Responsive Scrollable Menu

IAS Transfer 2026: प्रशासनिक फेरबदल, 27 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

तमिलनाडु में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राजस्व प्रशासन, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन, पर्यटन, खाद्य आपूर्ति और अन्य विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के मुख्य सचिव एम. साई कुमार द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, थिरु धर्मेंद्र प्रताप यादव (IAS), आर.लिली (IAS),  जे. इनोसेंट दिव्या (IAS), डॉ. बी. चंद्र मोहन (IAS), थिरु ई. सरवनाभेलराज (IAS), थिरु अजय यादव (IAS – 2010 बैच), थिरु एस. सिवरासु (IAS) और थिरु एस. शिवनंधम (IAS) समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तमिलनाडु आईएएस तबादला सूची

  1. धर्मेंद्र प्रताप यादव (IAS): तमिलनाडु लघु उद्योग निगम (TANSI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद से से ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
  2. आर. लिली (IAS): स्टेशनरी और प्रिंटिंग कमिश्नर से हथकरघा, हस्तशिल्प, कपड़ा और खादी विभाग में सचिव बनाया गया है।
  3. जे. इनोसेंट दिव्या (IAS): को-ऑप्टेक्स (CO-OPTEX) की प्रबंध निदेशक से स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. डॉ. बी. चंद्र मोहन (IAS): स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव/आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  5. ई. सरवनवेलराज (IAS): तमिलनाडु मिनरल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को स्टेशनरी और प्रिंटिंग कमिश्नर बनाया गया है।
  6. अजय यादव (IAS): दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी विकास आयुक्त को नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  7. एस. शिवारसु (IAS): नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण निदेशक को दुग्ध उत्पादन और डेयरी विकास विभाग में निदेशक बनाया गया है। तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (Aavin) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार।

इन्हें भी सौंपी नई जिम्मेदारी

  • सेलम के अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) / परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, तिरु एस. शिवानंदम (IAS) को वित्त विभाग में उप सचिव (Deputy Secretary) बनाया गया है।
  • राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य सचिव / आयुक्त तिरु एन. मुरुगानन्दम (IAS) की सेवाएं अब ‘तमिलनाडु स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन’ (TANSI) को सौंपी गई हैं। उन्हें तिरु धर्मेंद्र प्रताप यादव (IAS) के स्थान पर TANSI का अतिरिक्त मुख्य सचिव / अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।
  • हथकरघा, हस्तशिल्प, कपड़ा और खादी विभाग के प्रधान सचिव तिरु टी.एन. वेंकटेश (IAS) को ‘तमिलनाडु अर्बन फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (TUFIDCO) का प्रधान सचिव / प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • ‘तमिलनाडु आदि द्रविड़र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (TAHDCO) के प्रबंध निदेशक तिरु के.एस. कंदासामी (IAS) का तबादला अब ‘तमिलनाडु मिनरल्स लिमिटेड’ में प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है।
  • TUFIDCO की प्रबंध निदेशक कविता रामू (IAS) की सेवाएं अब ‘तमिलनाडु कौशल विकास निगम’ को दी गई हैं, जहां वे प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगी।
  • डॉ. के. सेंथिल राज (IAS) को ‘तमिलनाडु  आदि द्रविड़र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (TAHDCO) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक आदि द्रविड़र कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
  • वीर प्रताप सिंह, जो तिरुचि कॉर्पोरेशन के कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे थे, को SIPCOT का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह तिरुचि कॉर्पोरेशन कमिश्नर के तौर पर एन. पोनमणि लेंगे।
  • ए. कैथरीन सरन्या को SIPCOT से हटाकर वेल्लोर कॉर्पोरेशन का कमिश्नर बनाया गया है। ठाकरे शुभम ज्ञानदेवराव को ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन का जॉइंट कमिश्नर (हेल्थ) बनाया गया है।
  • मिस्टर सुंकारा को तमिलनाडु टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
  • के. संगीता को जॉइंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स), कमर्शियल टैक्स, कोयंबटूर के तौर पर पोस्ट किया गया है।
  • डॉ. वी.पी. जयसीलन को मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MTC) का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर इधर से उधर

विरुधुनगर, पेरम्बलुर और तिरुपत्तूर में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। पेरम्बलुर कलेक्टर शरन्या अरी को विरुधुनगर कलेक्टर बनाया गया है। वह एन.ओ. सुखपुत्र की जगह लेंगी, जिन्हें चेन्नई मेट्रो वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर भेजा गया है। एफ. अब्दुल रज़िक, जो पहले पोन्नेरी के सब कलेक्टर थे, को पेरम्बलुर का कलेक्टर बनाया गया है। तिरुपत्तूर में, वी. नल्लासिवन, जो चेंगलपट्टू के सब कलेक्टर थे, को तिरुपुर कलेक्टर बनाया गया है। वह जी. रविकुमार की जगह लेंगे, जिन्हें एग्रीकल्चर और किसान कल्याण में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है।

Tamilnadu IAS Transfer Order

Continue reading on the app

उपचुनाव से पहले नौकरशाही से राजनीति में एंट्री! पूर्व DC देबाशीष शर्मा BJP में, बैकफुट पर कांग्रेस?

उपचुनाव से पहले नौकरशाही से राजनीति में एंट्री! पूर्व DC देबाशीष शर्मा BJP में, बैकफुट पर कांग्रेस?

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 Asia Cup 2026: भारत -बांग्लादेश मैच में क्या टूटेगा 22 साल का सिलसिला? सेमीफाइनल से जानिए 2 सवालों के जवाब

India vs Bangladesh Semifinal, Women's T20 Asia Cup 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबले से तय होगा कि महिला T20 एशिया कप 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम कौन होगी? Thu, 10 Sep 2026 10:59:44 +0530

  Videos
See all

वेशभूषा देखकर पंडित पर हमले का गंभीर आरोप | Raipur | Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T05:38:45+00:00

Iran Attack on US Army Base LIVE: ईरान का US बेस पर हमला | Breaking News | Israel | Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T05:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers