Responsive Scrollable Menu

17 साल के भारतीय तैराक पर 18 महीने का बैन:डोप टेस्ट में टरब्यूटेलिन मिला, एशियन गेम्स से बाहर

17 साल के भारतीय तैराक पर 18 महीने का बैन: डोप टेस्ट में टरबुटालाइन मिला; एशियन गेम्स से बाहर, जुड़वां भाई टीम में शामिल 17 साल के भारतीय तैराक को डोप टेस्ट में प्रतिबंधित टरबुटालाइन मिलने के बाद 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वह एशियन गेम्स की दो स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर चुका था और भारतीय टीम की शॉर्टलिस्ट में शामिल था। अब वह 19 सितंबर से जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकेगा। खास बात यह है कि उसका जुड़वां भाई भारतीय एशियन गेम्स टीम का हिस्सा है। खिलाड़ी नाबालिग होने के कारण उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। फरवरी में सैंपल पॉजिटिव, पिछले हफ्ते हुई सुनवाई तैराक के सैंपल में फरवरी में टरबुटालाइन की मौजूदगी मिली थी। यह एंटी-डोपिंग नियमों के तहत प्रतिबंधित बीटा-2 एगोनिस्ट है। इसके बाद उसका नाम एशियन गेम्स के संभावित प्रतिभागियों की सूची से हटा दिया गया था। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के एक सूत्र के मुताबिक, खिलाड़ी को इस साल की शुरुआत में ही डोपिंग उल्लंघन का नोटिस मिल गया था। मामले की सुनवाई पिछले हफ्ते हुई। इसके बाद बुधवार सुबह उस पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया। फेडरेशन चाहता था एशियन गेम्स से पहले फैसला SFI ने मामले की सुनवाई जल्द कराने की मांग की थी। फेडरेशन चाहता था कि एशियन गेम्स से पहले फैसला आ जाए, ताकि अगर नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) की सुनवाई में खिलाड़ी को राहत मिलती है तो उसे भारतीय टीम में शामिल किया जा सके। लेकिन 18 महीने के प्रतिबंध के बाद अब वह जापान में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएगा। एक भाई बाहर, जुड़वां भाई टीम में इस मामले का सबसे अलग पहलू दोनों जुड़वां भाइयों का एशियन गेम्स से जुड़ाव है। 17 वर्षीय तैराक डोपिंग प्रतिबंध के कारण टीम से बाहर हो गया, जबकि उसका जुड़वां भाई भारतीय टीम में शामिल है और जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। एशियन गेम्स 19 सितंबर से आईची-नागोया में शुरू होंगे। --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम:एशिया कप सेमीफाइनल आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

IDBI Bank Privatization: सरकारी बैंक में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, Fairfax की पेशकश से मचा हलचल

IDBI Bank Privatization: सरकारी बैंक में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, Fairfax की पेशकश से मचा हलचल

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

Ashok Siddharth Retires From Politics: Akash Anand के ससुर ने क्यों लिया संन्यास? | Mayawati |BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:45:25+00:00

Saudi Arabia पर हमले, क्यों चुप हैं ये 2 देश? | Pakistan | Houthi Attack | Yemen War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers