Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर सस्पेंस बरकरार, स्टाइपेंड 21,500 करने पर सहमति के बाद भी गतिरोध

भोपाल, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने पर सहमति बनने के बावजूद आंदोलन खत्म होगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई वार्ता में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपए करने पर सहमति बनी है। साथ ही दो अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर कोई कानूनी केस दर्ज न करने का आश्वासन भी मिला है।

हालांकि, वार्ता के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बातचीत के बाद एबीवीपी और इंटर्न छात्र आमने-सामने आ गए। आंदोलन खत्म होगा या जारी रहेगा, इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। डेलिगेशन के बाकी सदस्यों से चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला साफ होगा।

इस मामले पर एबीवीपी के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है, लेकिन अंतिम निर्णय सभी छात्रों की सहमति से ही लिया जाएगा।

उधर, राजधानी में चल रहे डॉक्टरों के प्रदर्शन के बीच यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। डॉक्टरों के प्रोटेस्ट के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पर एसीपी संतोष पटेल ने बयान दिया। एसीपी संतोष पटेल ने बताया, हमारी प्राथमिकता है कि आम जनता को असुविधा न हो। प्रदर्शनकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए एक लेन हर हाल में खाली रखी जाए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट कर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और शहरवासियों से अपील है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें।

भोपाल कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने कहा, जिला प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। इंटर्न की मांगों को लेकर कल चर्चा हुई थी, जिसमें मेडिकल कॉलेज में हुई विस्तृत बातचीत भी शामिल थी। उन्हें आज भी बातचीत के लिए बुलाया गया है। जहां तक ​​कानून-व्यवस्था की बात है, ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है और छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।

एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, अभी हमारी बातचीत चल रही है। कल सुबह हमने मीडिया के जरिए अपना प्रस्ताव और अपनी मांगें रखीं, जिसके बाद सरकार ने काउंटर-प्रपोजल दिया, जिसमें स्टाइपेंड बढ़ाने की रकम शामिल थी।

जबलपुर में भी आंदोलन का असर दिखा। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने कहा, कल शाम इंटर्न और जूनियर डॉक्टर मेरे पास आए और मेमोरेंडम दिया कि वे आज से ओपीडी और इलेक्टिव सर्विस बंद कर देंगे, जबकि इमरजेंसी सर्विस जारी रखेंगे। उनकी मांग स्टाइपेंड में बढ़ोतरी है, जो सही है।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आधार प्रमाणीकरण क्षमता बढ़ाने की तैयारी में यूआईडीएआई, प्रतिदिन 30 करोड़ सत्यापन संभालने की तैयारी: चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए अपने तकनीकी ढांचे को बड़े स्तर पर मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। यूआईडीएआई के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में आधार प्रणाली प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) संभाल रही है और इसे बढ़ाकर 25 से 30 करोड़ प्रमाणीकरण प्रतिदिन तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2026 में बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि आधार के उपयोग की रफ्तार उम्मीदों से कहीं अधिक तेज रही है। उन्होंने कहा, आधार प्रमाणीकरण जिस गति से बढ़ रहा है, उसे देखकर मैं भी आश्चर्यचकित हूं। अभी हम प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ प्रमाणीकरण कर रहे हैं और अब 25 से 30 करोड़ प्रतिदिन की क्षमता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आधार का उपयोग करने वाली संस्थाओं की संख्या अब 600 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आधार की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी सुविधा, विश्वसनीयता और कम लागत पर दूरस्थ पहचान सत्यापन की क्षमता है।

उन्होंने कहा, किसी भी अर्थव्यवस्था की दक्षता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सहयोग आवश्यक होता है और सहयोग के लिए विश्वास सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। आधार ने कम लागत पर और दूरस्थ स्थानों के बीच भी भरोसे की व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नीलकंठ मिश्रा ने बताया कि यूआईडीएआई अब कागजी प्रक्रियाओं को कम करके डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दे रहा है। इसी दिशा में आधार ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले जहां ऐप डाउनलोड की संख्या लगभग 5 करोड़ थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 6 करोड़ तक पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आधार ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर, पता जैसी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे नागरिकों को अधिक सुविधा और समय की बचत होती है।

यूआईडीएआई ने आधार की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अगले दस वर्षों के लिए एक तकनीकी रोडमैप भी तैयार किया है, जिसके लिए एक आधार विजन समिति का गठन किया गया है, जो उभरती तकनीकों और साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिमों का आकलन कर रही है।

मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए यूआईडीएआई पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी को लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान सार्वजनिक और निजी कुंजी आधारित एन्क्रिप्शन प्रणालियों को अगले 3-5 वर्षों में नई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भविष्य की सुरक्षा जरूरतों के अनुसार तैयारी की जा रही है।

यूआईडीएआई आधार प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित धोखाधड़ी पहचान तंत्र भी लागू कर रहा है, जिसमें चेहरे और उंगलियों की पहचान के दौरान लाइवनेस टेस्टिंग जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रमाणीकरण वास्तविक व्यक्ति द्वारा ही किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में यह लगातार चलने वाली प्रतिस्पर्धा है। मिश्रा ने कहा, यह बिल्ली और चूहे का खेल है। असल में, धोखेबाज लगातार अधिक चालाक होते जा रहे हैं, लेकिन हम भी चालाक होते जा रहे हैं और अपनी प्रणालियों को उतनी ही तेजी से अधिक सक्षम बना रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Maharaja Ranjit Singh: भारत का पहला इंटरनेशनल क्रिकेटर, जिन्हें अपनी टीम में लेने के लिए आपस में भिड़ गए थे अंग्रेज

Ranjit Singh Story: सोचिए गुलाम भारत का कोई रहवासी कैसे इंग्लैंड जाकर उन्हीं की टीम से खेलने लगता है जबकि कई अंग्रेज इसके खिलाफ थे. यहां तक कि क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली मैग्जीन विजडन ने भी रणजीत सिंह के टैलेंट का लोहा मानते हुए उन्हें 1897 में क्रिकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था. Thu, 10 Sep 2026 09:00:17 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी बल्ले-बल्ले! | DA Hike | Salary Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:15:08+00:00

Ashok Siddharth Retirement Live: Mayawati के बयान के बाद Akash Anand के ससुर का संन्यास! | BSP| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T03:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers