Responsive Scrollable Menu

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Continue reading on the app

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है:94% काम ही पूरा, उद्घाटन में नहीं जाऊंगा: सरकार ने 3 साल में सिर्फ 103 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किए

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती है। इसका करीब 93-94% काम पूरा हो चुका है। हाईवे का काम पूरा होने के बाद होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया था कि 2023-24 से 2025-26 के बीच नेशनल हाईवे निर्माण में खराब गुणवत्ता वाले काम के लिए 103 ठेकेदार और कंपनियां को ब्लैकलिस्ट किया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया। गडकरी बुधवार को पणजी के पास पोरवोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद ये बात कही। 93-94% काम पूरा, फिर भी कई जगह दिक्कतें मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण लंबे समय से चल रहा है। करीब 440 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में काम पूरा होने के बावजूद कई जगह सड़क पर गड्ढे, पानी भरने, मरम्मत और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। हाईवे पर मई में खारपाड़ा टोल प्लाजा पर टोल भी शुरू हो गई थी। इसके बावजूद परियोजना के कुछ हिस्सों में काम और सुधार जारी है। हाईवे पर 2021 में बनाया गया बंदरों के लिए एक ओवरपास भी ढह चुका है, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। 2016 तक पूरा होना था हाईवे परियोजना को पहले 2016 तक पूरा किया जाना था, लेकिन जमीन अधिग्रहण, निर्माण से पहले की मंजूरियों और ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं के कारण काम में लगातार देरी हुई। 2024 में केंद्र सरकार ने भी संसद में बताया था कि जमीन अधिग्रहण और कुछ ठेकेदारों की आर्थिक दिक्कतों के कारण परियोजना में देरी हुई। यह हाईवे मुंबई को कोंकण के रास्ते गोवा से जोड़ता है। इसका महाराष्ट्र वाला हिस्सा करीब 460 किलोमीटर है। परियोजना का यह मार्ग पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ---------- ये खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट:ये सबसे बड़ी समस्या; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सभी संस्थानों में मीडिया के सामने विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी समस्या है। आज सबसे बड़ी जरूरत है कि मीडिया अपनी विश्वसनीयता फिर से कायम करे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026: शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

Women’s Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हराकरWomen’s Asia Cup 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149/6 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109/7 रन ही बना सकी।

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने मुश्किल और धीमी पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। बांग्लादेश ने शेफाली को कई मौके दिए और भारतीय ओपनर ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

शेफाली वर्मा ने संभाला मोर्चा
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम को शुरुआत में कुछ झटके लगे, लेकिन शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने परिस्थिति के मुताबिक अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर आक्रामक अंदाज अपनाते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

शेफाली ने 40 गेंदों पर 64 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। उनके अलावा प्रतिका रावल ने 20, ऋचा घोष ने 21 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की मदद से भारत 20 ओवर में 149 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

भारत की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश बेबस
149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भारत के मुकाबले कमजोर रही। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।

दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट झटके। स्पिनरों ने दुबई की धीमी पिच का शानदार फायदा उठाया और बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।

बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 109 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मुकाबला 40 रन से जीत लिया और फाइनल का टिकट कटाया।

भारत की लगातार 10वीं फाइनल एंट्री
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने Women’s Asia Cup के इतिहास में रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। भारत की नजर अब खिताब पर है।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। इसी मुकाबले से भारत को फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी का पता चलेगा। फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs BAN Women: मैच के अहम आंकड़े

  • भारत - 149/6 (20 ओवर)   
  • बांग्लादेश - 109/7 (20 ओवर)    
  • शेफाली वर्मा - 64 (40 गेंद)    
  • दीप्ति शर्मा - 3 विकेट    

भारत ने 40 रन से जीत दर्ज कर Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सभी की नजरें दूसरे सेमीफाइनल और 13 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले पर रहेंगी।

Thu, 10 Sep 2026 23:47:50 +0530

  Videos
See all

Delhi की सड़कों से निकला Russian President का काफिला| BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T22:45:18+00:00

Putin India Visit: देर रात भारत की धरती पर लैंड हुआ पुतिन का विमान| BRICS Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T22:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers