Responsive Scrollable Menu

पेरेंटिंग- मैं ‘ना’ बोलूं तो पति ‘हां’ बोलते हैं:बच्चा इस बात का फायदा उठाता है, क्या पेरेंटिंग में मतभेद बच्चे के लिए बुरा है

सवाल- मैं 36 साल की एक वर्किंग महिला हूं। हमारा 9 साल का बेटा है। समस्या यह है कि मैं और मेरे पति उसकी परवरिश को लेकर बिल्कुल अलग सोच रखते हैं। मैं चाहती हूं कि वह अपनी गलतियों से सीखे, इसलिए उसे समझाकर बात करती हूं। वहीं मेरे पति मानते हैं कि बच्चों को टफ बनाना चाहिए, अनुशासन सिखाना चाहिए। कई बार मैं किसी बात के लिए उसे ‘हां’ बोल देती हूं, लेकिन पति उसी बात के लिए मना कर देते हैं। बेटा अब समझ गया है कि किस चीज के लिए किसके पास जाना है। अगर मैं मना करती हूं तो वह पापा से पूछ लेता है। मुझे लगता है कि वह इस स्थिति का फायदा उठाने लगा है। क्या माता-पिता की अलग-अलग पेरेंटिंग स्टाइल बच्चे के व्यवहार और व्यक्तित्व पर असर डाल सकती है? हमें क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट- डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए अच्छा ही चाहते हैं, लेकिन ‘अच्छा’ क्या है, इसकी परिभाषा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। कोई अनुशासन को प्राथमिकता देता है, तो कोई कम्युनिकेशन और आजादी को। इसलिए पेरेंटिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद होना कोई नई अजूबा बात नहीं है। लेकिन जब ये मतभेद रोजमर्रा के फैसलों में दिखाई देने लगे और बच्चा यह समझ जाए कि "मम्मी से नहीं तो पापा से ‘हां’ मिल जाएगी," तब यह बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पेरेंटिंग में मतभेद का बच्चे पर असर 9 साल की उम्र तक बच्चे में यह समझ विकसित हो जाती है कि किस व्यक्ति से क्या रिस्पॉन्स मिलेगा। वह यह भी सीख जाता है कि किससे कौन-सी बात मनवाई जा सकती है। इसे कई बार लोग ‘चालाकी’ समझते हैं, जबकि चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार यह अक्सर बच्चे का सीखा हुआ व्यवहार (लर्न्ड बिहेवियर) होता है। बच्चा वही तरीका अपनाता है, जिससे उसकी बात बनने की संभावना सबसे ज्यादा हो। ऐसे में अगर पेरेंटिंग को लेकर माता–पिता के विचार एक न हों और ये बात बच्चे को समझ में आ जाए तो इसके ये मनोवैज्ञानिक प्रभाव हो सकते हैं- क्या अलग सोच होना गलत है? बिल्कुल नहीं। हर बात पर माता-पिता की राय एक होना जरूरी नहीं है। समस्या तब होती है, जब बच्चे के सामने एक ही स्थिति पर अलग-अलग नियम या प्रतिक्रियाएं दी जाती हैं। इसे इन दो उदाहरणों से समझिए– 1. बच्चा मोबाइल चलाना चाहता है। आपसे परमिशन मांग रहा है। 2. बच्चा पॉकेट मनी मांग रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चा यह नहीं सीख पाता कि घर का नियम क्या है। चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार, बच्चे नियमों की सख्ती से ज्यादा उनकी कंसिस्टेंसी यानी एकरूपता को समझते हैं। जब हर बार एक जैसे नियम लागू होते हैं, तो बच्चों में सही-गलत की साफ समझ विकसित होती है। बच्चा 'पेरेंट शॉपिंग' क्यों करता है? कई बार बच्चा सिर्फ यह सीख रहा होता है कि उसकी जरूरत या मांग किस रास्ते से पूरी हो सकती है। इसलिए अगर एक व्यक्ति उसे मना करता है, तो वह स्वाभाविक रूप से दूसरे से पूछ सकता है। चाइल्ड साइकोलॉजी में इसे 'पेरेंट शॉपिंग' कहते हैं। यह व्यवहार तब ज्यादा देखने को मिलता है, जब- यह जरूरी नहीं कि बच्चा गलत इरादे से ऐसा कर रहा हो। अक्सर यह इस बात का संकेत होता है कि उसे नियमों और सीमाओं को लेकर एक जैसा मैसेज नहीं मिल रहा है। बच्चे के व्यक्तित्व पर क्या असर अगर परिवार में लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहे तो बच्चे पर ये प्रभाव पड़ सकते हैं। उसे लगता है कि हर नियम पर बातचीत करके उसे बदला जा सकता है। गलती होने पर वह यह देखने लगता है कि कौन उसका पक्ष लेगा। उसे समझ नहीं आता कि सही क्या है, क्योंकि दोनों सबसे महत्वपूर्ण लोग अलग बातें कह रहे हैं। जब बच्चा दोनों के बीच संदेश पहुंचाने लगता है या एक की बात दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करता है, तो परिवार का भावनात्मक माहौल प्रभावित होने लगता है। इस समस्या का समाधान क्या है? सबसे पहले यह समझें कि यह ‘मां बनाम पिता’ की लड़ाई नहीं है। असल सवाल ये है कि- ‘’क्या बच्चा एक सुरक्षित, स्पष्ट और भरोसेमंद माहौल में बड़ा हो रहा है?'' अगर इसका जवाब 'नहीं' है तो बदलाव की जरूरत है। इसके लिए नीचे दिए गए 6 कदम उठाएं। 1. नियम पहले आपस में तय करें रोजमर्रा की महत्वपूर्ण बातों पर माता-पिता पहले से चर्चा कर लें और एक साझा नियम तय करें। हर मुद्दे पर पूरी तरह सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन बच्चे के सामने तय नियमों पर एक जैसी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। इससे बच्चे को पता रहता है कि किस व्यवहार पर क्या अपेक्षा और क्या परिणाम होगा। 2. नियम बदलना हो तो मिलकर बदलें अगर किसी नियम में बदलाव जरूरी लगे तो बाद में आपस में चर्चा करें। फिर दोनों मिलकर बच्चे को नया नियम बताएं। इससे बच्चे को स्पष्ट संदेश मिलेगा। 3. बच्चे के सामने एक-दूसरे का फैसला न काटें अगर पति ने किसी बात के लिए मना किया है और लगता है कि फैसला सही नहीं है, तो बच्चे के सामने उसे तुरंत न बदलें। बच्चे से कहें- "हम दोनों इस पर बात करेंगे और फिर तुम्हें बताएंगे।" इससे बच्चे को संदेश मिलता है कि माता-पिता एक टीम की तरह फैसले लेते हैं। 4. सख्ती और प्यार में संतुलन रखें कई माता-पिता मानते हैं कि सख्ती से ही बच्चा जिम्मेदार बनता है, जबकि कुछ का मानना है कि सिर्फ प्यार और समझाइश ही काफी है। लेकिन चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार सबसे प्रभावी तरीका अथॉरिटेटिव पेरेंटिंग है, जिसमें स्नेह और अनुशासन दोनों का संतुलन होता है। इसमें- 5. 'एक सख्त, एक नरम' वाला पैटर्न न बनाएं कई परिवारों में माता-पिता में से एक हमेशा डांटता है और दूसरा हमेशा बचाता है। इससे बच्चा दोनों की भूमिकाएं तय कर लेता है। ये तरीका सही नहीं है। इसकी बजाय– 6. बच्चे को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करें 9 साल का बच्चा कुछ नियम समझ सकता है और उस पर अपनी राय दे सकता है। इसलिए उससे पूछें कि- जब बच्चा नियम बनाने में शामिल होता है, तो उनके पालन की संभावना भी बढ़ जाती है। एक्सपर्ट हेल्प कब जरूरी? इन स्थितियों में माता–पिता के लिए फैमिली काउंसलर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से सलाह लेना मददगार हो सकता है। याद रखें बच्चे को ऐसे माता-पिता चाहिए, जो एक टीम की तरह काम करें। दोनों के व्यक्तित्व और सोच अलग हो सकते हैं, लेकिन बच्चे की परवरिश से जुड़े फैसलों में तालमेल जरूरी है। जब घर के नियम स्पष्ट, स्थिर और सम्मानजनक होते हैं, तो बच्चा भी धीरे-धीरे जिम्मेदार बनता है। यही स्वस्थ पेरेंटिंग की सबसे मजबूत नींव है। ************************ ग्राफिक्स- अजीत सिंह …………………. पेरेंटिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- बेटा किताबें नहीं छूता: हर वक्त मोबाइल, लैपटॉप या टीवी, उसे सिर्फ स्क्रीन चाहिए, उसमें रीडिंग हैबिट कैसे डेवलप करें आज के समय में बच्चों की पढ़ाई के लिए डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल होता है। इस वजह से कई बच्चों का अटेंशन स्पैन (एकाग्रता) प्रभावित होता है। दरअसल, लगातार बदलने वाला कंटेंट उनके ब्रेन को तुरंत स्टिमुलेट करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 177 रन से हराया, ओपनर और कप्तान का पहले U19 वनडे में धमाकेदार शतक

पाकिस्तान के सीनियर्स धमाका करें या ना करें लेकिन जूनियर्स ने इंग्लैंड में जरूर कर दिया है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले U19 वनडे में हरा दिया है. Thu, 10 Sep 2026 08:15:03 +0530

  Videos
See all

लाल किले ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, मिला मास्टरमाइंड? | Red Fort Blast | Al Qaeda | NIA #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:02:50+00:00

Ashok Siddharth Retirement Live: Mayawati के बयान के बाद Akash Anand के ससुर का संन्यास! | BSP| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers