Premium SUV: धांसू फीचर्स के साथ किआ सोरेंटो की एंट्री, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल
Premium SUV: किआ ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च कर दिया है। इस SUV में 6 और 7-सीटर के ऑप्शन मिलेंगे, साथ ही हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ कई एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं। प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो की शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपए है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹40.19 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसमें चार ड्राइविंग मोड- नॉर्मल, इको, स्पोर्ट और स्मार्ट दिए हैं।
प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स
किआ सोरेंटो को आकर्षक और प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा गया है। इसके केबिन में 30-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, एडीएएस, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा एसयूवी में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल एसी पैनल, रोटरी डायल, पुश-बटन स्टार्ट, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल और रूफ रेल्स भी दिए गए हैं। इसमें नॉर्मल, इको, स्पोर्ट और स्मार्ट चार ड्राइविंग मोड मिलते हैं।
इंजन और पावर
पेट्रोल हाइब्रिड मॉडल में 1.6-लीटर टर्बो जीडीआई इंजन दिया गया है, जो 180 पीएस की पावर और 265 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर 65 पीएस की पावर और 264 एनएम का टॉर्क देती है।
वहीं, 2.2-लीटर डीजल इंजन 193 पीएस की पावर और 442 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
इन एसयूवी से होगा मुकाबल
किआ सोरेंटो का मुकाबला भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी मेजेस्टर जैसी प्रीमियम एसयूवी से होगा। 6 और 7-सीटर विकल्प, हाइब्रिड पावरट्रेन और एडल्यूडी वेरिएंट के चलते सोरेंटो इस सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकती है।
(मंजू कुमारी)
Success Story: चाय की टपरी से की शुरुआत, आज लाखों का कारोबार! हैरान कर देगी सूरज की कहानी
Business Success Story: सफलता का स्वाद यदि संघर्षों के रास्ते होकर मिलता है तो उसका स्वाद ही अलग होता है. कुछ ऐसा ही सफर रहा है, जहानाबाद के रहने वाले सूरज कुमार. वो 27 साल के युवा हैं और 20 वर्षों तक चाय की दुकान से बनाई हुई पहचान और अर्जित की गई कमाई ने उनके सफर को चाय की दुकान से एक बेहतरीन ढाबा तक पहुंचा दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18


