Responsive Scrollable Menu

जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS

बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में हो रही है। सीरीज का सेट जयपुर के कूकस में लग्जरी होटल शिव विलास में बनाया गया है। डायरेक्टर प्रकाश झा की इस सीरज में इन दिनों त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल सहित दूसरे कलाकारों के अहम सीन शूट किए जा रहे हैं। जल्द ही बॉबी देओल भी यूनिट को जॉइन करेंगे। सबसे पहले देखिए- लोकेशन की PHOTOS जयपुर के कलाकारों को भी मिला मौका ‘आश्रम 4’ की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास के बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन भी लिए गए। इनमें से कई कलाकारों को बाबा निराला के शिष्यों और अनुयायियों की भूमिका में शामिल किया गया है। स्थानीय कलाकारों के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि सीरीज की कहानी में आश्रम के अनुयायियों और उसके आसपास के माहौल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक साथ नजर आएंगे बाबा निराला और भोपा स्वामी ‘आश्रम’ की कहानी में बाबा निराला के सबसे खास सहयोगी भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी चौथे सीजन में नजर आएंगे। त्रिधा चौधरी भी बबीता की भूमिका में नजर आएंगी। दोनों आर्टिस्ट फिलहाल जयपुर में शूट कर रहे हैं। सीरीज में अदिति पोहनकर पम्मी, त्रिधा चौधरी बबीता, दर्शन कुमार उजागर सिंह, अनुप्रिया गोयनका डॉ. नताशा, सचिन श्रॉफ हुकुम सिंह, प्रीति सूद साध्वी माता की भूमिका में है। चौथे सीजन में कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। इनमें नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, पंखुड़ी गिडवानी, अरमान पारिख, ध्रुव चौधरी और अक्षय ओबेरॉय के नाम शामिल हैं।

Continue reading on the app

'छोड़ो यार अब...', 'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने पर यश की पहला रिएक्शन, दर्द में हैं 'रॉकी भाई', टीम मेंबर हुआ भावुक

यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई. 500 करोड़ का बजट पानी में बह गया. फिल्म आधी भी कमाई न कर सकी. इस बात की टेंशन यश को भी है. उनके साथी ने बताया यश का टॉक्सिक के फ्लॉप होने का पहला रिएक्शन.

Continue reading on the app

  Sports

432 गेंद पर 350 रन... ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 39 साल पुराना महारिकार्ड स्वाहा

Ishan Kishan breaks 39 years old records: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा इतिहास रच दिया. उन्होंने चेन्नई में दोनों पारियों में मिलाकर कुल 350 रन (270 + 80) बनाए. इसके साथ ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी के किसी एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रमन लांबा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. Wed, 9 Sep 2026 18:14:26 +0530

  Videos
See all

3 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार...इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ा | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:10+00:00

पुतिन के भारत दौरे से पहले नोएडा पहुंचा रूसी IL-76 | Russia | Noida | IL-76 | Putin | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers