Responsive Scrollable Menu

मिर्जापुर के रोबिन अब 'जागर' पर बना रहे फिल्म:बोले- मुझे पहाड़ की कहानियां सुनानी हैं; बताया कैसै आया 'ये भी ठीक है' का आइडिया

‘मिर्जापुर’ में रॉबिन का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रियांशु पेन्युली इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वह अब एक्टिंग के साथ फिल्में लिखने, बनाने और डायरेक्ट करने पर भी काम कर रहे हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘जागर’ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और यहां की पुरानी परंपराओं पर बनी है। फिल्म की शूटिंग हर्षिल और मुखबा में हुई है। प्रियांशु चाहते हैं कि फिल्म सबसे पहले उन्हीं गांवों के लोगों को दिखाई जाए, जिन्होंने शूटिंग में उनका साथ दिया। ‘ये भी ठीक है’ डायलॉग से मिली पहचान, हॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करने के फर्क, रिजेक्शन, युवाओं के संघर्ष और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कई बातें बताईं। प्रियांशु से हुई बातचीत में क्या-क्या सामने आया, पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: उत्तराखंड आपका घर है। यहां आने और ‘जागर’ बनाने का विचार कैसे आया? जवाब: उत्तराखंड मेरे लिए सिर्फ कोई दौरा नहीं है, यह एक तरह से मेरा घर है। मैं हर साल तीन-चार बार यहां आता हूं। मेरे पिता, मां और भाई यहीं हैं। हमारा मूल जिला टिहरी गढ़वाल है। हालांकि मैंने देहरादून में पढ़ाई नहीं की। मेरे पिता आर्मी में थे, इसलिए मेरा जन्म दिल्ली में हुआ और उसके बाद नॉर्थ-ईस्ट और बैंगलोर में रहा। धीरे-धीरे मैंने देहरादून और उत्तराखंड को समझना शुरू किया। जब मैंने पहाड़ों और गांवों को करीब से देखा तो महसूस हुआ कि यहां इतनी तरह की कहानियां हैं, जो अभी बाहर की दुनिया तक नहीं पहुंची हैं। मैंने फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ राइटिंग और डायरेक्शन में भी मेरी काफी दिलचस्पी है। मैं पहले शॉर्ट फिल्में बनाता रहा हूं। इसी क्रम में मेरी पहली फीचर फिल्म ‘जागर’ बनी। सवाल:‘जागर’ किस तरह की कहानी है? जवाब: ‘जागर’ हमारे यहां देवी-देवताओं को जगाने के लिए होने वाली पूजा की परंपरा पर आधारित है, लेकिन यह कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं है। यह एक लड़की की कहानी है। जब वह जागर, गांव और पहाड़ों को अनुभव करती है तो कहीं न कहीं अपनी जिंदगी को भी रिफ्लेक्ट करती है। वह जिन सवालों के जवाब तलाश रही होती है, उन्हें वहां जाकर समझ पाती है। फिल्म पूरी हो चुकी है। हमने इसे इंडिपेंडेंटली प्रोड्यूस किया है। मेरी पत्नी वंदना और मैं इसके को-प्रोड्यूसर हैं। अब सबसे बड़ी चुनौती इसे लोगों तक पहुंचाने की है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ के रॉबिन ने आपकी जिंदगी कितनी बदली? जवाब: रॉबिन के साथ जुड़ाव होना स्वाभाविक था। जब आप किसी शो में दो सीजन लगातार करते हैं और लोग आपके किरदार को इतना पसंद करते हैं तो एक कनेक्शन बन जाता है। मैं सीजन-2 में आया था। उस समय तक मिर्जापुर का पहला सीजन बहुत बड़ा हिट हो चुका था। कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू भैया, स्वीटी सभी किरदारों की अपनी फैन फॉलोइंग थी। सवाल: रॉबिन का ‘ये भी ठीक है’ डायलॉग कैसे आया? जवाब: मुझे लगा कि इतने कलरफुल कैरेक्टर का एक तकियाकलाम होना चाहिए। मेरे दिमाग में लाइन आई- ‘ये भी ठीक है।’ मैंने वह लाइन डाल दी और बाद में वह मीम बन गई। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई चीज इस तरह वायरल होगी। मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं। मुझे ज्यादा अच्छा तब लगता है जब लोग मुझे मेरे काम के लिए पहचानें। लोग मेरे साथ फोटो सिर्फ इसलिए न खिंचाएं कि मैं फेमस हूं। वे तब फोटो खिंचाएं जब उन्हें मेरा रॉबिन या कोई दूसरा किरदार पसंद आया हो। रॉबिन के साथ ऐसा ही हुआ। अमेरिका से लेकर यूके तक, जहां-जहां मिर्जापुर देखा गया, वहां लोगों ने मुझे ‘रॉबिन भैया’ कहकर बुलाया। अब ‘ये भी ठीक है’ मेरे साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है। सवाल: हॉलीवुड की कोई ऐसी चीज जिसे आप भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में देखना चाहते हैं? जवाब: मैंने एक्सट्रैक्शन में काम किया, जो रुसो ब्रदर्स की फिल्म है। वहां मैंने देखा की क्रू के बीच बराबरी का एहसास है। हमारे यहां कई बार क्रू में हायरार्की के हिसाब से खाने-पीने तक में फर्क दिखाई देता है। मुझे लगता है कि यह बदलना चाहिए। लाइटिंग वाला हो या स्पॉट बॉय, वे कई बार हमसे ज्यादा मेहनत कर रहे होते हैं। हॉलीवुड में खाना लगता है तो सबके लिए एक ही स्तर का खाना होता है। डायरेक्टर और एक्टर के लिए अलग और लाइटिंग वाले के लिए कुछ और ऐसा नहीं। मुझे लगता है कि यह बदलाव भारत में भी आना चाहिए। सवाल: आज के युवाओं को करियर और सफलता को लेकर क्या सलाह देंगे? जवाब: मैं हमेशा युवाओं से यही कहता हूं कि एक रात की सफलता को मत देखिए। आप एक्टिंग में हों, म्यूजिक में हों, पत्रकारिता में हों, मीडिया, आईटी, टेक या एआई में हों हर जगह लंबी रेस के बारे में सोचिए। यह मत सोचिए कि जल्दी से ज्यादा पैसा कैसे कमाया जाए या जल्दी वायरल कैसे हुआ जाए। आज आप वायरल होंगे, कल कोई दूसरा वायरल हो जाएगा। आपका असली कॉम्पिटिशन खुद से है। सवाल: रिजेक्शन मिलने के बाद खुद को मोटिवेट कैसे रखते हैं? जवाब: रिजेक्शन तो बहुत मिले हैं। कई बार हमें सेलेक्ट किया गया, लेकिन कोई और आ गया। कई बार फिल्म बनने वाली थी और रुक गई। अगर हर रिजेक्शन के बाद मैं बैठ जाता तो शायद आज यहां नहीं होता। मैं हर रिजेक्शन को अपने अंदर की आग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि चलो, एक बार रिजेक्ट किया है, अब अगली बार करके दिखाएंगे। सवाल: आने वाले समय में किन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे? जवाब: एक बहुत अलग किरदार आने वाला है। उसका नाम मैं बता सकता हूं क्योंकि वह अनाउंस हो चुका है…‘पान पर्दा जर्दा’। यह गुरमीत सर का शो है, जो मिर्जापुर के डायरेक्टर हैं। इसमें मिर्जापुर की टेक्निकल और क्रिएटिव टीम के कई लोग हैं। यह जियो का शो है। इसमें मेरे साथ तान्या मानिकतला, मोना सिंह, सुशांत सर, अनुरीता झा, मानुष शर्मा और तन्वी आजमी जैसे कलाकार हैं। कहानी भोपाल की पृष्ठभूमि पर है। मैं ज्यादा कहानी नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि इसमें एक अलग दुनिया दिखाई देगी। इसमें रोमियो-जूलियट जैसी लव स्टोरी भी है, अफीम की दुनिया भी है और काफी मसाला है। सवाल: इस शो में आपका लुक भी काफी अलग है? जवाब: बिल्कुल। अभी आप मुझे जिस तरह देख रहे हैं, शो में शायद पहचान भी नहीं पाएंगे। मैंने काफी वेट लॉस किया है। मैं भोपाल के एक गांव के करीब 24-25 साल के लड़के का किरदार निभा रहा हूं। वहां की बोली भी अलग है, इसलिए इसके लिए काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए बहुत बड़ा शो है। उम्मीद है कि इस साल यह आ जाएगा। मैं खुद इसका इंतजार कर रहा हूं। इसके अलावा दो फिल्में और हैं, जिनकी शूटिंग कर रहा हूं। उनके बारे में अभी रिवील नहीं कर सकता। फिल्में बनने के बाद जरूर बताऊंगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… टाइगर और सोनाक्षी की फैन हैं कुंभ की मोनालिसा:बोलीं- फिल्मों के लिए हिंदी पढ़ना-लिखना सीखा, मूवी हिट हुई तो बनवाऊंगी स्कूल प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कभी मेले में श्रद्धालुओं को माला बेचकर अपना जीवन यापन करने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वह जल्द ही फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में बतौर हीरोइन नजर आएंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क गईं। वीडियो में तारा एक पैपराजी का कैमरा हटाती नजर आ रही हैं, जो कथित तौर पर उनके काफी करीब आ गया था। वीडियो में तारा मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहना है और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं। स्टोर के बाहर पैपराजी की भीड़ नजर आती है, जबकि उनकी टीम के सदस्य छतरियों से उन्हें कवर करने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर तारा के काफी करीब आता दिखाई देता है। तारा उसका कैमरा एक तरफ कर देती हैं और बिना रुके स्टोर की ओर बढ़ जाती हैं। तारा ने कार का दरवाजा जोर से बंद किया था इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। तारा सुतारिया जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं, वहां पहले से ही पैपराजी की भारी भीड़ जमा थी। कैमरे और फ्लैशलाइट्स को देखते ही तारा के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए और उन्होंने कार का दरवाजा बहुत जोर से बंद किया। दरवाजा बंद करने के बाद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारते रहे और उनसे पोज देने की बात कही, लेकिन तारा ने पैपराजी की तरफ मुड़कर देखा तक नहीं और सीधे बिल्डिंग के एंट्री गेट की तरफ बढ़ गईं। बता दें कि तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन से करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में काम किया। 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘मरजावां’, ‘तड़प’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘अपूर्वा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में तारा यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई दीं। यह एक्ट्रेस भी पैपराजी पर भड़की थीं आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था। इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें… मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, "फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।" यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें… नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

Ashok Siddharth Retires From Politics: Akash Anand के ससुर ने क्यों लिया संन्यास? | Mayawati |BSP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:45:25+00:00

Saudi Arabia पर हमले, क्यों चुप हैं ये 2 देश? | Pakistan | Houthi Attack | Yemen War #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T07:44:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers