बच्चे लौकी देखकर बनाते हैं मुंह? सब्जी नहीं इस बार बनाएं क्रिस्पी चीला, स्वाद से जीत लेगा दिल, जानिए आसान रेसिपी
Lauki Cheela Recipe: घर में बच्चे लौकी की सब्जी खाने से बचते हैं तो इसे नए अंदाज में नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. लौकी, बेसन और थोड़ी सूजी से घर पर आसानी से क्रिस्पी और स्वादिष्ट चीला तैयार किया जा सकता है. सूजी चीले को बाहर से कुरकुरा बनाने में मदद करती है, जबकि लौकी के कारण अंदर का हिस्सा नरम रहता है. हरी मिर्च, भुना जीरा, हरा धनिया और दूसरे मसाले इसका स्वाद बढ़ा देते हैं. इसे हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ बच्चों को नाश्ते या शाम के स्नैक में दिया जा सकता है. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी लौकी को रोज की सब्जी से अलग अंदाज में खाने का आसान तरीका है.
Momo Chutney Recipe : न टमाटर, न धनिया...पहाड़ी बीजों की इस चटनी के आगे सारे स्वाद फीके, जानिए रेसिपी
Bhang Chutney Recipe : खिचड़ी से लेकर रोटी तक का स्वाद बढ़ाने के लिए आप चटनी जरूर खाते होंगे. इसमें टमाटर की चटनी का कोई जवाब नहीं, लेकिन अगर आप एक बार पहाड़ी बीजों की चटनी चख लें तो दीवाने हो जाएंगे. हम बात कर रहे हैं भांग के बीजों की. शिवरात्रि पर भांग के पत्तों की ठंडाई आपने पी होगी, लेकिन इसके बीजों की चटनी का स्वाद ही अलग है. भांग के बीजों में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं. यही कारण है कि पहाड़ी बुजुर्ग हमेशा भोजन में इस सुपरफूड को शामिल करने की सलाह देते हैं. सादे से सादे खाने में भी एक चम्मच भांग की चटनी मिला देने से भोजन का जायका कई गुना बढ़ जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




