भारत के हेल्थ मॉडल का दुनिया में डंका: आयुष्मान मंदिरों से बदली तस्वीर, कैंसर और डायबिटीज की जांच में बड़ी क्रांति
WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने भारत के स्वास्थ्य तंत्र में आए बड़े बदलाव और प्रगति की खुलकर सराहना की है. एशियाई देश तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में आयोजित 'डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति' के 79वें सत्र के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने भारत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मातृ एवं शिशु देखभाल में सुधार और गैर-संचारी बीमारियों के नियंत्रण में मिली कामयाबियों को ऐतिहासिक बताया.
Dollar के मुकाबले Rupee 25 पैसे फिसला, 95.33 के स्तर पर पहुंचा
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की लगातार मांग का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.15 प्रति डॉलर पर खुला।
इसके बाद यह और टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.33 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर 95.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.72 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर जबकि निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 100.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से इसकी कीमतों पर असर पड़ा है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 582 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi






