Responsive Scrollable Menu

शाम 6 बजे के PTI News बुलेटिन में इमारत हादसा, शेयर बाजार और खेल की अहम खबरें

नयी दिल्ली, नौ सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि59: दिल्ली अदालत लीड इमारत ढही इमारत हादसा: अदालत ने भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और एक ठेकेदार को बुधवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।

दि40: न्यायपालिका एनसीईआरटी न्यायपालिका न्यायपालिका आलोचना के विरूद्ध नहीं, बल्कि बिना जानकारी के किये गए दावों के खिलाफ है: न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि न्यायपालिका आलोचना के खिलाफ नहीं है और न ही वह हो सकती है, लेकिन ऐसी आलोचना सही मंच पर और निष्पक्ष व तर्कसंगत तरीके से की जानी चाहिए।

दि44: ईसी भाजपा कांग्रेस खर्च पांच राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,473 करोड़ रुपये मिले, कांग्रेस से सात गुना से भी अधिक नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग में जमा किये गए खर्च के ब्योरे के अनुसार, इस साल की शुरूआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को अपने केंद्रीय मुख्यालय में लगभग 1,473 करोड़ रुपये मिले, जो कांग्रेस को उसकी केंद्रीय और प्रदेश इकाइयों से मिले कुल 207 करोड़ रुपये से सात गुना से भी अधिक रकम है।

प्रादे111: झारखंड एसआईआर अफगान नागरिक अफगान नागरिकों ने झारखंड की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया, जांच शुरू जमशेदपुर/रांची: झारखंड के जमशेदपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान तीन अफगान नागरिकों ने कथित तौर पर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे51: तेलंगाना विस बीआरएस लीड निलंबित तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के 22 विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 22 सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

वि24: श्रीलंका राजनाथ लीड दिसानायके राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात, क्षेत्रीय सुरक्षा पर मिलकर काम करने पर जोर कोलंबो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वि30: यमन जेल हमला यमन जेल पर हमले में मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई, सात लोग लापता काहिरा: हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं।

अर्थ39: लीड शेयर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 813 अंक टूटकर तीन माह के निचले स्तर पर मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स 813 अंक लुढ़क कर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 23,450 अंक के नीचे फिसल गया।

अर्थ33 लीड अदाणी एयरपोर्ट्स अदाणी एयरपोर्ट्स एक अरब डॉलर जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बनी नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी की हवाई अड्डा कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स वैश्विक एवं घरेलू निवेशकों के एक समूह से करीब एक अरब डॉलर की नई इक्विटी पूंजी जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बन गई है।

खेल16: खेल तीरंदाजी पैरा सीरीज भारत भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के आखिरी दिन दो स्वर्ण, चार कांस्य जीते अहमदाबाद: मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज के तीसरे चरण का अंत आखिरी दिन बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ किया।

खेल11 खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन शेल्टन ने अल्काराज का विजय अभियान रोका, सबालेंका और पेगुला भी सेमीफाइनल में न्यूयॉर्क: बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि26: स्वीडन अमीरी ‘समतावादी’ स्वीडन में पूंजीपतियों और संपत्ति अर्जित करने को लेकर नजरिया बदल रहा लुंड (स्वीडन): समानता और सादगी स्वीडन की सामाजिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। वहां ‘जांतेलागेन’ नाम की एक धारणा भी प्रचलित है, जो कहती है कि किसी व्यक्ति को खुद को दूसरों से बेहतर नहीं समझना चाहिए।

वि22: एआई रेडियो स्पेक्ट्रम एआई की मदद से रेडियो स्पेक्ट्रम की कमी दूर करने की कोशिश, साझा इस्तेमाल से बढ़ेगी उपलब्धता कोलंबस: जब भी कोई व्यक्ति फोन कॉल या वीडियो कॉल या वीडियो स्ट्रीम करता है या वाई-फाई से जुड़ता है तो उसका उपकरण हवा के जरिए अदृश्य संकेत भेजता और प्राप्त करता है। इसी तरह बेबी मॉनिटर, गैराज का दरवाजा खोलने वाले उपकरण, जीपीएस, मौसम पर नजर रखने वाले उपग्रह और विमानों की सुरक्षित आवाजाही में मदद करने वाले रडार भी इसी अदृश्य संसाधन यानी रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते हैं।

Continue reading on the app

CM Yogi का Varanasi में ऐलान: पूंजी की कमी से नहीं रुकेगा किसी महिला का सपना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 सितंबर को वाराणसी के बाबतपुर-पिंडरा में आशा एजुकेशन ग्रुप कैंपस में आयोजित "कामकाजी महिला सम्मान समारोह" में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, सफाई कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं सहित कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया। वाराणसी के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री का स्वागत महिलाओं की एक बड़ी भीड़ ने किया, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने माताओं और बहनों की "मातृ शक्ति" के जश्न की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि महिलाएं अपने योगदान के लिए सम्मानित और मूल्यवान महसूस करें।
 

इसे भी पढ़ें: BJP President Nitin Nabin ने वंदे मातरम् पर Congress के रुख को भारत विरोधी बताया


योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की बढ़ती ग्लोबल पहचान पर ज़ोर देते हुए कहा कि काशी के नाम से मशहूर यह शहर अपनी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि काशी में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और पात्र परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने विधायक अवधेश सिंह के निर्वाचन क्षेत्र पिंडरा में हुए विकास कार्यों की सराहना की। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और 'मिशन शक्ति' को इसके लिए एक अहम कार्यक्रम बताया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है और प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) में महिला बटालियनें बनाई गई हैं, जिनका नाम तीन साहसी महिलाओं - रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना उदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई - के नाम पर रखा गया है।
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan निकाय चुनाव: Ashok Gehlot बोले- Congress को मिलेगा जनादेश, BJP सरकार पर बरसे


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य पुलिस में महिलाओं की संख्या 2017 से पहले के लगभग 10,000 से बढ़कर आज लगभग 45,000 हो गई है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं, उनके पास जेल या नर्क जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा। योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार न केवल कल्याणकारी योजनाएं बना रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उनका लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँचे। उन्होंने कई योजनाओं का ज़िक्र किया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं और लड़कियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, एक जोड़ी के नाम 780 से ज्यादा रन, वर्षों से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 highest partnership in day night test: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का सामना करना बल्लेबाजों के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है. इसके बावजूद कई दिग्गज जोड़ियों ने दूधिया रोशनी के बीच शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन और लाबुशेन-डेविड वॉर्नर से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली-सामी असलम तक, इन 5 जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारियों से गुलाबी गेंद के क्रिकेट में नए आयाम स्थापित किए. Thu, 10 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Ujjain Khade Hanuman Temple Viral Video: हनुमान जी के सामने प्रशासन की सारी कोशिशें फेल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:45:16+00:00

LIVE शो में पढ़ दिया चीनी Diplomat का Secret Note! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:40:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers