Responsive Scrollable Menu

IMD Weather Today: समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे

IMD Weather Today: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दशकों के बाद इस बार अल नीनो पूरी ताकत के साथ एक्टिव है और इसका दायरा लगातार फैल रहा है. प्रशांत महासागर में एक्टिव होने वाले अल नीनो के वैसे तो कई मौसमी प्रभाव होते हैं, लेकिन भारत में मानसून के प्रभावित होने से बारिश में आने वाली कमी सबसे गंभीर है. हालांकि, स्‍थानीय स्‍तर पर मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिस वजह से अल नीनो का काला साया अभी अभी तक भारत पर नहीं पड़ा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम के एक्टिव होने की बात कही गई है. इसके प्रभाव से देश के पूर्वी हिस्‍सों के साथ ही मध्‍य भारत में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. बंगाल और ओडिशा के साथ ही बिहार, झारखंड तथा उत्‍तर प्रदेश में तूफानी हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं.

Continue reading on the app

आईफोन 18 प्रो में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:पिछले मॉडल से ₹30,000 महंगे, फोन ठंडा रखने के लिए पहले से बड़ा कूलिंग चैंबर

एपल ने 9 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में आईफोन-18 सीरीज के दो प्रीमियम फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने बेस वैरिएंट नहीं उतारे हैं, ये अगले साल आएंगे। आईफोन-18 सीरीज में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक दी गई है। इससे कम रोशनी में भी साफ फोटो खीचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में अब तक का सबसे पावरफुव प्रोसेसर, फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बड़ा कूलिंग चैंबर और अपडेटेड सिरी एआई दिया गया है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की लॉन्च प्राइस में 30 हजार रुपए का अंतर है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.80 लाख रुपए है। ये भी अपने पुराने मॉडल से 30 रुपए महंगा हो गया है। यहां हम आईफोन-18 प्रो और प्रो मैक्स का 17 सीरीज के 17-प्रो और 17-प्रो मैक्स से कंपेरिजन बता रहे हैं... आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में 17 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स एपल के 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में वॉच और एयरपॉड्स भी लॉन्च किए गए… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हेमांग बदानी, जो बन सकते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले हेड कोच, भारत के लिए खेल चुके 44 मैच

Who is Hemang Badani: चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर सस्पेंस खत्म होने के करीब है. स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमांग बदानी मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय कोच और चेपॉक की परिस्थितियों की समझ पर जोर दिया है. हालांकि, धोनी की नई शर्त के मुताबिक कोच केवल सीएसके के लिए काम करेगा, जिससे अन्य विदेशी लीगों में सक्रिय बदानी के सामने वित्तीय फैसला लेने की चुनौती होगी. Thu, 10 Sep 2026 17:38:39 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Live: आकाश आनंद को एक और झटका? | BSP | Mayawati | Ashok Sidarth | UP Election | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:36:08+00:00

Khade Hanuman Ujjain LIVE | खड़े हनुमान जी का बड़ा रहस्य! | Ujjain | Khade Hanuman Ji | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers