Responsive Scrollable Menu

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर

भुवनेश्वर, नौ सितंबर ओडिशा सरकार ने बुधवार को यूएई में निवेश आकर्षित करने के अपने अभियान के पहले दिन करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली 14 नई परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में अबू धाबी में इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) और अदाणी समूह की साझेदारी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, इससे करीब 8.68 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित निवेश धातु डाउनस्ट्रीम उद्योग, स्लरी पाइपलाइन, महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ मृदा तत्व, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण, स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक ढांचे, पर्यटन और खेल जैसे क्षेत्रों में होगा।

सरकार ने कहा कि निवेश और रोजगार के आंकड़े अनुमानित हैं तथा व्यवहार्यता अध्ययन, जांच-पड़ताल, जरूरी मंजूरियों और अंतिम समझौतों पर निर्भर हैं। माझी ने इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप (आईबीपीजी) के साथ भी बैठक की। ओडिशा सरकार और आईबीपीजी के बीच व्यापार बढ़ाने तथा निवेश के अवसर तलाशने के लिए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए।

उन्होंने बोरोउज से ओडिशा में बड़े रसायन डाउनस्ट्रीम परिसर की स्थापना की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया। इसके अलावा यूएई की निवेश संस्थाओं के साथ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में दीर्घकालिक निवेश और सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर चर्चा की।

Continue reading on the app

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 10 सितंबर 2026: मेष सहित ये राशि वाले जल्दबाजी से बचें, वर्ना बढ़ेगी बेचैनी और उलझन

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सिंह राशि वालों पर सूर्य, चंद्र और केतु की युति का सीधा असर रहेगा. अमावस्या भी साथ है, तो आज थोड़ा शांत और अंतर्मुखी रहना ही ठीक रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा की टी-शर्ट पर मचा बवाल! अजीत अगरकर और BCCI पर बिना बोले साधा निशाना?

Rohit Sharma Viral T-Shirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक एंटरटेनमेंट शो होस्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले उनकी एक टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. Thu, 10 Sep 2026 16:58:23 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Prof. Gaurav Vallabh ने P. Chidambaram को FUFA क्यों कहा? | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:10:52+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi Live: Omar Abdullah | Vande Mataram Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers