फिलीपींस में बड़ा हादसा! शिप में लगी भीषण आग, 5 की मौत 80 से ज्यादा लोग लापता
Philippines Ship Accident: फिलीपींस में देर रात बड़ा हादसा हो गया. फिलीपींस में पलावन द्वीप के पास बुधवार रात एक शिप में भीषण आग गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद 80 से ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. पश्चिमी तटरक्षक बल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.
तटरक्षक बल के मुताबिक, पलावन के कोरोन तट के पास समुद्र में एमवी जून एस्टर नाम की शिप में आग लग गई थी. हादसे के बाद बचाव दल ने 43 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. तटरक्षक बल की ओर से जारी वीडियो में नौका के कुछ हिस्सों में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. बचावकर्मी मृतकों के शवों को बॉडी बैग में रखते हुए भी नजर आए.
यह भी पढ़ें: रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दांव, सहयोगी देशों से खरीद रहा 1000 पैट्रियट मिसाइलें
117 यात्री थे सवार
कोस्ट गार्ड की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कैयाब्याब ने बताया कि जहाज की सूची में कुल 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य दर्ज थे. अब तक मिली मौतों और बचाए गए लोगों की संख्या के आधार पर 80 से ज्यादा लोग लापता हैं. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और आगे यह संख्या बदल सकती है. उन्होंने बताया कि यह नौका मनीला के बेसेको से रवाना हुई थी और कोरोन जा रही थी। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सऊदी ने हूतियों को दिया तगड़ा जवाब, 24 घंटे में यमन के 4 राज्यों में दागी 32 मिसाइलें
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO रीजनल डायरेक्टर का पद, जानिए इस्तीफे की वजह
Saima Wazed Resignation : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर साइमा वाजेद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला वित्तीय अनियमितताओं और अन्य गंभीर आरोपों के घेरे में आने के बाद लिया गया है.
The post शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO रीजनल डायरेक्टर का पद, जानिए इस्तीफे की वजह appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








