Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर
वाशिंगटन, नौ सितंबर भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति विकास और अनुराधा सिन्हा ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत विश्लेषण के कॉलेज की स्थापना के लिए दो करोड़ डॉलर का दान दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। कॉलेज में एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, उन्नत विश्लेषण, हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स और सूचना विज्ञान जैसे क्षेत्रों पर काम होगा।
ब्राडकॉम के उपाध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि यह दान उन अवसरों को आगे बढ़ाने और यह स्वीकार करने का प्रयास है कि अप्रवासी केवल ‘अमेरिकन ड्रीम’ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि उसे बनाने में भी योगदान देते हैं। इस दान से कॉलेज के नेतृत्व, छात्रवृत्ति, प्रोफेसरशिप, उद्यमिता, उन्नत शोध और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए छह स्थायी निधियां स्थापित की जाएंगी। विकास और अनुराधा दोनों ने भारत में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे।
विकास ने 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) से पीएचडी पूरी की।
Breaking News Today Live Updates: पुतिन डील चाहते हैं, जेलेंस्की भी तैयार हों तो अच्छा होगा- ट्रंप
Breaking News Today Live Updates: आज 10 सितंबर 2026 और दिन गुरुवार है.मुंबई में BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अंतिम बैठक आज समाप्त होगी. वहीं, प्रिंस रहीम आगा खान 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं. वह आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर बातचीत करेंगे.
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं. अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी इसके लिए तैयार हों तो यह अच्छी बात होगी. ट्रंप ने कहा कि परमाणु समझौते की 99.9 प्रतिशत संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत में परमाणु मुद्दे के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी शामिल हैं. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







