हादसे ने छीन ली जिंदगी की रफ्तार, पत्नी ने फिर सिखाया चलना-खाना... KBC में भावुक हुए अमिताभ
KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने दृष्टिबाधित कंटेस्टेंट कमलजीत सिंह और उनकी पत्नी की भावुक कहानी सुनी। हादसे के बाद पत्नी ने उन्हें दोबारा चलना, बैठना और खाना सीखने में मदद की। अमिताभ ने उनके प्यार और देखभाल की जमकर सराहना की।
Nepal Flood: भारत ने C-17 विमान से भेजी 35 टन राहत सामग्री
नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल की सहायता के लिए बुधवार को एक और खेप भेजी जिसमें 35 टन राहत सामग्री और उपकरण शामिल हैं। इन्हें सी-17 परिवहन विमान से नेपाल भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव बरामद होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है। भारत ने राहत सामग्री की पहली खेप 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बातचीत करने के कुछ घंटे बाद भेजी थी।
उसी दिन नेपाल में भीषण बाढ़ आई थी। उसके बाद से भारत ने राहत सामग्री और जरूरी दवाओं की कई खेप नेपाल भेजी हैं। इसके अलावा, भारत ने एक सुरंग बचाव दल भी तैनात किया है, जो नेपाली सेना के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है।
साथ ही, पीड़ितों के शवों की पहचान में मदद के लिए एक फोरेंसिक टीम भी भेजी गई है। भारत ने तीन सितंबर की रात बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए अपनी छठी राहत खेप भेजी थी। इसमें 21 टन से अधिक जरूरी राहत सामग्री थी, जिसे दो सैन्य परिवहन विमानों के जरिए नेपाल पहुंचाया गया।
एक रक्षा अधिकारी ने कहा, “मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों में नेपाल की मदद के लिए भारत की ओर से जारी प्रयासों के तहत, भारतीय वायुसेना का एक सी-17 परिवहन विमान आज रवाना हुआ। इसमें 35 टन राहत सामग्री और उपकरण भेजे गए हैं।” नेपाल पुलिस की समाचार बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को बचाव दल 5,326 लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे। इनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
बचाव दलों ने चितवन जिले से 363 शव, नवलपरासी ईस्ट से 226, नवलपरासी से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






