महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? 100 डॉलर पार हुआ कच्चा तेल, अमेरिकी शेयर बाजार हुआ धड़ाम
Petrol Diesel Prices: मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं है. अमेरिका और ईरान लगातार एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं. अमेरिका ने ईरान के 5 कच्चे तेल से भरे जहाजों को भी उड़ा दिया. इसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया. जंग का सीधा असर कच्चे तेल पर देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल पार हो गई हैं. अब इससे पेट्रोल-डीजल महंगा होने का काफी खतरा बढ़ गया है.
तेल की सप्लाई को लेकर चिंता और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं हैं. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध सातवें महीने में पहुंच गया है. इससे पूरे क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने की आशंका है. निवेशकों को डर है कि अगर तनाव और बढ़ा तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और कीमतें और ऊपर जा सकती हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई. तेल की कीमतों में इस तेजी से महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ गई है. इसकी वजह से अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ.
एप्पल के शेयर भी गिरे
एसएंडपी 500 के ऊर्जा सूचकांक में 1.1% की बढ़त हुई, जबकि बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई. तेल की कीमतों में तेजी के कारण ऊर्जा कंपनियों के शेयरों को फायदा हुआ. एप्पल के शेयर 0.3% गिरकर बंद हुए। नए सीईओ जॉन टेर्नस के नेतृत्व में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है.
अमेरिका खरीदेगा 6 अरब डॉलर के सरकारी बॉन्ड
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 10 से 20 साल की अवधि वाले सरकारी बॉन्ड में 6 अरब डॉलर तक की खरीद का ऐलान किया. इसके बाद 10 साल के अमेरिकी सरकारी बॉन्ड की यील्ड नवंबर 2023 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. कुछ विश्लेषकों को उम्मीद थी कि सरकार इससे ज्यादा, करीब 8 से 10 अरब डॉलर के बॉन्ड खरीदेगी. सरकारी बॉन्ड में ज्यादा रिटर्न मिलने से शेयर बाजार में निवेश करना निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाता है. इसी वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा.
Apple iPhone Duo: पहला Foldable iPhone लॉन्च, भारत में कीमत ₹2.99 लाख से शुरू, आखिर क्या है खास?
Apple ने पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत ₹2,99,900 से शुरू है। जानिए iPhone Duo के 7.6-inch डिस्प्ले, A20 Pro चिप, 48MP कैमरा, बैटरी और सभी खास फीचर्स।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews







