Responsive Scrollable Menu

Telangana Assembly से BRS के 22 विधायक पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

हैदराबाद, नौ सितंबर तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 22 सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीआरएस सदस्यों ने आसन के समक्ष आ कर ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने दो दिन पहले पार्टी की महिला विधायकों के खिलाफ पुलिस की कथित मनमानी (जब पुलिस ने विधानसभा गेट पर बीआरएस विधायकों को रोका) और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की मौत की कामना करने संबंधी सत्तारूढ़ कांग्रेस के कुछ सदस्यों की कथित टिप्पणियों पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया।

विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और संसदीय मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू के बार-बार अनुरोध के बावजूद बीआरएस के सदस्य अपनी सीट पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए। अध्यक्ष ने कहा कि वह यह जांचेंगे कि बीआरएस सदस्यों ने अपनी मांगें उन्हें लिखित रूप में दी हैं या नहीं। विक्रमार्क ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने चंद्रशेखर राव के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की थी।

उन्होंने कहा कि सदस्यों को अपनी सीट से ही बात रखनी चाहिए और डराने-धमकाने या आक्रामक तरीके से व्यवहार नहीं करना चाहिए। विक्रमार्क ने मीडिया में आई कुछ खबरों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि बीआरएस आखिर कब तक दलितों का अपमान करता रहेगा। खबरों के अनुसार, हैदराबाद के पास एर्रावेल्ली में केसीआर के फार्महाउस के निकट आठ सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित कार्यकर्ताओं ने बीआरएस विधान परिषद सदस्य ताता मधुसूदन की विधानसभा अध्यक्ष प्रसाद कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बीआरएस नेताओं ने वहां हल्दी मिले पानी का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब और अपमान और बेइज्जती सहने के लिए यहां नहीं हैं। यह आत्मसम्मान का सवाल है। चाहे कुछ भी हो, हमें सदन और समाज के लोगों के आत्मसम्मान के लिए खड़ा होना चाहिए।

खासकर, हम सदन के अध्यक्ष के तौर पर आपका अपमान स्वीकार नहीं कर सकते।’’ विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीधर बाबू द्वारा निलंबन का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद बीआरएस सदस्यों को निलंबित करने की घोषणा की। बीआरएस के निलंबित विधायकों में के. टी. रामा राव, अनिल जाधव, टी. हरीश राव, जी. जगदीश रेड्डी, गंगुला कमलाकर, कौशिक रेड्डी, माधवरम कृष्ण राव, कोवा लक्ष्मी, के. माणिक राव, चिंताप्रभाकर, कोठा प्रभाकर रेड्डी, वेमुला प्रशांत रेड्डी, मारी राजशेखर रेड्डी, पल्ला राजेश्वर रेड्डी, पी. सबिता इंद्रा रेड्डी, कल्वाकुंतला संजय, टी. श्रीनिवास यादव, डी. सुधीर रेड्डी, वी. सुनीता लक्ष्मारेड्डी, कलेरू वेंकटेश, विजयुडु और के. पी. विवेकानंद शामिल हैं। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में बीआरएस के सदस्यों की आधिकारिक संख्या 37 है।

Continue reading on the app

Delhi में अवैध निर्माणों पर MCD का प्रहार जारी, Laxmi Nagar और Pandav Nagar में तोड़फोड़

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को लक्ष्मी नगर और पांडव नगर इलाकों में अवैध इमारतों को गिराने का काम शुरू किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस निर्देश के बाद की गई जिसमें अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ़ बुलडोज़र का इस्तेमाल करने को कहा गया था। यह कार्रवाई सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने के बाद मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा अवैध ढांचों के खिलाफ़ सख़्त कदम उठाने के आदेश के बाद की गई। उन्होंने MCD को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में इमारतों को गिराने का काम करने और वरिष्ठ नगर निगम अधिकारियों को इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहने का निर्देश दिया।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम शामिल, AAP ने उठाए प्रक्रिया पर सवाल


इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी पेइंग गेस्ट (PG) हॉस्टलों की पूरी जांच करने और गैर-कानूनी निर्माण गतिविधियों की पहचान करके उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी PG हॉस्टलों की सघन जांच करें और गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करें। हालांकि, प्रभावित इलाकों के निवासियों ने अधिकारियों पर चुनिंदा कार्रवाई करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी रोनित सोहन ने दावा किया कि इलाके में कई छह-मंजिला इमारतें बनी हुई हैं, जिन पर वैसी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर और MCD अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं और तोड़-फोड़ की कार्रवाई का सबसे बुरा असर गरीब निवासियों पर पड़ा है। सोहन ने कहा कि हम गरीब लोग हैं। हमारे घर पहले भी तोड़े गए थे और अब भी तोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि निवासियों से रिश्वत मांगी गई और शिकायत करने पर पुलिस अधिकारियों ने पैसे की मांग की। एक अन्य निवासी सुनीता ने भी इन चिंताओं को दोहराते हुए कहा कि हर कोई गैर-कानूनी निर्माण कर रहा है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ़ हमारे खिलाफ होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों से संपर्क करने पर पैसे की मांग की जाती थी। MCD के एक अधिकारी ने साफ़ किया कि जिन प्रॉपर्टीज़ को तोड़ा जा रहा है, उन्हें 'अवैध निर्माण' के तहत बुक किया गया था। 
 

इसे भी पढ़ें: DK Shivakumar ने Ballari में BJP की रैली को दी अनुमति, अधिकारियों को दिए निर्देश


अधिकारी ने कहा कि यह प्रॉपर्टी 'अवैध निर्माण' के तहत बुक की गई है। हम इसे तोड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने ग्राउंड फ़्लोर के साथ चार और फ़्लोर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने ऊपर एक अतिरिक्त हिस्सा बना लिया है। हमने उन्हें नोटिस दिया था। अब हम इस इमारत को पूरी तरह से तोड़ रहे हैं। यहाँ एक या दो और इमारतें हो सकती हैं जिन्हें हमने बुक किया है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश को नहीं करने देना नागिन डांस, जारी रहेगी दुबई में टीम इंडिया की दबंगई, हरमन बोली रोक सको तो रोक लो

ind vs ban asia cup: भारतीय पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण कई बार स्थगित किया गया है. जहां तक क्रिकेट का सवाल है, हरमनप्रीत कौर की टीम पूरे महाद्वीपीय टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है, अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रही है, और वे एक और महाद्वीपीय खिताब जीतने के एक कदम और करीब पहुंचने के लिए प्रबल दावेदार हैं Wed, 9 Sep 2026 18:28:17 +0530

  Videos
See all

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कोलंबो के Gangaramaya Temple में की पूजा-अर्चना | Sri Lanka Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T13:04:51+00:00

Iran America War Update: अब ब्रिक्स दुनिया का बॉस, ईरान ने खत्म की ट्रंप की दादागीरी? |Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T13:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers