इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच फिल्म 'हनुमान अंश' खुमार छाया हुआ। इस समय थिएटर्स भी हाउसफुल है। दो हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ₹100 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली अब तक की सबसे छोटी हिंदी फिल्म (स्केल के मामले में) है। दरअसल, यह फिल्म थिएटर्स में अपने पांचवें हफ्ते में अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड दर्ज करने की राह पर है।
'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ की कमाई की
बात के बारे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की, तो शुरुआत में 'हनुमान अंश' फिल्म की खास ओपनिंग नहीं हुई थीं। इस फिल्म ने पहले दिन केवल ₹10 लाख कमाए और पहले दो हफ्तों में कुल ₹1.48 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में 16वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। जैसे-जैसे लोगों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे और चौथे हफ्ते में रिकॉर्ड-तोड़ कमाई की। बता दें, कि इस फिल्म ने अकेले चौथे हफ्ते में ₹61 करोड़ कमाई कर चुकी है। लगातार यह फिल्म शानदार कमाई करती जा रही है। जनता के बीच इस फिल्म को लेकर खूब प्यार आ रहा है।
वहीं, फिल्म की कमाई बढ़ने का यह सिलसिला पांचवें वीकेंड में भी जारी रहा; फिल्म ने शुक्रवार को ₹10 करोड़ और शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाए। इससे इसकी घरेलू कमाई ₹99 करोड़ से थोड़ी ज्यादा हो गई। रविवार सुबह के शो के साथ ही 'हनुमान अंश' ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह इस आंकड़े को पार करने वाली 143वीं हिंदी फिल्म बन गई है। ₹2 करोड़ के बजट के साथ, 'हनुमान अंश' इस मशहूर क्लब में शामिल होने वाली सबसे कम बजट वाली हिंदी फ़िल्म है, जिसने 'द कश्मीर फाइल्स' (₹15 करोड़) को काफ़ी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
कमाई के मामले में हनुमान अंश ने सिंघम पुष्पा द राइज को पछाड़ दिया
अब तक फिल्म ने रविवार को दोपहर 1 बजे तक, फिल्म की घरेलू कमाई 105 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। असल में यह फिल्म भक्ति भाव वाली फिल्म है, जिससे देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंच रही है। वहीं, रविवार को इस फिल्म ने स्पोर्ट्स ड्रामा '83' (₹104 करोड़), सलमान खान की 'सिकंदर' (₹103 करोड़), अजय देवगन की 'सिंघम' (₹100 करोड़) और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' के हिंदी वर्शन (₹105 करोड़) की लाइफटाइम कमाई का आंकड़ा पार कर दिया है।
Continue reading on the app
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजने 20वें का आगाज होने जा रहा है। आज यानी 6 सितंबर, रविवार को रात 9 बजे JioHotstar पर शुरु होगा। दरअसल, साल 2006 से शुरु हुआ था 'बिग बॉस' का पहला सीजन। तब से लेकर आज भी यह सोच लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है।
अभी तक 19 सीजन पूरे हो चुके हैं। 20वां सीजन आज से शुरु होने जा रहा है। वहीं, होस्ट के तौर पर भाईजान सलमान खान नजर आएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते हैं अब तक के सभी सीजन के विजेताओं के बारे में-
अब तक कौन-कौन रहे बिग बॉस के विजेता?
बिग बॉस सीजन 1
पहले सीजन के विनर ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय रहे हैं। इस शो को जीतने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी। राहुल ने कैरोल ग्रेशियास और रवि किशन को हराकर ट्रॉफी जीती थी। वैसे यह सीजन अरशद वारसी ने होस्ट किया था।
बिग बॉस सीजन 2
इस सीजन के विजेता रहे थे आशुतोष कौशिक। आशुतोष बिग बॉस 2 का खिताब अपने नाम किया था इन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये प्राइड मनी भी मिला था। राजा चौधरी को पीछे छोड़कर अपने नाम ट्रॉफी की थी। यह सीजन शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था।
बिग बॉस सीजन 3
बिग बॉस सीजन 3 का विनर रहे विंदु दारा सिंह। ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये का प्राइस मनी जीती है। वैसे इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। विंदु ने मॉडल प्रवेश राणा को हराया था।
बिग बॉस सीजन 4
बिग बॉस सीजन 4 की ट्रॉफी श्वेता तिवारी ने जीती थी। लंबे समय बाद किसी महिला ने यह खिताब अपने नाम किया। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। श्वेता को 1 करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी, इन्होंने द ग्रेट खली को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
बिग बॉस सीजन 5
इस सीजन की विजेता रही हैं टीवी एक्ट्रेस जूही परमार। इन्हें 1 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थीं। चूही परमार का मुकाबला फाइनल में महक चहल के साथ हुआ था। सीजन 5 को सलमान खाना और संजय दत्त ने होस्ट किया था।
बिग बॉस सीजन 6
बिग बॉस सीजन 6 की विनर उर्वशी ढोलकिया रही हैं। इन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी। उर्वशी ने फाइनल में वाइल्ड कार्ड एंट्री इमाम सिद्दीकी को हराया था।
बिग बॉस सीजन 7
बिग बॉस के सातवें सीजन के विजेता रही हैं मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान। एक्ट्रेस को 50 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। गौहर ने तनिषा मुखर्जी को हराया था।
बिग बॉस सीजन 8 से लेकर 18 तक के विजेता के नाम
- बिग बॉस के आठवें सीजन के विनर रहे हैं गौतम गुलाटी। इस शो एक्टर काफी मशहूर हुए हैं। इन्हे 50 लाख रुपये धनराशि और ट्रॉफी मिली थी। करिश्मा तन्ना को इन्होंने हराया था।
- बिग बॉस सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला रहे। प्रिंस ने ऋषभ सिन्हा को हाराया था।
- बिग बॉस के इतिहास में पहली बार सीजन 10 में आम आदमी की एंट्री हुई, यह सीजन आम आदमी बनाम सेलिब्रेटी था। इस सीजन के विनर मनवीर गुर्जर रहे थे। लोगों ने इनको काफी पसंद किया। मनवीर ने वीजे बानी को हराया था।
- बिग बॉस 11वें सीजन की विनर शिल्पा शिंदे रही हैं। इन्हे 50 लाख रुपये मिले।
- 12वे सीजन की विनर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ रहीं।
- बिग बॉस सीजन 13 अब तक का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा है। इस सीजन के विजेता दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। एक्टर का निधन 2021 में हुआ है।
- बिग बॉस 14वें सीजन की विनर रूबीना दिलैक रही हैं।
- वहीं, 15वें सीजन की विजेता तेजस्वी प्रकाश रही हैं।
- 16वें सीजन में एमसी स्टैन विजेता बनें।
- बिग बॉस सीजन 17 में मुनव्वर फारुकी विनर रहे हैं।
- बिग बॉस 18 में विनर का खिताब करणवीर मेहरा के सिर पर सजा।
- बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 दिव्या अग्रवाल विनर रही, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 विनर एल्विश यादव ((वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में इतिहास रचने वाले पहले विजेता), बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 विनर सना मकबूल रही हैं, इस सीजन को एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया था।
बिग बॉस 19 विनर
पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 19' के विनर टीवी एक्टर गौरव खन्ना रहे हैं। उन्होंने फरहाना भट्ट को हराकर शो जीता।
Continue reading on the app