Jaipur News: मिर्जापुर द मूवी के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग
Mirzapur The Movie Shoorveer Song Controversy: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद सामने आया है. बीजेपी नेता और राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर गीत के फिल्म में इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. राठौड़ का कहना है कि यह गीत महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग को समर्पित है, लेकिन फिल्म में इसे गैंगस्टर्स, नशेड़ियों और अपराधियों के संदर्भ में पेश किया गया है. उन्होंने इसे महाराणा प्रताप के सम्मान और राजस्थान की गौरवशाली विरासत के साथ अनुचित बताया है. राठौड़ ने सेंसर बोर्ड से फिल्म से गीत के बोल हटाने की मांग की है.
सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: पत्नी हेलेन ने रिसीव किया सम्मान, इनोशनल होकर जताया फैंस का आभार
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को महाराष्ट्र सरकार ने राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है . सलीम साहब की ओर से उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेलेन ने यह सम्मान स्वीकार किया . हेलेन ने मीडिया से बात करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया और सलीम साहब की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया .
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





