BRICS Summit: दिल्ली के इस होटल में रुकेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जमीन से आसमान तक की गई अभेद्य सुरक्षा
Delhi BRICS Summit: इस बार भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा. जिसके लिए दुनिया भर के तमाम नेता दिल्ली आने वाले हैं. इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम भी शामिल है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. पुतिन जिस होटल में ठहरेंगे उसके आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा बड़ा दी गई है.
दिल्ली के आईटीई मौर्या होटल में रुकेंगे पुतिन
बता दें कि 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में रुके थे, अब इसी होटल में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भी रुकने वाले हैं. ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली आ रहे पुतिन की सुरक्षा के लिए होटल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. रूस की अग्रिम टीम भी दिल्ली पहुंच चुकी है. रूस का खुफिया विभाग भी दिल्ली में एक्टिव हो गया है. पैरा मिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस ने भी होटल के बाहर डेरा डाल दिया है.
दिल्ली के इस होटल में रहेंगे व्लादिमीर पुतिन#delhi #bricssammelan #VladimirPutin #newsnation pic.twitter.com/j1jwbtZHBe
— News Nation (@NewsNationTV) September 9, 2026
होटल के कमरों को कराया गया खाली
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को देखते हुए आईटीसी मौर्या होटल के ज्यादातर कमरों को खाली कर लिया गया है. इसके साथ ही होटल में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. बता दें कि आईटीसी मौर्या, ताज, ओबेरॉय, ली मेरिडियन समेत दिल्ली के सभी फाइव स्टार होटलों में एक-एक कमरे की कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है. पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
ताज होटल में शुरू हुई चीन के राष्ट्रपति के स्वागत के तैयारी#delhi #bricssammelan #shijinping #newsnation pic.twitter.com/aoiWykNjRi
— News Nation (@NewsNationTV) September 9, 2026
जी20 में शामिल नहीं हुई थे पुतिन
बता दें कि इससे पहले भारत ने 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें जी-20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक मेजबानी की थी. हालांकि इस शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं हुए थे. जिसके चलते तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरे थे. लेकिन इस बार पुतिन इस होटल में ठहरेंगे. जिसके लिए होटल के अंदर रूस की सीक्रेट सर्विस के अधिकारी पहुंच गए हैं.
सरदार पटेल मार्ग पर लगाए गए 5000 कैमरे
स्पेशल फोर्स के साथ-साथ रूसी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने भी होटल में डेरा डाल दिया है. रॉ के अधिकारी भी सुरक्षा में लगे हुए हैं. एनएसजी के कमांडो को भी तैनात किया गया है. जिस इलाके में आईटीसी मौर्या होटल स्थित है उस इलाके में यानी सरदार पटेल मार्ग पर 5000 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं. खुफिया इनपुट के आधार पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा.
ताज होटल में शुरू हुई चीन के राष्ट्रपति के स्वागत के तैयारी#delhi #bricssammelan #shijinping #newsnation pic.twitter.com/aoiWykNjRi
— News Nation (@NewsNationTV) September 9, 2026
ये भी पढ़ें: BRICS क्यों भारत के लिए है अहम, दुनियाभर के देशों के लिए क्या है संदेश
ताज होटल में ठहरेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत आ रहे हैं. अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान जिनपिंग दिल्ली के ताज होटल में ठहरेंगे. यहां भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. जिनपिंग की सुरक्षा के चलते ताज होटल को अभी से बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के लिए पूरे होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस, इंटेलिजेंस के अलावा तमाम केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है.
अब महिलाएं बनेंगी बॉस, पढ़ाई से लेकर बिजनेस तक, सुकन्या समेत इन सरकारी योजनाओं से मिलेगा पूरा साथ
सुकन्या समृद्धि से लेकर लखपति दीदी तक, जानें महिलाओं के लिए चल रही प्रमुख सरकारी योजनाएं. जानिए कैसे उठाएं इनका फायदा और पाएं पूरी जानकारी.
The post अब महिलाएं बनेंगी बॉस, पढ़ाई से लेकर बिजनेस तक, सुकन्या समेत इन सरकारी योजनाओं से मिलेगा पूरा साथ appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






