पेरेंटिंग- मैं ‘ना’ बोलूं तो पति ‘हां’ बोलते हैं:बच्चा इस बात का फायदा उठाता है, क्या पेरेंटिंग में मतभेद बच्चे के लिए बुरा है
सवाल- मैं 36 साल की एक वर्किंग महिला हूं। हमारा 9 साल का बेटा है। समस्या यह है कि मैं और मेरे पति उसकी परवरिश को लेकर बिल्कुल अलग सोच रखते हैं। मैं चाहती हूं कि वह अपनी गलतियों से सीखे, इसलिए उसे समझाकर बात करती हूं। वहीं मेरे पति मानते हैं कि बच्चों को टफ बनाना चाहिए, अनुशासन सिखाना चाहिए। कई बार मैं किसी बात के लिए उसे ‘हां’ बोल देती हूं, लेकिन पति उसी बात के लिए मना कर देते हैं। बेटा अब समझ गया है कि किस चीज के लिए किसके पास जाना है। अगर मैं मना करती हूं तो वह पापा से पूछ लेता है। मुझे लगता है कि वह इस स्थिति का फायदा उठाने लगा है। क्या माता-पिता की अलग-अलग पेरेंटिंग स्टाइल बच्चे के व्यवहार और व्यक्तित्व पर असर डाल सकती है? हमें क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट- डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए अच्छा ही चाहते हैं, लेकिन ‘अच्छा’ क्या है, इसकी परिभाषा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। कोई अनुशासन को प्राथमिकता देता है, तो कोई कम्युनिकेशन और आजादी को। इसलिए पेरेंटिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद होना कोई नई अजूबा बात नहीं है। लेकिन जब ये मतभेद रोजमर्रा के फैसलों में दिखाई देने लगे और बच्चा यह समझ जाए कि "मम्मी से नहीं तो पापा से ‘हां’ मिल जाएगी," तब यह बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पेरेंटिंग में मतभेद का बच्चे पर असर 9 साल की उम्र तक बच्चे में यह समझ विकसित हो जाती है कि किस व्यक्ति से क्या रिस्पॉन्स मिलेगा। वह यह भी सीख जाता है कि किससे कौन-सी बात मनवाई जा सकती है। इसे कई बार लोग ‘चालाकी’ समझते हैं, जबकि चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार यह अक्सर बच्चे का सीखा हुआ व्यवहार (लर्न्ड बिहेवियर) होता है। बच्चा वही तरीका अपनाता है, जिससे उसकी बात बनने की संभावना सबसे ज्यादा हो। ऐसे में अगर पेरेंटिंग को लेकर माता–पिता के विचार एक न हों और ये बात बच्चे को समझ में आ जाए तो इसके ये मनोवैज्ञानिक प्रभाव हो सकते हैं- क्या अलग सोच होना गलत है? बिल्कुल नहीं। हर बात पर माता-पिता की राय एक होना जरूरी नहीं है। समस्या तब होती है, जब बच्चे के सामने एक ही स्थिति पर अलग-अलग नियम या प्रतिक्रियाएं दी जाती हैं। इसे इन दो उदाहरणों से समझिए– 1. बच्चा मोबाइल चलाना चाहता है। आपसे परमिशन मांग रहा है। 2. बच्चा पॉकेट मनी मांग रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चा यह नहीं सीख पाता कि घर का नियम क्या है। चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार, बच्चे नियमों की सख्ती से ज्यादा उनकी कंसिस्टेंसी यानी एकरूपता को समझते हैं। जब हर बार एक जैसे नियम लागू होते हैं, तो बच्चों में सही-गलत की साफ समझ विकसित होती है। बच्चा 'पेरेंट शॉपिंग' क्यों करता है? कई बार बच्चा सिर्फ यह सीख रहा होता है कि उसकी जरूरत या मांग किस रास्ते से पूरी हो सकती है। इसलिए अगर एक व्यक्ति उसे मना करता है, तो वह स्वाभाविक रूप से दूसरे से पूछ सकता है। चाइल्ड साइकोलॉजी में इसे 'पेरेंट शॉपिंग' कहते हैं। यह व्यवहार तब ज्यादा देखने को मिलता है, जब- यह जरूरी नहीं कि बच्चा गलत इरादे से ऐसा कर रहा हो। अक्सर यह इस बात का संकेत होता है कि उसे नियमों और सीमाओं को लेकर एक जैसा मैसेज नहीं मिल रहा है। बच्चे के व्यक्तित्व पर क्या असर अगर परिवार में लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहे तो बच्चे पर ये प्रभाव पड़ सकते हैं। उसे लगता है कि हर नियम पर बातचीत करके उसे बदला जा सकता है। गलती होने पर वह यह देखने लगता है कि कौन उसका पक्ष लेगा। उसे समझ नहीं आता कि सही क्या है, क्योंकि दोनों सबसे महत्वपूर्ण लोग अलग बातें कह रहे हैं। जब बच्चा दोनों के बीच संदेश पहुंचाने लगता है या एक की बात दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करता है, तो परिवार का भावनात्मक माहौल प्रभावित होने लगता है। इस समस्या का समाधान क्या है? सबसे पहले यह समझें कि यह ‘मां बनाम पिता’ की लड़ाई नहीं है। असल सवाल ये है कि- ‘’क्या बच्चा एक सुरक्षित, स्पष्ट और भरोसेमंद माहौल में बड़ा हो रहा है?'' अगर इसका जवाब 'नहीं' है तो बदलाव की जरूरत है। इसके लिए नीचे दिए गए 6 कदम उठाएं। 1. नियम पहले आपस में तय करें रोजमर्रा की महत्वपूर्ण बातों पर माता-पिता पहले से चर्चा कर लें और एक साझा नियम तय करें। हर मुद्दे पर पूरी तरह सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन बच्चे के सामने तय नियमों पर एक जैसी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। इससे बच्चे को पता रहता है कि किस व्यवहार पर क्या अपेक्षा और क्या परिणाम होगा। 2. नियम बदलना हो तो मिलकर बदलें अगर किसी नियम में बदलाव जरूरी लगे तो बाद में आपस में चर्चा करें। फिर दोनों मिलकर बच्चे को नया नियम बताएं। इससे बच्चे को स्पष्ट संदेश मिलेगा। 3. बच्चे के सामने एक-दूसरे का फैसला न काटें अगर पति ने किसी बात के लिए मना किया है और लगता है कि फैसला सही नहीं है, तो बच्चे के सामने उसे तुरंत न बदलें। बच्चे से कहें- "हम दोनों इस पर बात करेंगे और फिर तुम्हें बताएंगे।" इससे बच्चे को संदेश मिलता है कि माता-पिता एक टीम की तरह फैसले लेते हैं। 4. सख्ती और प्यार में संतुलन रखें कई माता-पिता मानते हैं कि सख्ती से ही बच्चा जिम्मेदार बनता है, जबकि कुछ का मानना है कि सिर्फ प्यार और समझाइश ही काफी है। लेकिन चाइल्ड साइकोलॉजी के अनुसार सबसे प्रभावी तरीका अथॉरिटेटिव पेरेंटिंग है, जिसमें स्नेह और अनुशासन दोनों का संतुलन होता है। इसमें- 5. 'एक सख्त, एक नरम' वाला पैटर्न न बनाएं कई परिवारों में माता-पिता में से एक हमेशा डांटता है और दूसरा हमेशा बचाता है। इससे बच्चा दोनों की भूमिकाएं तय कर लेता है। ये तरीका सही नहीं है। इसकी बजाय– 6. बच्चे को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करें 9 साल का बच्चा कुछ नियम समझ सकता है और उस पर अपनी राय दे सकता है। इसलिए उससे पूछें कि- जब बच्चा नियम बनाने में शामिल होता है, तो उनके पालन की संभावना भी बढ़ जाती है। एक्सपर्ट हेल्प कब जरूरी? इन स्थितियों में माता–पिता के लिए फैमिली काउंसलर या चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से सलाह लेना मददगार हो सकता है। याद रखें बच्चे को ऐसे माता-पिता चाहिए, जो एक टीम की तरह काम करें। दोनों के व्यक्तित्व और सोच अलग हो सकते हैं, लेकिन बच्चे की परवरिश से जुड़े फैसलों में तालमेल जरूरी है। जब घर के नियम स्पष्ट, स्थिर और सम्मानजनक होते हैं, तो बच्चा भी धीरे-धीरे जिम्मेदार बनता है। यही स्वस्थ पेरेंटिंग की सबसे मजबूत नींव है। ************************ ग्राफिक्स- अजीत सिंह …………………. पेरेंटिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- बेटा किताबें नहीं छूता: हर वक्त मोबाइल, लैपटॉप या टीवी, उसे सिर्फ स्क्रीन चाहिए, उसमें रीडिंग हैबिट कैसे डेवलप करें आज के समय में बच्चों की पढ़ाई के लिए डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल होता है। इस वजह से कई बच्चों का अटेंशन स्पैन (एकाग्रता) प्रभावित होता है। दरअसल, लगातार बदलने वाला कंटेंट उनके ब्रेन को तुरंत स्टिमुलेट करता है। पूरी खबर पढ़ें…
जरूरत की खबर- क्या आप 'डबल कार्बिंग' कर रहे हैं:इससे बढ़ता मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क, डॉक्टर से जानें हेल्दी मील प्लान
भारतीय खाने में एक ही थाली में कई तरह के कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल होना आम है। दाल-चावल के साथ रोटी, पूरी के साथ आलू की सब्जी, राजमा-चावल के साथ रोटी या छोले के साथ भटूरे। ये हमारे रोजमर्रा के पसंदीदा कॉम्बिनेशन हैं। इनमें से कोई एक चीज खाना अपने आप में गलत नहीं है। समस्या तब होती है, जब एक ही मील में जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें एक साथ खाई जाएं। इसे ‘डबल कार्बिंग’ कहते हैं। डेली ज्यादा मात्रा में कार्ब्स (खासकर रिफाइंड कार्ब्स) लेने से सिर्फ कैलोरी नहीं बढ़ती है। इससे वजन बढ़ता है, ब्लड शुगर बढ़ता है, इंसुलिन बढ़ता है और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की संभावना बढ़ती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में डबल कार्बिंग की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- डबल कार्बिंग क्या है? जवाब- इसका मतलब ‘एक ही मील में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर दो फूड एक साथ खाना’ है, जैसेकि- सवाल- डबल कार्बिंग और सिर्फ ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने में क्या अंतर है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- डबल कार्बिंग ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना सवाल- कौन-से कॉमन फूड कॉम्बिनेशन में अनजाने में डबल कार्बिंग हो जाती है? जवाब- रोजमर्रा के खाने में कई बार मेन कोर्स के साथ स्टार्च वाला साइड फूड (जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू या मैश्ड पोटैटो) जोड़ने से अनजाने में डबल कार्बिंग हो जाती है। ग्राफिक में ऐसे फूड कॉम्बिनेशन की लिस्ट देखिए- सवाल- क्या दाल-चावल भी डबल कार्बिंग है? जवाब- यह आमतौर पर डबल कार्बिंग नहीं है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या सभी कार्बोहाइड्रेट शरीर पर एक जैसा असर डालते हैं? जवाब- नहीं, सभी कार्बोहाइड्रेट शरीर पर एक जैसा असर नहीं डालते। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सिंपल कार्ब्स कॉम्प्लेक्स कार्ब्स हाई GI कार्ब्स लो GI कार्ब्स सवाल- दो कार्बोहाइड्रेट सोर्स एक साथ खाने पर शरीर में क्या होता है? जवाब- शरीर इन कार्ब्स को तोड़कर एनर्जी के लिए इस्तेमाल करता है। लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा कार्ब्स खाने से मेटाबॉलिक हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्राफिक में इसका असर देखिए- सवाल- डबल कार्बिंग से इंसुलिन ज्यादा क्यों रिलीज होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या रोटी और चावल साथ खाने से वजन बढ़ता है? जवाब- नहीं, वजन बढ़ना मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि दिनभर में जितनी कैलोरी खर्च करते हैं, उसके मुकाबले कितनी कैलोरी ले रहे हैं। दाल, सब्जी और सलाद के साथ सीमित मात्रा में रोटी-चावल खाने से मील बैलेंस्ड रहता है। सवाल- क्या रोज दो कार्बोहाइड्रेट सोर्स एक साथ खाने से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस तरह के कार्बोहाइड्रेट और कितनी मात्रा में खा रहे हैं, जैसेकि– सवाल- किन लोगों के लिए ज्यादा कार्ब वाला मील नुकसानदायक है? जवाब- जिनका मेटाबॉलिज्म पहले से स्लो है, उनके लिए ज्यादा कार्ब्स पचाना मुश्किल हो सकता है। किन्हें ज्यादा रिस्क है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- हेल्दी थाली में कार्ब्स, प्रोटीन और सब्जियों का अनुपात क्या होना चाहिए? जवाब- हेल्दी थाली में सब्जियों का हिस्सा सबसे ज्यादा, जबकि प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का हिस्सा उससे कम रखना चाहिए। ग्राफिक में अनुपात देखिए- सवाल- कार्ब्स के साथ प्रोटीन और फाइबर खाने से क्या फायदा होता है? जवाब- कार्ब्स शरीर को मुख्य रूप से एनर्जी देता है। जबकि प्रोटीन मसल्स और टिश्यू की ग्रोथ व रिपेयर में मदद करता है। वहीं फाइबर पाचन व गट हेल्थ के लिए जरूरी है। सवाल- चावल छोड़ना बेहतर है या उसकी मात्रा कम करना? जवाब- चावल पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। इसकी मात्रा अपनी उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, कुल डाइट और हेल्थ कंडीशन के अनुसार तय करनी चाहिए। सवाल- रोटी और चावल दोनों खाने हों तो थाली को कैसे बैलेंस करें? जवाब- दोनों की मात्रा कम रखें और बाकी थाली में प्रोटीन, सब्जियां और सलाद शामिल करें। सवाल- डबल कार्बिंग से बचने के लिए खाने में कौन-से बदलाव करें? जवाब- रोज के मील को इस तरह प्लान करें कि अनजाने में कार्ब्स की मात्रा जरूरत से ज्यादा न हो। डबल कार्बिंग से बचने के टिप्स ग्राफिक में देखिए- डबल कार्बिंग से जुड़े सवाल-जवाब सवाल- क्या कभी-कभार डबल कार्बिंग की जा सकती है? जवाब- हां, एक स्वस्थ व्यक्ति कभी-कभार डबल कार्बिंग कर सकता है। सवाल- क्या एक्सरसाइज करने वालों को भी डबल कार्बिंग से बचना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- नाश्ते में डबल कार्बिंग ज्यादा नुकसान करती है या डिनर में? जवाब- डबल कार्बिंग नाश्ते में हो या डिनर में, उसका असर समय से तय नहीं होता। ज्यादा मायने ये रखता है कि किस तरह के कार्ब्स, कितनी मात्रा में और किन फूड्स के साथ खा रहे हैं। सवाल- क्या मिलेट (बाजरा, ज्वार, रागी) के साथ चावल या रोटी खाना भी डबल कार्बिंग माना जाएगा? जवाब- हां, इसमें भी एक ही मील में दो कार्ब सोर्स शामिल होते हैं। हालांकि, मिलेट्स में फाइबर, प्रोटीन और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं। ऐसे में इन्हें रिफाइंड कार्ब्स के बराबर नहीं माना जाना चाहिए। **************** ग्राफिक्स- अंकुर बंसल ……………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- क्या आपके भोजन में विटामिन-P है:इससे खाना अच्छे से पचता और शरीर में लगता है, फूड में विटामिन-P बढ़ाने के 10 टिप्स न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ‘विटामिन P’ (प्लेजर) यानी भोजन से मिलने वाली खुशी को भी हेल्दी ईटिंग का अहम हिस्सा मान रहे हैं। साल 2020 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक रिव्यू में 100 से ज्यादा स्टडीज को एनालाइज किया गया। रिव्यू में शामिल 57% स्टडीज में पाया गया कि जो लोग खाने का आनंद लेते हैं, उनमें हेल्दी ईटिंग की आदतें भी बेहतर होती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





