमेबाजी में अपना समय क्यों लगाना चाहिए। अभिजीत दीपके को पक्षकार बनाने पर सवाल सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CJP नेता अभिजीत दीपके को मामले में पक्षकार बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। दीपके की ओर से वकील ने कहा कि विवादित मामले से जुड़ा उनका कोई ट्वीट नहीं है और उनके खिलाफ कोई ऐसी सामग्री भी नहीं है, जिसे मानहानि का आधार बनाया गया हो। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया दीपके के खिलाफ कुछ नहीं दिख रहा है और संकेत दिया कि उन्हें मामले से हटाया जा सकता है। भाटिया ने बताया कि मुकदमे की प्रति सोशल मीडिया मंच एक्स को भी दी गई है। कोर्ट ने दोहराया कि तत्काल आरोप मुख्य रूप से सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ हैं। भाटिया बोले- मेरी तस्वीर के साथ फर्जी बयान लगाया भाटिया खुद कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर मानहानि का है और विवादित सामग्री इंटरनेट पर नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है। उनके मुताबिक, पोस्ट से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। भाटिया ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीर के साथ एक गढ़ा हुआ बयान जोड़ा गया और ग्राफिक में एक समाचार एजेंसी का लोगो भी लगाया गया। इससे पोस्ट को वास्तविक और विश्वसनीय दिखाने की कोशिश हुई। याचिका के मुताबिक, पोस्ट को 1.32 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था और आपत्ति के बाद इसे हटा दिया गया। उन्होंने अदालत से ₹2 करोड़ हर्जाने के अलावा विवादित सामग्री को दोबारा प्रकाशित या साझा करने पर रोक लगाने की मांग की है। क्या था विवादित पोस्ट? विवाद की शुरुआत CJP की ओर से स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहे अभियान के बीच हुई। सौरव दास ने एक ग्राफिक शेयर किया था, जिसमें गौरव भाटिया की तस्वीर के साथ उनके नाम से यह दावा किया गया कि स्वतंत्र भारद्वाज “दिमागी नक्सल” हैं, उनमें जातिवाद का जहर है और भाजपा का उनसे कोई संबंध नहीं है। भाटिया ने तुरंत इस बयान से इनकार किया और दास को पोस्ट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। दास ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि ग्राफिक एआई से बनाया गया था। हालांकि, दास ने पोस्ट हटाने के साथ भाजपा पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज से खुद को अलग करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पूछा था कि भाजपा इस मामले पर चुप क्यों है और क्या पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन कर रही है। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर आरोप है कि उन्होंने दास के पोस्ट को दोबारा साझा कर उसे आगे बढ़ाया था। स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़ा मामला क्या है? यह विवाद CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले से जुड़ा है। 23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार की कुछ लोगों से झड़प हुई थी। CJP का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसी मामले को लेकर CJP ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। भारद्वाज ने कथित तौर पर संजय कुमार की “खोपड़ी तोड़ने” का दावा किया था, हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान से इनकार कर दिया। इसी विवाद के बीच भाटिया के नाम से कथित फर्जी बयान वाला एआई ग्राफिक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया। गुरुवार की सुनवाई में कोर्ट ने दास और रांका को पोस्ट हटाने पर निर्देश लेने को कहा और मामले की सुनवाई आगे जारी रखने का फैसला किया।

Continue reading on the app

भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारियों का ऐलान:हरीश द्विवेदी युवा, सतीश पूनिया को ST जिम्मेदारी; डी. पुरंदेश्वरी सबसे उम्रदराज नेता

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। पार्टी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। SC और OBC मोर्चे की जिम्मेदारी BJP ने संजय भाटिया को SC मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ की तैयारी के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यह सीरीज़ 27 सितंबर से घरेलू मैदान पर शुरू होगी। रोहित शर्मा की मीडिया टीम, जिसे 'टीम रो' के नाम से जाना जाता है, ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इसमें बल्लेबाज़ को उनके खास अंदाज़ और बेहतरीन शैली में खेलते हुए दिखाया गया है, और वीडियो का कैप्शन बस फिनेस (Finesse) दिया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Asian Games: आखिरकार BCCI खुश! स्टार खिलाड़ियों वाली पूरी Team India भेजेगा भारत


39 साल के इस बल्लेबाज़ की उम्र को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या वे 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं, लेकिन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करके आलोचकों को जवाब देना जारी रखा। इंग्लैंड के दौरे पर, लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह मैच भारत के लिए शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है, क्योंकि वे पहले ही T20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे।

हालांकि, शर्मा ने लॉर्ड्स में सीरीज़ के निर्णायक मैच में 388 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 138 रनों की आक्रामक पारी खेलकर ऐसी बातों को गलत साबित किया और अपनी फॉर्म व दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। भारत भले ही यह मैच 27 रनों से हार गया, लेकिन शर्मा ने तीन मैचों में 175 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। उनका औसत 58.33 और स्ट्राइक रेट 98.31 रहा। मुंबई में BCCI की समीक्षा बैठक के बाद, बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने शर्मा के लगातार अच्छे प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में बनाए गए शतक का ज़िक्र करते हुए उनके संन्यास की अफ़वाहों को खारिज कर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली


सैकिया ने कहा कि वह सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं, तो आपको और क्या चाहिए? उन्होंने पिछले मैच में 138 रन बनाए, तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? फिलहाल, मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता। इस साल शर्मा के वनडे फ़ॉर्म में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं; उन्होंने नौ पारियों में 42.11 की औसत और 99 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है और उनका सर्वोच्च स्कोर 138 रहा है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 16:35:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers