Responsive Scrollable Menu

12 सितंबर को खंडवा में रोजगार मेला, 5वीं पास युवाओं को भी मिलेगा नौकरी का मौका, मिलेगा 13 हजार रूपए तक स्टाइपेंड

खंडवा जिले के युवाओं के लिए 12 सितंबर को रोजगार पाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। बता दें कि वन विभाग की ओर से हरसूद तहसील के चारखेड़ा स्थित तितली पार्क में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनियां अलग-अलग तकनीकी और ऑपरेटर पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। खास बात यह है कि कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी इसमें आवेदन का मौका दिया गया है।

वन विभाग के मुताबिक मेले का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ नौकरी का अवसर भी मिलेगा।

खंडवा रोजगार मेले में किन पदों पर होगी भर्ती?

दरअसल डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि रोजगार मेले में उन युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने कम से कम 5वीं से 10वीं तक पढ़ाई की है या किसी कारणवश स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हैं। निजी कंपनियां मौके पर ही उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

इन पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • स्पिनिंग ऑपरेटर
  • वीविंग ऑपरेटर
  • प्रोसेस ऑपरेटर
  • मशीन ऑपरेटर
  • फिटर
  • इलेक्ट्रिशियन

बता दें कि इन पदों के लिए तकनीकी काम में रुचि रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और उपलब्ध पदों के अनुसार निर्णय लेंगी। इससे ऐसे युवाओं को भी रोजगार का अवसर मिलेगा जिन्हें लंबे समय से नौकरी की तलाश है।

18 हजार तक सैलरी का मौका

दरअसल रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने 13 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वेतन 13 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। इसके अलावा कंपनियों की ओर से हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन युवाओं को राहत मिलेगी जिन्हें नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहने की चिंता रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह सुविधा खास तौर पर फायदेमंद मानी जा रही है।

जानकारी दे दें कि रोजगार मेला 12 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर तितली पार्क, चारखेड़ा, तहसील हरसूद, जिला खंडवा पहुंचना होगा।

Continue reading on the app

MCD Demolition:एक्शन में MCD, अवैध निर्माणों पर शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | Satyaniketan Incident

MCD Demolition:एक्शन में MCD, अवैध निर्माणों पर शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | Satyaniketan Incident MCD Demolition: दिल्ली के सत्यनिकेतन हादसे के बाद अब प्रशासन और MCD की नींद खुली है, जिसके बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। #SatyaniketanIncident #MCDAction #GeetaColony #DelhiNews #MCDDemolition #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

10 विकेट… इंग्लैंड में कुलदीप यादव का ऐतिहासिक स्पेल, करियर में पहली बार किया ऐसा

Kuldeep Yadav: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में कमाल की गेंदबाजी की है. उन्होंने यॉर्कशर के लिए खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया. Thu, 10 Sep 2026 21:08:48 +0530

  Videos
See all

PM Modi Sankalp: मोदी के 25 साल...सीमांत गांवों तक विकास पथ! | Villages | Modi Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T15:45:06+00:00

Rashtra Sarvopari: भारत में सजा BRICS का महामंच! | PM Modi | Xi Jinping | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T15:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers