Responsive Scrollable Menu

जूनियर एशिया कप-भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची:चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर से हराया, कप्तान अनमोल ने 6 गोल किए

भारतीय हॉकी टीम AHF जूनिय एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मोकी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पूल-A के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से हरा दिया। कप्तान अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर से 6 गोल दागे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले क्वार्टर में नहीं बना गोल, फिर 45 मिनट में 15 गोल चीनी ताइपे के डिफेंस ने पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को गोल करने से रोके रखा। वहीं, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने पूरी तरह मैच पर कब्जा कर लिया। आर्यन एक्सेस, प्रभदीप सिंह और गुरसेवक सिंह ने पांच मिनट के अंदर तीन गोल किए। इसके बाद अनमोल एक्का ने दो गोल, जबकि अर्जुन संतोष हर्गुड़े ने एक गोल किया। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। अनमोल ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर चौथा गोल भी किया। अजीत यादव ने 35वें मिनट में गोल किया, जबकि 45वें मिनट में अनमोल ने अपना पांचवां गोल कर भारत को 10-0 की बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में हरपाल ने दो गोल किए, अनमोल ने छठा गोल दागा और आर्यन एक्सेस ने भी दो गोल कर भारत की बढ़त 15-0 कर दी। भारत 10 अंक के साथ पूल-A में टॉप इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूल-A में अपना अभियान 10 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया। भारत ने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ खेला। साउथ कोरिया 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में पहुंचा। जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे अब खिताब की रेस से बाहर हो गए हैं और क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत Vs बांग्लादेश:UAE को 34 रन से हराकर बांग्लादेश टॉप-4 में; 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने UAE को 34 रन से हराकर टॉप-4 में जगह बनाई। अब 10 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत से होगा। मुकाबला दुबई में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

कैंची धाम के पास छुपे हुए 5 ट्रैवल स्पॉट्स! 50 किलोमीटर के दायरे में उठाएं प्राकृतिक सुंदरता का आनंद

कैंची धाम के पास छुपे हुए 5 ट्रैवल स्पॉट्स! 50 किलोमीटर के दायरे में उठाएं प्राकृतिक सुंदरता का आनंद

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर आजम 7, शान मसूद 5... 133 रन पर ढेर पाकिस्तान, तीसरे टेस्ट में भी बल्लेबाजों ने कटाई नाक

England vs Pakistan Birmingham test: बर्मिंघम में आज से शुरू हुए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 133 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अपने तेज गेंदबाजों की ताकत दिखाई, जिसके आगे कप्तान बाबर आजम समेत उनकी पूरी टीम सरेंडर कर गई. हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट में भी पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. Wed, 9 Sep 2026 19:10:18 +0530

  Videos
See all

जब पिंजरे में तेंदुआ नहीं गांव के बच्चे कैद हो गए #shorts #leopard #shortsvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:01:22+00:00

ईरान में खूनी तांडव...लाशों से पटा तेहरान | Iran America War | Trump | Middle East War | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:13:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers