Responsive Scrollable Menu

दिल्ली हॉस्टल हादसा- आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने कहा था- मुद्दे को दिल्ली तक सीमित नहीं रखेंगे; बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत हुई थी

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में PG हादसे में आज सुनवाई करेगा। कोर्ट ने 8 सितंबर को सुनवाई के दौरान कहा था कि मामला केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि देशभर में जर्जर-अवैध इमारतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले इस मामले पर 7 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की थी। हाईकोर्ट ने कहा था- हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम और दिल्ली यूनिवर्सिटी दोनों जिम्मेदार हैं। अदालत ने एमसीडी (MCD), दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एनएचआरसी (NHRC) और दिल्ली यूनिवर्सिटी से 10 दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद बुधवार को सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। MCD ने PG बिल्डिंग के पास की इमारतों को गिराना शुरू कर दिया है। इन इमारतों में गर्ल्स PG था। लड़कियां PG खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही हैं। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में बुधवार तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। PG मालिक, संचालक और लेबर कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने PG हादसे में बुधवार को सुधांशु नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह बिल्डिंग में हॉस्टल डेज नाम से PG चला रहा था। उसका पार्टनर शुभम त्यागी फरार है। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। इससे पहले बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटे महेश और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार रात हरिराम बंसल, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जस्टिस भव्य खराल ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत मिली। पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने बताया कि PG चलाने वाली कंपनी की शिकायत पर बेसमेंट में जमा पानी और सीलन की दिक्कत दूर करने के लिए मरम्मत कराई जा रही थी। बेसमेंट से पानी निकालने के बाद निर्माण कार्य के दौरान पावर ट्रोवेल मशीन भी चलाई जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि मशीन से पैदा हुई कंपन और पहले से कमजोर संरचना के कारण बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। ठेकेदार बोला- 10 दिन पहले रेनोवेशन के लिए लगाया था पूछताछ में ठेकेदार सनोज ने बताया कि महेश गुप्ता ने उसे 10 दिन पहले रेनोवेशन के लिए लगाया था। उसे 2800 रुपये रोज मिलते थे। काम बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर लेवल करने का था, जिसके लिए बेसमेंट में करीब 3 ट्रक मलबा भरा गया था। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान की जगह में एक दीवार रुकावट बन रही थी। हादसे वाले दिन जगह बनाने के लिए उस दीवार को हटा दिया गया। दीवार हटते ही कमजोर इमारत लोड नहीं झेल पाई और ढह गई। सत्य निकेतन से PG खाली कर रहे स्टूडेंट्स MCD के साउथ जोन के 5 अधिकारी सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। उनके साथ चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है। इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को MCD के साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2016 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी सौरभ अभी साउथ वेस्ट जोन के डिप्टी कमिश्नर हैं। -------------------- दिल्ली PG हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा:CM का निर्देश- सभी हॉस्टलों की जांच करें परिवार ने बेटे की आंखें दान कीं: पिता बोले- काश बेटे को हॉस्टल से निकाल पाता एक कमरे का रेंट ₹15 हजार, एग्रीमेंट में सुरक्षा से पल्ला झाड़ने की शर्त: 3 महीने की सिक्योरिटी मनी भी ली दिल्ली हाईकोर्ट बोला- हादसे के लिए नगर निगम जिम्मेदार: सरकार भी जवाबदेही से नहीं बच सकती छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते: बिल्डिंग की दीवारों से दरकने की आवाजें आ रही थीं

Continue reading on the app

  Sports

जूतों की कीमत कितनी? कितना महंगा है विराट कोहली का One8 ब्रांड, जिसे पहनकर उतरीं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

Virat Kohli brand One8 shoes: दुबई में जारी महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की एक नई बल्कि कई प्लेयर्स विराट कोहली के ब्रांड One8 ks जूते पहने नजर आईं. दिलचस्प बात यह रही कि One8 के जूते पहनकर उतरीं पाक गेंदबाज नाशरा संधू ने मैदान पर भी कमाल किया. जूतों से शुरू हुई कहानी नाशरा के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पहुंच गई. Thu, 10 Sep 2026 07:29:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नए iPhone के साथ Apple ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में फिर मचाई हलचल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:16:06+00:00

AAJTAK 2 | MP में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, देखें VIDEO! | T2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers