Responsive Scrollable Menu

अच्छी बारिश के लिए मंदसौर में अनोखा टोटका, गधों से कराई नमक-उड़द की बुवाई

अच्छी बारिश और इंद्रदेव को खुश करने के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाने के टोटके के बारे में आप सभी ने सुना होगा। लेकिन मंदसौर में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली। यहां के चंद्रपुरा इलाके में लोग गधों को श्मशान में लेकर पहुंचे और विशेष पूजा पाठ करने के बाद उनसे नमक और उड़द की बुवाई करवाई।

स्थानीय लोगों के बीच में मान्यता है कि यह टोटका हमेशा अच्छी बारिश के काम आता है। उनके पूर्वजों के समय से ही बारिश न होने पर ये टोटका किया जाता है। यही कारण रहा कि कुछ लोग गधों को लेकर श्मशान घाट पहुंचे और काल भैरव के सामने पूजन पाठ किया। इसमें बाद वहीं पर बुवाई करवाई। लोगों की माने तो पिछले कई सालों से अच्छी बारिश के लिए कोई टोटका करते आ रहे हैं।

अच्छी बारिश के लिए गजब का टोटका

अच्छी बारिश के लिए निभाई जाने वाली इस परंपरा में गधों को फूल माला पहनाई जाती है। जिस समय उनसे बुवाई करवाई जाती है उस समय दो लोग भी इन गधों के पीछे पीछे माला पहनकर चलते हैं। जब ये टोटका कारगर साबित होता है तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाते हैं।

टोटका कामयाब होने पर गुलाबजामुन

इस परंपरा के बारे में जानकारी देते हुए शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से यह परंपरा चली आ रही है। श्मशान पर ले जाकर गधों से पूजा और बुवाई करवाते हैं। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। जब अच्छी बारिश हो जाती है तो इन्हें दोबारा ढूंढ कर सम्मान दिया जाता है और गुलाब जामुन खिलाए जाते हैं। गोस्वामी के मुताबिक लोगों के बीच के विश्वास है कि इस टोटके के बाद गधे अपने घर पहुंचते हैं उसके पहले ही बारिश शुरू हो जाती है। 2023 और 2025 में भी यह टोटका किया गया था।

कैसी है बारिश की स्थिति

मंदसौर जिले में बारिश की स्थिति की बात करें तो क्षेत्र में अभी भी जनता अच्छी बारिश का इंतजार कर रही है। अच्छी वर्षा की उम्मीद में ही चंद्रपुरा इलाके में पूर्वजों के समय से चली आ रही इस परंपरा को दोहराया गया। जिले में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 7 इंच बारिश कम हुई है।

Continue reading on the app

Five dead and 86 feared missing after Philippines ferry fire | BBC News

At least five people are dead and 86 remain unaccounted for after a fire broke out on a ferry in the Philippines, the country's coastguard says. Coastguard Captain Noemi Cayabyab says 43 people were rescued. The fire engulfed the MV June Aster as it was taking 134 passengers and crew to Coron - a place popular with tourists. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Philippines #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

सीम-स्विंग और बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार... 500 विकेट लेने वाला पाकिस्तान का वो खूंखार पेसर, जिसका रिकॉर्ड 20 साल से है अमर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम वनडे क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 500 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. वसीम अकरम से आगे सिर्फ श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन हैं. पिछले 20 साल से वसीम अकरम के 500 विकेट के आंकड़े के आस-पास भी कोई नहीं पहुंच पाया है. Fri, 11 Sep 2026 14:01:03 +0530

  Videos
See all

पीयूष गोयल ने बताई BRICS फोरम में जयशंकर की अहम भूमिका | Piyush Goyal | S Jai Shankar | BRICS | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:45:38+00:00

Bihar Flood News Update : बाढ़ ने इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाया तालाब #shorts #ytshorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T08:46:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers