Responsive Scrollable Menu

'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च में श्रेया सरन का ग्लैमरस अंदाज, 7 Photos में देखें अजय देवगन की 'वाइफ' का लुक

श्रेया सरन ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। 'दृश्यम 3' ट्रेलर लॉन्च में उनका स्टाइलिश लुक खूब पसंद किया गया। 7 फोटोज में देखें उनका ग्लैमरस अंदाज।

Continue reading on the app

झारखंड में Heavy Rain की चेतावनी, 10 जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के 10 जिलों- रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट (सतर्क रहने की चेतावनी) जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में भी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके प्रभाव से आज बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।’’ आनंद ने बताया कि झारखंड में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है, वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मौसमी प्रणाली शुक्रवार से कमजोर होना शुरू हो जाएगी और शनिवार से बारिश कम हो जाएगी।’’ झारखंड में एक जून से 10 सितंबर के बीच सामान्य 873.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 840.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर चार प्रतिशत तक की कमी को दर्शाता है।

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

अबू सलेम का हमदर्द बना अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष ! #maharashtra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:36+00:00

कैदी ने कट्टे से प्रहरी पर फायरिंग की, आंखों में मिर्च डालकर भागने की कोशिश | #viralvideo #crime #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers