Responsive Scrollable Menu

नेपाल में तबाही से पहले ही मिल गया था इशारा! देखें वीडियो..

नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. घर तबाह हो गए, Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा और बड़ी संख्या में लोग मारे गए,और लापता हैं. लेकिन सामने आई एक रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक,बाढ़ आने से कुछ दिन पहले ही सैटेलाइट तस्वीरों में ग्लेशियर में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे. वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर के अंदर पानी के तेज बहाव और आसपास की चट्टानों में MOVEMENT को नोटिस किया था. 24 अगस्त की तस्वीरों में ग्लेशियर से निकलने वाला पानी भूरा दिखाई दिया. वहीं, पास की चट्टानी ढलान में एक दरार भी फैलती हुई नजर आई. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये संभावित खतरे के संकेत हो सकते थे. हालांकि, सीमा चौकी के पास घटना इतनी तेजी से हुई कि warning system से लोगों को सुरक्षित निकालने का समय शायद बेहद कम था. यही वजह है कि वैज्ञानिक अब AI और Satellite monitoring जैसी तकनीकों को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं, ताकि हिमालय जैसे दुर्गम इलाकों में खतरे की पहचान पहले हो सके.

Continue reading on the app

UGC NET Result OUT: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

UGC NET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

UGC NET परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। अब उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

UGC NET 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Result या Scorecard डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका UGC NET 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UGC NET Final Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
NTA ने रिजल्ट के साथ यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आंसर की भी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए-

  • ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET Final Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित फाइनल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
  • जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

UGC NET Subject-wise Merit List और Toppers List
UGC NET 2026 की विषयवार मेरिट लिस्ट या टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध होने पर उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के नोटिस या रिजल्ट सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कहां चेक करें UGC NET Result 2026?
UGC NET 2026 के परिणाम, स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखें। रिजल्ट डाउनलोड करने के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।

UGC NET Result 2026 से संबंधित किसी भी नए नोटिस या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों की मौज, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, रेखा गुप्ता सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली सरकार ने ग्रासरूट स्तर के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अब खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस को मंजूरी दे दी है. इससे अंडर-14 से अंडर-21 तक के खिलाड़ियों को फायदा होगा. सरकार का मकसद है कि पैसों की कमी से किसी का खेल न छूटे. Thu, 10 Sep 2026 20:54:08 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: जमीन घोटाला केस..अभिषेक के PA सुमित अरेस्ट #shorts #tmc #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:07:44+00:00

News Ki Pathshala: BRICS के लिए तैयार हो गई दिल्ली #shorts #ytshorts #brics #brics2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers