Responsive Scrollable Menu

नोएडा में SSC CHSL एग्जाम रद्द:सर्वर डाउन हुआ, नाराज छात्रों ने किया हंगामा; 2500 छात्रों के लिए 13 सितंबर को होगा पेपर

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर SSC CHT परीक्षा रद्द कर दी गई है। मंगलवार को परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों को तकनीकी खराबी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने से कई उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम में तय समय पर लॉगिन नहीं हो सका। काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद छात्रों की परेशानी बढ़ी। एग्जाम का टाइम निकलता देख परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी मिली। इससे नाराज उम्मीदवारों ने एग्जाम सेंटर के बाहर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पुलिस तक पहुंची। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने उम्मीदवारों को समझाकर शांत कराया। छात्रों को 1:40 बजे री-शेड्यूलिंग की जानकारी दी गई। 2500 उम्मीदवार दोबारा देंगे एग्जाम अब उन उम्मीदवारों का एग्जाम फिर से होगा जिनका परीक्षा केंद्र ग्रेटर नोएडा सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र था। इन उम्मीदवारों की संख्या लगभग 2500 बताई गई है। SSC ने अपने नोटिस में यह भी बताया कि जिन उम्मीदवारों ने 8 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, उन्हें नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नए एडमिट कार्ड मिलने और आगे के निर्देशों के बारे में SSC नॉर्दर्न रीजन की ओर से जारी अपडेट्स पर नजर रखें। SSC सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर से जुड़े अन्य पदों के लिए 'कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा' आयोजित करता है। टियर-I परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला फेज है। नोएडा सेंटर पर तकनीकी खराबी से प्रभावित उम्मीदवार अब एक बार फिर से 13 सितंबर को टियर-I परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं। 13 सितंबर को होने वाले एग्जाम का नया नोटिफिकेशन --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कहीं उफनती नदी, कहीं निर्माणाधीन पुल पार करते बच्‍चे:स्‍कूल के रास्‍ते जान जोखिम में डालते स्‍कूली बच्‍चों के वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित कोडार डैम से होकर स्कूल जाते बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

जुलाई के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या फिर मचेगा बाजार में हाहाकार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गईं, जिसके चलते ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 24 जुलाई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया.

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers