Responsive Scrollable Menu

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर कैसे पाएं दोष से मुक्ति, जानें Nag Panchami 2026 की पूजा विधि

हिंदू धर्म में नागपंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा-आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा-अर्चना करने से सर्प भय, कालसर्प दोष और सर्पदंश जैसी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं आज लोग नाग देवता को दूध अर्पित करते हैं और उनको स्नान कराकर पूजा आदि करते हैं। साथ ही नाग देवता से सुरक्षा और समृद्धि की कामना करते हैं। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 16 अगस्त की शाम 04:51 मिनट से पंचमी तिथि की शुरूआत होगी। वहीं 17 अगस्त ती शाम 05:00 बजे इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से आज यानी की 17 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 06:15 मिनट से लेकर 08:31 मिनट तक है।

क्यों की जाती है नाग देवता की पूजा

भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों से नागों का संबंध जुड़ा माना गया है। जहां भगवान शिव के गले में वासुकी नाग सुशोभित होते हैं। तो वहीं शेषनाग भगवान विष्णु की शैया हैं। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद शेषनाग ने उनको और वासुदेव को यमुना पार कराने में मदद की थी। इसके अलावा समुद्र मंथन में भी वासुकी नाग की अहम भूमिका मानी जाती है। यह दिन नाग देवताओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का पर्व है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद गाय के गोबर से नाग देवता का चित्र बनाएं और उनका आह्वान करें। अगर आपको व्रत करना हो, तो व्रत का संकल्प करें और फिर गुलाल, अबीर, मेहंदी, मेवा, फूल और दूध आदि अर्पित करें। इसके बाद मंत्रों का जाप करें और पूजा के बाद मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

Continue reading on the app

NEET PG 2026 Dress Code & Guidelines: नीट पीजी परीक्षा कल, जानें क्या पहनें और क्या ले जाना है अनिवार्य; चेक करें पूरी गाइडलाइंस

NEET PG 2026 dress code: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG 2026) का आयोजन कल यानी रविवार, 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एकल पाली (Single Shift) में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके बाद मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे।

परीक्षा से जुड़े मुख्य समय इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा की समयावधि: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:30 बजे (इस समय तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी)

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड के नियम
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक निश्चित ड्रेस कोड का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए:

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: छात्र सामान्य ट्राउजर, पैंट या जींस पहनकर आ सकते हैं। जूते पहनने के बजाय साधारण स्लीपर या चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाले कपड़ों की अनुमति नहीं होगी।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: छात्राएं लेगिंग या साधारण ट्राउजर पहन सकती हैं। जूतों के स्थान पर सिंपल सैंडल का चयन करें। हाथों में मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा हॉल के अंदर हैंडबैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी गाइडलाइंस और दस्तावेज
परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश के लिए कुछ अहम दस्तावेजों और नियमों का पालन करना होगा:

  • दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) के साथ फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। [Aadhaar Redacted]-आधार आधारित ऑथेंटिकेशन होना जरूरी है, इसके अलावा पहचान के प्रमाण के तौर पर पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी साथ रखा जा सकता है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन और पेजर परीक्षा केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। केंद्र पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए इन चीजों को अपने जोखिम पर बाहर ही छोड़ कर आएं।

संशोधित परीक्षा पैटर्न (Revised Paper Pattern)
इस साल नीट पीजी के पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिसके तहत परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे, जिसमें से सबसे सटीक उत्तर का चयन करना होगा।

मार्किंग स्कीम
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक न तो जोड़ा जाएगा और न ही काटा जाएगा।

परीक्षा से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा की टी-शर्ट पर मचा बवाल! अजीत अगरकर और BCCI पर बिना बोले साधा निशाना?

Rohit Sharma Viral T-Shirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक एंटरटेनमेंट शो होस्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले उनकी एक टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. Thu, 10 Sep 2026 16:58:23 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi Live: Omar Abdullah | Vande Mataram Controversy | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:12:03+00:00

Goonj With Arpita Aarya: Prof. Gaurav Vallabh ने P. Chidambaram को FUFA क्यों कहा? | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:10:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers