Pithori Amavasya 2026: आज पिठोरी अमावस्या पर बिल्कुल न करें ये गलतियां, लग सकता है दोष
Pithori Amavasya 2026: आज यानी 10 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद मास की अमावस्या मनाई जाएगी. आज पिठोरी अमावस्या है. अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है. यह तिथि जहां एक ओर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती है. वहीं, दूसरी ओर पितरों का तर्पण किया जाता है, पिंडदान किया जाता है और दान-पुण्य किया जाता है. पिठोरी अमावस्या के दिन की गई छोटी सी भूल करना भी पितरों को नाराज कर सकते हैं. इससे घर में पितृदोष लगता है और ऐसे में कल पिठोरी अमावस्या के पावन अवसर पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि इस दिन किन गलतियों से आपको आज के दिन करने से बचना चाहिए.
पिठोरी अमावस्या पर शुभ मुहूर्त
- पिठोरी अमावस्या पर पूजा का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
- पितरों का तर्पण करने के लिए पिंडदान का मुहूर्त सुबह 11:45 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
- कुशोत्पाटनी पूजा के लिए आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
आज इन गलतियों को करने से बचें
1.बासी आटे का इस्तेमाल करना
आज के दिन भूलकर भी हमें बासी आटे की रोटियां नहीं खानी चाहिए. अक्सर लोग बासी आटे या पुराना गूंथा हुआ आटे का इस्तेमाल न करें. बासी आटा राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है. इसे पिंड के समान माना जाता है और पितृ नाराज हो सकते हैं.
2.पितरों का तर्पण न करना और समय की बर्बादी करना
पितरों के नाम से तर्पण या दान करने के लिए कुतूप काल यानी दोपहर का समय सबसे खास माना जाता है. सुबह बहुत जल्दी या शाम के समय तर्पण करना वर्जित माना जाता है. तर्पण या पितरों के नाम से दीया दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए. इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है.
3.द्वार पर आए अतिथि या पशुओं का अनादर
इस दिन घर में पहले से बनाया भोजन सिर्फ इंसानों के लिए नहीं होता है. इस भोजन में से गाय, कौवे, कुत्ते, देव और चींटियों के लिए भी अंश निकाला जाता है. इसके बिना श्राद्ध और पूजन का कार्य अधूरा माना जाता है. इस दिन यदि आपके दरवाजे पर कोई गरीब, भिक्षा वाले या पशु-पक्षी आए तो उसे भोजन या जल जरूर पिलाएं. आज के दिन इनका अपमान बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसा करने से सीधा-सीधा पितृ दोष लग सकता है.
4.तुलसी पत्ते तोड़ना या कुशा उखाड़ना
आज पिठोरी अमावस्या तिथि पर तुलसी के पत्ते बिल्कुल नहीं तोड़ने चाहिए. पूजा के लिए तुलसी के पत्ते पहले ही तोड़ कर रख लें. अगर आप साल भर की पूजा-पाठ के लिए कुशा इकट्ठा कर रहे हैं तो बिना मंत्र या लोहे की औजार से कुश न उखाड़ें.
5.घर में क्लेश और तामसिक व्यवहार
पिठोरी अमावस्या के दिन घर का माहौल शांत और भक्तिमय होना जरूरी है. घर के बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना या आपस में झगड़ा करना भी पितरों को नाराज कर सकता है. इस दिन घर में मांस-मदिरा, सिगरेट या अन्य तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
पितृदोष से बचने का सरल उपाय
पितृदोष से बचाव के लिए आज के दिन उपाय करना चाहिए. इस दिन संध्याकाल के समय घर के मुख्य द्वार पर और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं. इस दीए को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. साथ ही आज के दिन पितरों से अपनी भूल-चूर के लिए माफी मांगनी चाहिए. ऐसा करने से आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को आशीर्वाद मिलता है.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से बिहार और यूपी तक भयंकर बारिश का अलर्ट, 65kmph होगी हवाओं की रफ्तार; आया IMD का अपडेट
आज का मौसम, 10 सितंबर: मानसून की सक्रियता और मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव का व्यापक असर अब पूरे देश में साफ दिखाई देने लगा है. देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बादलों का डेरा जम चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कुल 15 राज्यों में जोरदार बारिश और आंधी तूफान की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान कई इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तूफानी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस बदलते मौसम ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जगहों पर आम जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ा दी है.
देश के 15 राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने जिन 15 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर भारत के मैदानी भागों से लेकर पहाड़ी और मध्य भारतीय क्षेत्र शामिल हैं. इस सूची में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब का नाम प्रमुख है. इन सभी राज्यों में आने वाले समय में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार पानी बरसने की संभावना है. तूफानी हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है. प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में दिखेगा बारिश का असर
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज मौसम सामान्य बना रहेगा. दिल्ली के मैदानी इलाकों में 10 सितंबर को आसमान आमतौर पर साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. हालांकि कल यानी 11 सितंबर से मौसम का रंग बदलना शुरू हो जाएगा. आसमान में घने काले बादल डेरा डालेंगे, हालांकि इस दिन तेज बारिश की संभावना कम है. असली असर 12 सितंबर से देखने को मिलेगा जब अगले दो दिनों तक राजधानी में भीषण बारिश हो सकती है. इसके बाद 14 सितंबर को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 15 सितंबर को फिर से तेज पानी गिरने का अनुमान है. ऐसे में दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में जलभराव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है.
| शहर | अधिकतम तापमान (9 सितंबर) | न्यूनतम तापमान (9 सितंबर) |
| दिल्ली | 36°C | 26°C |
| मुंबई | 31°C | 26°C |
| चेन्नई | 33°C | 28°C |
| कोलकाता | 31°C | 27°C |
| लखनऊ | 33°C | 26°C |
| पटना | 32°C | 27°C |
| रांची | 28°C | 23°C |
| भोपाल | 31°C | 24°C |
| जयपुर | 35°C | 25°C |
| शिमला | 25°C | 18°C |
| नैनीताल | 24°C | 18°C |
उत्तर प्रदेश में काले बादलों का पहरा और तूफानी हवाएं
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है. राज्य के पूर्वी और मध्य जिलों में काले बादलों के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. गोरखपुर, बहराइच, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, फुरसतगंज, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और जौनपुर में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अंदेशा है, जिससे राहगीरों और किसानों दोनों को सतर्क रहना होगा. राजधानी लखनऊ में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
बिहार के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी
बिहार में भी मानसून की जोरदार वापसी हुई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई बड़े जिलों के लिए भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना सहित गोपालगंज, सिवान, शिवहर, पूर्वी चंपारण, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बादलों का पहरा
मध्य प्रदेश में मानसून का उग्र रूप देखने को मिल रहा है. भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, गुना, खंडवा, पन्ना, श्योपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर, अशोक नगर और नीमच में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी भोपाल में आज पारा 31 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहने की उम्मीद है.
Weather Systems, Forecast and Warnings:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 9, 2026
❖ The western end of monsoon trough is north of its normal position and eastern end is near its normal position at mean sea level.
❖ An upper air cyclonic circulation lay over north Bay of Bengal & adjoining Bangladesh coast in lower &… pic.twitter.com/M6tfScPD8p
दूसरी ओर राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून कुछ धीमा पड़ा है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अगले चार दिनों तक और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर तथा बीकानेर में पांच दिनों तक गतिविधि थोड़ी कम रह सकती है. इसके बावजूद अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा और करौली में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. जयपुर का तापमान आज 34 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है. कुल मिलाकर देश के बड़े हिस्से में मौसम का यह बदला हुआ रूप अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






.jpg)

