Ukadiche Modak Recipe: घर पर बनाएं बप्पा के पसंदीदा उकडीचे मोदक, नोट करें सामग्रियों समेत स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Ukadiche Modak Recipe: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर गणेश जी को घर में स्थापित किया जाता है. इस दौरान उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है. गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश जी के जन्म का उत्सव होता है. इसलिए, लोग उन्हें इस दौरान अपने घर पर किसी बच्चे की तरह ही रखते हैं. लोग बप्पा का खूब ध्यान रखते हैं और उनके खान-पान का ख्याल रखते हैं. मोदक-लड्डू और पुरन पोली का भोग लगाया जाता है. इस कड़ी में हम आज आपको गणेश चतुर्थी के लिए स्पेशल उकडीचे मोदक बनाने की विधि बता रहे हैं. नोट करें सामग्री और रेसिपी.
उकडीचे मोदक बनाने की सामग्रियां
- 2 कप चावल का आटा
- 2 कप नारियल का बुरादा
- 1 कप गुड़
- 2 टी स्पून शुद्ध देसी घी
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- आधा चम्मच नमक
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग
नोट करें उकडीचे मोदक बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- उकडीचे मोदक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करना है.
- घी गर्म होमे के बाद उसमें नारियल का बुरादा डालकर भून लें
- जब नारियल की खुशबू आने लग जाए तो उसमें गुड़ को हल्का-हल्का पीसकर डाल दें. ध्यान रहे कि गुड़ डालते समय आपको गैस की आंच मीडियम रखनी है और मिक्सचर को लगातार चलाना है.
- अब जब गुड़ और नारियल साथ में मिक्स हो जाए तो इसमें इलायची का पाउडर मिलाएं. उकडीचे मोदक के अंदर भरी जाने वाली स्टफिंग बिल्कुल तैयार है.
- अब एक दूसरी कढाई लें और उसमें भी 1 चम्मच घी डालकर हल्की आंच पर गर्म कर लें.
- घी गर्म होने पर इसमें आधा स्पून नमक डालें और करछी से मिला दें.
- अब इसमें 2 कप पानी डालकर उबाल दें, एक उबाल आ जाए तो उसमें चावल का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और करछी की मदद से मिलाते जाएं.
- इसके बाद आटे को तब तक चलाते जाएं, जब तक पानी पूरी तरह आटे को सोख न लें.
- अब गैस बंद करके कढ़ाई को 10 मिनट के लिए थाली की मदद से ढ़क दें. ऐसा करने से आटा सॉफ्ट हो जाएगा और गर्माहट से थोड़ा पक भी जाएगा.
- अब 10 मिनट के बाद इस आटे को हल्के हाथों से मसलते-मसलते तैयार करें,
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लें.
- लोइयों को बेल लें, अब इसमें छोटी चम्मच की मदद से स्टफिंग भरे और मोदक की शेप दें.
- आप चाहे तो मोदक बनाने वाला स्टेंसिल भी ले सकते हैं ताकि आसानी से सभी मोदक तैयार हो जाएं. अगर आप पहली बार मोदक बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर रहेगा.
- अब स्टीमर में पानी गर्म कर लें या फिर किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छलनी रख दें. बेस पर घी लगाएं, अब सभी मोदकों को स्टीमर में रखें और इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम होने दें. आपके उकडीचे मोदक तैयार हैं.
- अब इन्हें प्लेट में निकाल लें. ऊपर से केसर की पत्तियों से सजाएं और पहले बप्पा को भोग लगाएं. इसके बाद सभी को बांटे.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: क्या आपको पता है भगवान गणेश का कटा हुआ सिर कलियुग में भी मौजूद है? जानें अद्भुत रहस्य
Tamil Nadu Assembly Bypolls: DMK ने Madurantakam और Dharapuram सीटों पर उतारे उम्मीदवार
चेन्नई, नौ सितंबर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने बुधवार को तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए मदुरांतकम और धारापुरम की आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। यहां द्रमुक मुख्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की विधिक शाखा के संयुक्त सचिव और एग्मोर के पूर्व विधायक आई. पारंथमन को मदुरांतकम (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, धारापुरम (आरक्षित) सीट से एस. सुगन्या को उम्मीदवार बनाया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ ही मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया नौ से 16 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर है।
छह अक्टूबर को उपचुनाव के बाद नौ अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi







