6 एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ! इस 7-सीटर SUV पर मिल रहा ₹1.50 लाख का बंपर डिस्काउंट; बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट
सितंबर 2026 में Mahindra Scorpio N खरीदने वालों के लिए शानदार मौका है. कंपनी चुनिंदा Z8L और Z8T वेरिएंट्स पर ₹1.50 लाख तक का कुल फायदा दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज शामिल हैं. नवरात्रि से पहले प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक खाली करने के लिए डीलर्स भी अतिरिक्त डील दे सकते हैं. जानें Scorpio N के सभी ऑफर्स, कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी.
Apple Event 2026: आज लॉन्च नहीं होंगे iPhone 18 और iPhone Air 2, ये 4 डिवाइस लिस्ट से बाहर
Apple Event 2026: Apple का 9 सितंबर का लॉन्च इवेंट आज होने जा रहा है और इससे पहले कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone Ultra, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल्स की एंट्री की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा AirPods 5, Apple Watch Ultra 5 और Watch Series 12 भी लॉन्च हो सकते हैं।
हालांकि, इस बार का Apple इवेंट सामान्य लॉन्च इवेंट से थोड़ा अलग हो सकता है। जहां कुछ प्रीमियम डिवाइस देखने को मिल सकती हैं, वहीं कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं जिनके आज लॉन्च होने की संभावना कम बताई जा रही है। आइए जानते हैं वे 4 प्रोडक्ट कौन से हैं।
1. Apple iPhone 18
इस बार Apple की लॉन्च रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 18 को सितंबर में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके बजाय कंपनी इसे स्प्रिंग 2027 में पेश कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो यह सामान्य लॉन्च पैटर्न से अलग होगा, क्योंकि अब तक रेगुलर iPhone मॉडल को Pro वेरिएंट के साथ सितंबर में लॉन्च किया जाता रहा है। iPhone 18 में Apple का अगली पीढ़ी का A20 चिप दिया जा सकता है, जो 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित होगा। इसके अलावा फोन में 24 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा और छोटा Dynamic Island मिलने की भी रिपोर्ट्स हैं।
2. Apple iPhone Air 2
iPhone Air की दूसरी पीढ़ी भी आज के Apple इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। Apple ने पिछले साल iPhone 17 सीरीज के साथ पहली पीढ़ी के iPhone Air को पेश किया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अगले मॉडल को भी iPhone 18 के साथ स्प्रिंग 2027 तक के लिए टाला जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः Instagram 80s Look Trend: वायरल हो रहा 80s लुक ट्रेंड, ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी रेट्रो फोटो, देखें Prompt
नए iPhone Air 2 में दूसरा रियर कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की संभावना जताई गई है। यह फोन ज्यादा पावरफुल और बेहतर एफिशिएंसी वाले A20 Pro चिप के साथ भी आ सकता है। हालांकि, Apple ने अभी इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।
3. Apple Watch SE 4
Apple के आज के इवेंट में Watch Series 12 या Watch Ultra 4 देखने को मिल सकती है, लेकिन किफायती Apple Watch SE लाइनअप की नई पीढ़ी लॉन्च होने की संभावना कम बताई जा रही है। मौजूदा Apple Watch SE 3 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। वहीं, 2026 में इसके चौथी पीढ़ी के मॉडल यानी Apple Watch SE 4 की एंट्री को लेकर फिलहाल कोई मजबूत संकेत नहीं बताए गए हैं। ऐसे में Apple के आज के इवेंट में Watch SE 4 को लेकर यूजर्स को निराशा हाथ लग सकती है।
4. नए Mac कंप्यूटर
Apple के नए Mac हार्डवेयर को भी सितंबर के इस इवेंट से बाहर रखा जा सकता है। कंपनी कथित तौर पर नए MacBook Pro मॉडल्स पर काम कर रही है। इनमें भविष्य में हाई-एंड रीडिजाइन वाला मॉडल भी शामिल हो सकता है, जिसमें OLED डिस्प्ले और पहले से पतला चेसिस मिलने की बात कही जा रही है।
इसके अलावा नए जनरेशन के चिप के साथ 24 इंच का अपडेटेड iMac भी विकास के दौर में बताया जा रहा है। हालांकि, Apple आमतौर पर Mac लॉन्च के लिए अलग विंडो रखता है और कई बार साल के बाद के महीनों में नए Mac मॉडल पेश करता है। कंपनी अगस्त में नए Mac मॉडल्स की घोषणा पहले ही कर चुकी है। ऐसे में 9 सितंबर के इवेंट में एक और बड़ा Mac लॉन्च होने की संभावना और कम नजर आती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




