Responsive Scrollable Menu

US midterm election: ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा! रिपब्लिकन मिड टर्म चुनाव जीते तो हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे $5,000

US midterm elections: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा कि अगर नवंबर में होने वाले मिड टर्म चुनाव में रिपब्लिकन कांग्रेस (अमेरिकी संसद) पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हैं, तो वह अमेरिका के हर वयस्क को $5,000 का डिविडेंड (हिस्सा) देंगे। हालांकि, ट्रंप की घोषणा के बाद इस प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है

Continue reading on the app

सागर शराब कांड: जीतू पटवारी ने मांगा आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का इस्तीफा

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मामले में जिम्मेदारी लेते हुए आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने और वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि अगर जहरीली शराब से हुई मौतों की जिम्मेदारी सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों और स्थानीय अधिकारियों पर डाल दी जाएगी तो सरकार के सिस्टम में विभाग के शीर्ष मंत्री और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद शीर्ष स्तर पर बैठे जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही कब तय करेंगे।

जीतू पटवारी ने की जवाबदेही तय करने की मांग

जीतू पटवारी ने कहा कि सागर में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं या सरकारी सिस्टम की लापरवाही से हुईं सरकारी हत्याएं, यह सवाल भाजपा के हर मंत्री और विधायक से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का काम अवैध और जहरीली शराब की बिक्री पर निगरानी रखना और उसे रोकना है। ऐसे में इतनी बड़ी घटना के बाद सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा से जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने और प्रमुख सचिव अमित राठौर को निलंबित कर जवाबदेही तय करने की मांग भी की है।

सागर शराबकांड में अब तक क्या हुआ

सागर के बंडा क्षेत्र के बराज और आसपास के गांवों में सितंबर की शुरुआत में अवैध जहरीली शराब पीने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती रिपोर्टों में मौतों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़ती गई। बड़ी संख्या में लोगों को सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जांच में शराब में मेथनॉल की मौजूदगी सामने आने की जानकारी भी सामने आई है।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कई गिरफ्तारियां की हैं।  पुलिस अवैध शराब के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। सरकार की ओर से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही तथा अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने मामले में सभी दोषियों की जवाबदेही तय करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सागर संभाग के आयुक्त के रूप में दिलीप कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। वहीं इरशाद वली को सागर पुलिस रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार की ओर से प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों को मामले में सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers