Responsive Scrollable Menu

कभी आम्रपाली तो कभी आसिफ से भीड़े काजी तौकीर, Bigg Boss 20 के घर में जमकर हुई हाथापाई!

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो को शुरू हुई बस तीन दिन ही हुए हैं और इसमें आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं, घरवालों के बीच झगड़ा भी शुरू हो गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में तो इस सीजन की सबसे बड़ी फाइट देखी गई. टास्क के दौरान आसिफ खान काजी तौकीर पर बुरी तरह भड़क गए और  गालियां देने लगे.  वहीं, काजी की आम्रपाली दुबे से भी जमकर बहस हुई.

‘बिग बॉस 20’ में मचा घमासान

दरअसल बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में  कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क देखने को मिला. जिसमें कैप्टेंसी के 3 दावेदार यंग डीएसए (Yung DSA), आसिफ खान (Aasif Khan) और गुल्लू (Gullu) को कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग सपोर्ट किया. इसके लिए उन्हें अपने फेवरेट दावेदार को जीताने के लिए  पॉपकॉर्न की बास्केट को सुरक्षित रखना था. वहीं, शुरुआत में टास्क काफी अच्छा जा रहा था, लेकिन बाद में आसिफ खान और काजी तौकीर का इतना बड़ा झगड़ा हुआ कि सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह गए.

आसिफ ने काजी को दी गालियां

काजी तौकीर (Qazi Touqeer) यंग डीएसए की पॉपकॉर्न बास्केट के सामने खड़े थे और उन्हें जीताने की कोशिश में लगे थे. इस दौरान आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को चोट लग जाती है. वहीं आम्रपाली आसिफ खान की टीम से खेल रही हैं तो आसिफ भड़क जाते हैं. जिसके बाद लड़ाई इतनी बड़ी बन जाती है कि दोनों एक-दूसरे के ऊपर चिल्लाने लगते हैं. इस दौरान आसिफकाजी को गालियां देने लगते हैं और मारने के लिए आगे आते हैं. वहीं, काजी भी चुप नहीं बैठते और गुस्से में लड़ते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: 'खुद मां का रोल करती है...', माही विज के 'भाभी' वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, दिया करारा जवाब

काजी की आम्रपाली से हुई बहस

काजी और आसिफ के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि सभी कंटेस्टेंट्स टास्क को छोड़ दोनों को शांत कराने लगते हैं. इसके बाद काजी वॉशरूम एरिया में चले जाते हैं. तो दूसरी ओर आम्रपाली और काजी की भी जमकर बहस होती है. आम्रपाली कहती है कि उन्होंने गलत इंसान से पंगा ले लिया है. दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं, फिर जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिलती है. वहीं, कनिका (Kanika Mann) का भी बीच बीच में बहस करती दिखी, क्योंकि काजी उन्हें भी रोकने की कोशिश करते हैं. 

कनिका मान से भिड़ीं अरिश्फा खान

वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स बैठे हुए हैं और अचानक ही कनिका मान अरिश्फा की ओर इशारा करते हुए बोल पड़ती हैं, 'तुम क्या बीच में खड़ी थी रैफ्री बनकर.' इस पर अरिश्फा भी भड़कते हुए जवाब देती हैं और बोलती हैं- 'पहले जाकर फुटेज देखो. मैं एक ही बार आई हूं.' इस पर कनिका मान की तरफ से जवाब आता है, 'जवाब पूछ रही हूं. चिल्लाओ मत.' दोनों की लड़ाई काफी देर तक चलती है. इस मौके पर कनिका अरिश्फा से ये भी कह देती हैं, 'ये बिग बॉस वाली गेम मेरे साथ मत खेल.' वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबकि, घर के नए कैप्टन यंग डीएसए बनते हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मैं शर्मिंदा हूं, कुछ नहीं कर पाई...', Bigg Boss 20 में भावुक हुईं Mary Kom, मणिपुर के हालात पर छलका दर्द

Continue reading on the app

UP Election 2027: BJP का 100+ विधायकों के टिकट काटने का प्लान! अखिलेश के PDA दांव से मुकाबला...

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और विपक्ष दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है. पार्टी का फोकस खासतौर पर उन सीटों पर है जहां पिछले चुनाव में उसे नुकसान उठाना पड़ा था.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने मौजूदा विधायकों को लेकर आंतरिक सर्वे कराए हैं. शुरुआती फीडबैक में बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटने की सिफारिश किए जाने की चर्चा है. हालांकि बाद के सर्वे में इतनी बड़ी संख्या में टिकट बदलने की जरूरत नहीं बताई गई. इसके बावजूद सूत्रों का दावा है कि 2027 में करीब 100 से 150 विधायकों के टिकट पर फैसला बदला जा सकता है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. उधर, दूसरी ओर अखिलेश यादव पीडीए के जरिए बीजेपी को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. ऐसे में 2027 का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है.

महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये! इस राज्य ने तैयार की धांसू योजना, जल्द हो सकता है ऐलान

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत जीता महिला एशिया कप तो ना ट्रॉफी मिलेगी, ना पैसे, ये है वजह!

महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. टीम इंडिया खिताबी भिड़ंत में एंट्री कर चुकी है. Fri, 11 Sep 2026 12:29:26 +0530

  Videos
See all

BRICS फोरम में जयशंकर का बड़ा बयान, नए आर्थिक अवसरों पर जोर | Jai Shankar | India | BRICS | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:15:30+00:00

Brics News: जयशंकर ने उरुग्वे के विदेश मंत्री से की बातचीत #jaishankar #brics #shorts #uruguay #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:16:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers