Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कल फिर बंद का ऐलान; CM की पत्नी के खिलाफ पोस्ट पर रोक; AAP नेता ADCP को बोला- तेरे जैसे 50 SP देखे

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम से जुड़ी रही। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़के लोगों ने हाईवे पर धरना लगाया। इस दौरान करीब साढ़े 5 घंटे तक हाईवे जाम रहा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दिल्ली-अमृतसर हाईवे साढ़े 5 घंटे बाद खुला, कल जालंधर बंद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने बुधवार (9 सितंबर) को साढ़े 5 घंटे दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक के पास हाईवे बंद किया था। इससे अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल और पानीपत के रास्ते आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों की छुट्‌टी के वक्त स्कूल बसें भी जाम में फंसी दिखीं। जाम के हालात देख लोग आधे रास्ते से ही डिवाइडर से लेन रोड क्रॉस कर घर लौटे। इसके साथ दलित समाज ने लुधियाना बंद का भी ऐलान किया था। हालांकि, शहर में बाजार खुले रहे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी दुकानों को बंद कराने पहुंचे। वहीं, जालंधर बाईपास चौक पर दलित समाज के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यहां से आने-जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए। इस दौरान एडीसीपी समीर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे खोल दिया। उधर, जालंधर में वाल्मीकि समाज ने कल बंद का ऐलान किया है। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूर्ण रूप से बंद रखने का आह्वान किया है। हालांकि, स्कूल, कॉलेज और मेडिकल स्टोर (आपातकालीन सेवाएं) बंद नहीं रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. CM मान बोले- राहुल जी, लाशों पर राजनीति मत करो संगरूर में तूर बंजारा के जिस मजदूर गुलजार सिंह ने पंजाब के मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, अब उस पर कांग्रेस और AAP में वार-पलटवार शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह पोस्ट कर कहा कि पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है- सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार करते हुए कहा- राहुल जी, लाशों पर राजनीति न करें। पंजाबी ऐसी राजनीति पसंद नहीं करते। पहले भी कांग्रेसियों को भगा दिया गया था। मामले में सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि गुलजार के बेटे ने नशे के लिए घर का सामान व बर्तन तक बेच दिया था। बेटे के नशेड़ी होने से पूरा परिवार बेहद दुखी था। अपने इसी दुख का अंत ढूंढने के लिए गुलजार वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में युद्ध नशे के विरुद्ध की बात चल रही थी तो गुलजार ने कहा कि नशा नहीं रुक रहा। बेटा नशा कर रहा है और उसे गांव में ही नशा मिल जाता है। बस इस बात से सरपंच नाराज हो गया। परिवार का आरोप है कि गुलजार सिंह को माफी मांगने के लिए प्रेशर डाला गया, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। इसके बाद पुलिस के जरिए प्रेशर डाला गया। इससे परेशान आकर उसने 7 सितंबर को सल्फास निगल दिया। इसके बाद वीडियो में अपनी मौत के लिए मंत्री चीमा, गांव के सरपंच समेत कुल 6 लोगों को जिम्मेदार बताया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सरकारी मुलाजिमों की हड़ताल खत्म, CM मान से मीटिंग होगी पंजाब में सरकारी मुलाजिमों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने शोकॉज नोटिस वापस ले लिया। अब कर्मचारियों की जल्द ही CM भगवंत मान से मीटिंग होगी। बुधवार (9 सितंबर) को कर्मचारियों की चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा से मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि सभी कर्मचारी हड़ताल न करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल वापस लेने की स्थिति में कर्मचारियों को जारी किए गए शोकॉज नोटिस भी वापस ले लिए जाएंगे। दरअसल, कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर 11 सितंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। पहले सिर्फ 8 सितंबर को हड़ताल का ऐलान था। यूनियन के मुताबिक, 27 अगस्त की हड़ताल के बाद करीब 2,500 कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई के लिए सरकार ने पत्र जारी किया था। कर्मचारी इसी पत्र को वापस लेने की मांग कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर ‘नो वर्क, नो पे’ लागू करने और गैरहाजिरी पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी थी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. CM की पत्नी के खिलाफ पोस्ट करने पर रोक चंडीगढ़ कोर्ट ने पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के खिलाफ बिना पुष्टि वाली या मानहानिकारक पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह को अगले आदेश तक सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से ऐसी सामग्री फैलाने से रोक दिया है। CM की पत्नी ने तीनों के खिलाफ 8 सितंबर को चंडीगढ़ कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। बुधवार को इसी मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। यह पूरा मामला हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक रेप केस को दबाने और एक कारोबारी के खिलाफ मामला रद्द कराने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. दोस्त के साथ रिलेशन में थी इन्फ्लुएंसर, आरोपी बोला- उसी ने मारा पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की हत्या को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक माना जा रहा था कि उसकी हत्या पंजाब के मोरिंडा में हुई, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी। जांच में सामने आया है कि मामले का मुख्य आरोपी रिंकू है। मनजीत कौर का उसी से विवाद चल रहा था। हत्या से पहले दोनों के बीच बहस और मारपीट हुई थी। गिरफ्तार आरोपी पिंदा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने केवल रिंकू का साथ दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंदा ने बताया कि मनजीत कौर दोस्त रिंकू के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, मनजीत कौर करीब 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, बच्चे के पिता और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की डीएनए टेस्ट के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के अपहरण और हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के कपूरथला निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा के रूप में हुई है। वहीं, मामले में दो अन्य आरोपी रिंकू और शुभी अभी फरार हैं। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सिंगर-एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में फायरिंग पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में शो के बाद फायरिंग हुई। शनिवार (5 सितंबर) देर रात शो खत्म कर लौट रहे एमी विर्क की रोल्स रॉयस कलिनन पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गाड़ी में एमी विर्क समेत 4 लोग सवार थे। करीब 7 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 7 के निशान गाड़ी पर मिले। हमले में सभी सुरक्षित हैं। शुरुआत में एक कार पर गोलियां चलने की सूचना थी, लेकिन आयोजकों ने अब क्लीयर किया है कि इस कार में पंजाबी सिंगर एमवी विर्क भी थे। हालांकि, दुनिया की महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस कुलिनन में होने के चलते गोलियां आरपार नहीं हो पाईं। कार में 7 बुलेट लगे हैं। ज्यादा नुकसान पिछले शीशे पर हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) 7. सचिन पायलट बोले- पंजाब कांग्रेस में जल्द खत्म होगी गुटबाजी कांग्रेस के नवनियुक्त पंजाब मामलों के प्रभारी एवं महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर राज्य में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पायलट ने स्पष्ट किया कि पंजाब के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में एकजुट होकर काम करने का आश्वासन दिया है। सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने राज्य के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पार्टी के भावी रोडमैप और राज्य में संगठन को मजबूत करने के प्रयासों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में ठोस रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। सचिन पायलट ने मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में बैठक के बाद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को नीचे से लेकर ऊपर तक मजबूत करना और सभी नेताओं को एक मंच पर लाना है। पायलट ने कहा कि पंजाब में पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता एकजुट है और वे मिलकर राज्य की जनता के मुद्दों को उठाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 8. नियमित DGP नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार से मांगा जवाब पंजाब DGP के पद पर पिछले करीब 4 साल से नियमित नियुक्ति न होने का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को इस मामले में हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर, 2026 को होगी। वकील निखिल थम्मन की ओर से दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक का पद लंबे समय से अतिरिक्त चार्ज के आधार पर चल रहा है। याचिका में इसे गंभीर संस्थागत मामला बताते हुए नियमित डीजीपी की नियुक्ति करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि किसी अधिकारी को लंबे समय तक केवल अतिरिक्त चार्ज देकर पुलिस बल का प्रमुख बनाए रखना पुलिस व्यवस्था की स्वतंत्रता और स्थिरता से जुड़े सवाल पैदा करता है। याचिका में कहा गया है कि नियमित नियुक्ति से डीजीपी को निश्चित कार्यकाल मिलता है, जिससे पुलिस नेतृत्व में स्थिरता बनी रहती है। इससे कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग मोहाली के सनेटा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक गैंगस्टर को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरनतारन के रहने वाले गुरदत्त सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को उसके 2 अन्य साथियों के बारे में भी पता चला है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। SSP वरुण शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। SSP ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरदत्त सिंह खरड़ इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। वह यहां एक्सटॉर्शन और रंगदारी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. PO को छुड़ाने थाने आए AAP इंचार्ज, अफसर से बोले- तेरे जैसे 50 SP देखे आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और मजीठा के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो 5 सितंबर की है। वीडियो में तलबीर गिल पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत करते और भगौड़े (PO) को थाने से छुड़ाने की बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह पुलिस अधिकारी से बहस करते हुए भी दिखाई देते हैं। वीडियो में तलबीर गिल कुर्सी से गिरते हुए भी नजर आते हैं। 34 सेकेंड की इस वीडियो में पजामा टी-शर्ट पहने गिल थाने में कुर्सी से उठते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह एडीसीपी-आईपीएस श्रीवेनेला से कहते हैं, ‘आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर डाल दूंगा।’ इतना कहने के बाद वह कहते हैं, ‘मुझे अंदर, क्या गलती है मेरी कि बंदा छुड़वाने उसके पीछे आ गया?’ इसके बाद तलबीर गिल कहते हैं, ‘हद हो गई है, अंदर दे देगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं।’ इतना कहने के बाद वह पीछे मुड़ते हैं और कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हुए अचानक कुर्सी से गिर जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

Flipkart Minutes का अलग ऐप लॉन्च, Blinkit और Zepto को मिलेगी कड़ी टक्कर

Flipkart ने अपने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Minutes का अलग Android ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक रोजमर्रा का सामान तेजी से ऑर्डर कर सकेंगे। 

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: मेडल जीतने से पहले डोप टेस्ट में हार रहे भारत के पहलवान! आखिर जिम्मेदार कौन?

एशियन गेम्स से ठीक पहले तीन-तीन पहलवानों के डोप टेस्ट में फेल होना कई सवाल खड़े करते हैं. कौन से सप्लीमेंट खिलाड़ियों को दिए जा रहे हैं? उनकी जांच कौन करता है? कैंप में एंटी डोपिंग नियम बताए जाते हैं या नहीं? और सबसे अहम सवाल अगर कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव आता है तो ये सिर्फ उसकी जिम्मेदारी है या उस पूरे सिस्टम की. Fri, 11 Sep 2026 00:25:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video | दिनदहाड़े चेन लूट, VIDEO वायरल! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T19:35:13+00:00

BRICS Summit 2026 : दिल्ली में BRICS समिट..दुनिया को BIG मैसेज! | PM Modi | Putin | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T19:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers